Skip to content
Salons10
OSTH TRUST

OSTH TRUST

Bagodar

जीवन का नया रास्ता🛣️🌄

Photos from OSTH TRUST's post 07/11/2026

OSTH TRUST की ओर से उन सभी दानदाताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल बैग, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री दान स्वरूप प्रदान की।
हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आप सभी के सहयोग से प्राप्त सभी बैग, पेन और पेंसिल अनाथ बच्चों के बीच सफलतापूर्वक वितरित कर दिए गए हैं।
इस पुनीत कार्य को संस्था के संस्थापक महेंद्र रजक जी, अध्यक्ष प्रेमचंद माहतो सचिव प्रदीप सिंह एवं सक्रिय सदस्यों के द्वारा सभी बच्चों तक पहुँचाया गया।
आप सभी दानदाताओं का यह सहयोग केवल सामग्री का दान नहीं, बल्कि उन मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है।
आप सभी के सहयोग, विश्वास और मानवता के प्रति समर्पण को OSTH TRUST दिल से धन्यवाद करता है।
आशा है कि भविष्य में भी आप सभी का प्यार और सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा।

Photos from OSTH TRUST's post 05/11/2026

कल दिनांक 04/11/2026 को OSTH TRUST का स्थापना दिवस गैंडा पंचायत अंतर्गत ग्राम गैड़ा चाकचुको बसरिया पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि पूज्य गल्लू बाबा जी,पंचायत की मुखिया आशा देवी और JLKM पूर्व MLA प्रत्यासी बिहारी महतो की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस गरिमापूर्ण आयोजन में Trust के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम को पूज्य गल्लू बाबा जी के द्वारा प्राचीन पहाड़ी बाबा मंदिर में पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक भजन कीर्तन,सांस्कृतिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम की सफलता में Trust संस्थापक महेंद्र रजक जी की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने अपनी लगन और नेतृत्व से इसे बेहद खास बना दिए। सभी ने उनके इस उत्कृष्ट योगदान की जमकर सराहना की वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेमचंद महतो ने बताया कि जिस प्रकार से इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अगले साल कुछ और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और ट्रस्ट के द्वारा जो मुहीम चलाया जाता है जैसे अनाथ बच्चों की पढ़ाई वृद्ध माता की सेवा देना असक्षम परिवारों के बच्चियों की शादी में सहयोग और असहाय जरूरतमंद को मदद करना हिंदू भाई बहन की रक्षा के साथ-साथा सनातन धर्म के प्रति हिंदुओं को जागरूक करना धार्मिक कार्य में सहयोग करना ऐसे अनेकों कार्य ट्रस्ट करते आ रही है और करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सक्रिय सदस्य रामप्रसाद ठाकुर जी व सुखदेव महतो जी (कार्यक्रम कमेटी सदस्य)महेन्द्र रजक (अध्यक्ष)प्रदीप सिंह(सचिव )मनी महतो(भावी पंचायत समिति सदस्य)होरिल महतो(उपाध्यक्ष)नागेश महतो(उपाध्यक्ष), नागेश राज(कार्यक्रम संपर्क प्रमुख),राजेन्द्र महतो,प्रेम महतो, मनदीप रजक, जीतू यादव, रोहित राणा,प्रकाश सर,भीम सिंह,संतोष यादव, तिलेश्वर महतो, किशोर महतो, उपेन्द्र राम,विवेक महतो, मनोज यादव,प्रभाकर यादव,प्रिंस यादव, विशाल यादव,सतीश महतो व अन्य उपस्थित सभी भाइयों को तहे दिल से धन्यवाद देता हु आप लोगों ने भव्य कार्यक्रम को बहुत अच्छे तरीके से निर्वहन किया।
समस्त OSTH TRUST परिवार
जय पहाड़ी बाबा 🙏

मीडिया प्रभारी:– Ravi kumar

04/11/2026

OSTH TRUST स्थापना दिवस पर आप सबों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर OSTH TRUST गरीब,लाचार व्यक्तियों, वृद्ध माताओं-बहनों और अनाथ बच्चों की निस्वार्थ सेवा करने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। समाज कल्याण और धर्म की रक्षा के इस पवित्र संकल्प से जुड़कर मानव सेवा में अपना योगदान दें। सेवा व सहायता के लिए ट्रस्ट संकल्पित है। समाज के उत्थान और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के इस पावन सफर में आप भी अपना सहयोग और समर्थन दें!

OSTH TRUST

03/11/2026

OSTH ट्रस्ट के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

दिनांक 4 नवंबर को OSTH ट्रस्ट के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्तिगत कारणवश उपस्थित नहीं हो पाने पर मुझे अत्यंत खेद है।
इस विशेष अवसर पर मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं भी कार्यक्रम में शामिल होकर इस गौरवशाली पल का साक्षी बनूँ, लेकिन परिस्थितियों के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया।
मैं OSTH ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को स्थापना दिवस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि OSTH ट्रस्ट इसी तरह समाजसेवा, जनकल्याण और जनहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

जय पहाड़ी बाबा 🙏
रवि कुमार(OSTH TRUST मीडिया प्रभारी)

03/11/2026

OSTH TRUST
स्थापना दिवस समारोह में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
प्राचीन पहाडी मंदिर गैड़ा चकचूको।
जय पहाड़ी बाबा 🙏

प्रचार के लिए हरएक गांव मोहल्ले में गाड़िया पहुंच रही है ।
आप सब अवश्य पधारे।

01/11/2026
30/10/2026

OSTH TRUST द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए सराहनीय पहल ।
समाज सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए, संतोष यादव जी (OSTH व्यवस्था प्रमुख)के सहयोग से अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए 6 बैग स्कूल प्रदान किए गए।
इस नेक कार्य में सहयोग देकर संतोष जी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रस्ट संस्थापक महेंद्र रजक जी को स्कूल बैग सौंपा गया। अनाथ बच्चों की सहायता हेतु यह सेवा कार्य कर सका, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
हम संतोष जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से बच्चों की मदद करने का यह पुनीत कार्य संभव हुआ।
पहाड़ी बाबा की कृपा आपके और आपके पूरे परिवार पर बनी रहे
जय पहाड़ी बाबा 🙏

29/10/2026

4 नवंबर 2026 एक कदम हिंदुत्व की ओर ट्रस्ट के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संगठन के मीडिया प्रभारी श्री रवि कुमार महतो जी के द्वारा अनाथ बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के उद्देश्य से 4 पीस स्कूल बैग प्रदान किए गए। यह सहयोग ट्रस्ट के संस्थापक श्री महेंद्र रजक जी को सौंपा गया।
यह छोटी-सी पहल उन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनके सपनों को साकार करने के लिए समाज के सहयोग और स्नेह की आवश्यकता है।
हमारा उद्देश्य केवल संगठन को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों, वृद्ध माताएं ,बहने,हरेक उन जरूरमंद चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देना है।
आइए, हम सब मिलकर इस नेक कार्य का हिस्सा बनें!
आपका छोटा-सा सहयोग किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है। इस अभियान में आगे आएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार संगठन का सहयोग करें।

आप भी जुड़ें, सहयोग करें और दूसरों को प्रेरित करें

इस नेक कार्य में सहियोग करने के लिए संगठन की ओर से रवि जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ
पहाडी बाबा आप व आपके परिवार पर कृपा बनाये रखे।🙏

23/10/2026

गैंडा चकचुको पहड़िया बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण में अपना योगदान देने और इसे भव्य रूप देने वाले सभी महानुभावों का और OSTH TRUST के सभी सेनाओं को हृदय से आभार धन्यवाद। आपके इस सराहनीय प्रयास से हमारे पवित्र स्थल की सुंदरता और दिव्यता और अधिक बढ़ गई है।

20/10/2026

आप सभी देशप्रेमियों धर्मप्रेमियों ओर सनातनप्रेमियों को OSTH TRUST की ओर से विजय दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🙏🙏

Other Bagodar beauty salons

Show All
  • kp pubg lover

    kp pubg lover

    Gundro Bisnugarh, Bagodar 913754

    please saport me

  • Prayag Bajaj Bagodar

    Prayag Bajaj Bagodar

    G. T Road Bagodar, Beside Old Petrol Pump, Bagodar 825322

    Financial services

  • Pushpa Jain is Oriflame india- 15%manager & Leaders she is known for leadership & coaching skills empowering people to lead susseed

  • Dipak kumar

    Dipak kumar

    Kusmarja, Bagodar 825322

  • Aditya reels video

    Aditya reels video

    Pathaldiha Ps. Bagodar, Bagodar 825322

    Reels video is currently unavailable hai please Followup thanks Bro

  • ALEX Tinku

    ALEX Tinku

    Bagodar 825322

  • AshVind Mishra

    AshVind Mishra

    Bagodar 825322

    please like kro yrrr

  • sanjay mahto

    sanjay mahto

    Jarmune, Bagodar 825322

    socialworker

  • में एक बहुत गरीब परिवार से हु और में राजनिति की बाते हमे बहुत अच्छा लगता है kya अपलोग mujhe follow करेंगे 🙏🙏💕👌

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when OSTH TRUST posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Bagodar.