Suraj Arya BSP
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suraj Arya BSP, Health/Beauty, gwalior, Gwalior.
29/06/2026
"जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का, पड़ी रहने दो म्यान।।"
अपनी वाणी के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, जातिवाद, आडंबर व पाखंड के विरुद्ध जनजागरण का अलख जगाने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !
27/06/2026
समानता • न्याय • अधिकार • सम्मान
#बहुजन_समाज_पार्टी जिंदाबाद 🐘
• हमारा विचार, हमारा अधिकार
1. #सामाजिक_न्याय:- हर व्यक्ति को समान अधिकार, यही हमारा संकल्प ।
2. #शिक्षा:- शिक्षा से ही जागेगा समाज,शिक्षित बनेगा बहुजन समाज।
3. #रोजगार:- हर हाथ को काम मिले, आत्मनिर्भर बने हमारा समाज
4. #समानता:- न कोई ऊंचा, न कोई नीचा ,
सबका सम्मान - यही है उद्देश्य ।
5. स्वाभिमान:- हम भीम के विचारों को मानते हैं,
स्वाभिमान से जीवन जीते हैं।
Mayawati मिशन2027 बीएसपी Mayawati Akash Anand viralpost
27/05/2026
त्याग और नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, माता रमाबाई अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष में सहभागी बनकर उन्होंने वंचितों के उत्थान, समानता और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनका जीवन सेवा, समर्पण और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है।
18/05/2026
#संकट तभी टलेगा जब #हाथी का बटन दबेगा..
∆ शिक्षा हमारा अधिकार रोजगार हमारा लक्ष्य..!
∆ समानता हमारा विचार,सशक्त समाज हमारा संकल्प..
∆ बहुजन समाज हमारी पहचान..!
न झुकेंगे ,न रुकेंगे, जब तक बहुजन राज नहीं होगा !
15/05/2026
#बहुजन मिशन के लिए मान्यवर साहेब का संदेश बसपा को नुकसान पहुंचाने के लिए समाज को तोड़ा जाएगा...
∆ कुछ लोगों को नेता बनाया जायेगा....
∆ विकाऊ लोगों की खरीद- फरोख्त की जाएगी....
∆ मगर आपको हर परिस्थिति में अविचल और मिशन के प्रति समर्पित रहना है।
02/05/2026
अच्छा यह तो बता देते की;
"सपा को अपनी लड़ाई में मानते हो या नही?"
मतलब दामोदर यादव ने जातीय पक्ष को पहला महत्व देते हुए श्री अखिलेश यादव की सपा का नाम तक नही लिया, जबकिं सपा भी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ती है।। केवल "बसपा" के बारे में कहना , यह धूर्तता है।।
इसे कहते है लक्ष्मण यादव की तरह "जातीय पक्ष" पहले, बाकी बहुजन, वग़ैरह बाद में।
चन्द्रशेखर आजाद जी ने एक से बढ़कर एक नमूना पकड़ पड़कर अपने सन्गठन में जोड़ रखा है । जो ऐसी हरकतें करते है जिससे;
"10 में से 9 चन्द्रशेखर जी को गालियाँ सुनाते है"
☺️😊
वैसे ऐसे लोग बसपा को लाभ पहुचाते है
अब इसके इस शब्दो से किसके स्वाभिमान व मनोबल पर एकाएक चोट लगी? उसी वर्ग के जिसमे सेंध लगाना चाह रहे है। ऐसे में पुनः बसपा से मजबूती से जुड़ता है।
Suraj Arya ✍️
21/04/2026
हैलो Dr Rohini Ghavari विदेश में पढ़ाई करने से क्या मतलब अपनी भाषा ही नहीं बदल पाई।
रोहिणी घावरी संपूर्ण जाटव समाज को लेकर टिप्पणी कर रही हैं अगर यही शब्द इसके लिए बोल देता तो कैसा लगता इसको परन्तु में ऐसा नहीं करुंगा।
इस देश के अंदर सामाजिक परिवर्तन जाटवों ने किया
13/04/2026
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि और आप सभी को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं।
#राष्ट्रीय_पर्व #राष्ट्रीय_समानता_दिवस
#संविधान_निर्माता_दिवस
#जयभीम
23/03/2026
"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है"
भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीद दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपके सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा। आपके सपनों का भारत निर्मित करने के लिए देशवासी अंतिम सांस तक संकल्पित योगदान देंगे।
24/02/2026
दुःखद खबर 😭😭
कल एक दर्दनाक ग्वालियर - डबरा सड़क हादसे में मेरे पिता जी मुलायम सिंह जाटव जी गोहिंदा का असामयिक निधन हो गया।
यह क्षति मेरे परिवार के लिए अपूरणीय है। इस दुर्घटना में मेरी मौसी जी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। और ग्वालियर अस्पताल में उपचाररत हैं।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि दिवंगत आत्मा की शांति और मोसी जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।
🙏😭
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Gwalior
7440300482
