Mohit Jaiswal Awake
Social Awake
01/10/2026
#मेहरावां #रेलवे #क्रॉसिंग के होम #सिग्नल के पास #यात्री ट्रेन की चपेट में आने से #मौत*
*पहचान के प्रयास में जुटी #पुलिस मेहरावां रेलवे #क्रॉसिंग हादसा*
* #जौनपुर।* #सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। #शाहगंज से #वाराणसी की ओर जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सुबह रेलवे ट्रैक के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, #मृतक के पहनावे और हुलिए के आधार पर भी अभी तक कोई स्पष्ट पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#जौनपुर #थाना #लाइन_बाजार #शीतला_चौकियां में #चोरों का #आतंक BJP INDIA Narendra Modi Yogi Adityanath Girish Chandra Yadav Akhilesh Agrahari
30/09/2026
#पब्लिक खुश थी कि चलो, अब िन का चक्कर खत्म होगा और वही पुराना रिचार्ज पूरे महीने चलेगा... लेकिन #टेलीकॉम #कंपनियों का दिमाग देखिए! उन्होंने ऐसा #मास्टरस्ट्रोक मारा कि 'सांप भी मर गया और लाठी भी नहीं टूटी'—बल्कि लाठी से जनता की जेब और कट गई!
िन_वाला_प्लान__349
30 दिन वाला नया प्लान: ₹379
जनता सोच रही थी कि (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) का डंडा चला है, तो अब जेब को थोड़ी राहत मिलेगी। नियम आया कि कंपनियों को पूरे 30 दिन और पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी वाला प्लान लाना ही होगा।
यानी कंपनियों ने 28 दिन वाले प्लान को छेड़ा तक नहीं, बल्कि सीधा ₹30 बढ़ाकर 30 दिन का नया प्लान चिपका दिया!
2 एक्स्ट्रा दिन = ₹30 अतिरिक्त
मतलब ₹15 प्रतिदिन का एक्स्ट्रा खर्चा!
13वें महीने का खेल अभी भी जारी है!
सालों से कंपनियाँ 28 दिन का महीना बनाकर साल में हमसे 13 बार रिचार्ज करवाती थीं। उम्मीद थी कि 30 दिन के नियम से वो 13वां गैर-ज़रूरी रिचार्ज बंद होगा और बचत होगी।
मगर कंपनियों ने कहा—"बचत? वो क्या होती है?"
अगर आप 28 दिन का रिचार्ज कराते रहेंगे, तो साल में 13 बार ₹349 देंगे (कुल: ₹4,537)।
और अगर आप TRAI के कहे अनुसार 30 दिन वाला रिचार्ज लेंगे, तो साल में 12 बार ₹379 देंगे (कुल: ₹4,548)।
मतलब कान इधर से पकड़ो या उधर से, जेब से पैसा उतना ही कटना है!
नियम बने थे ग्राहकों की भलाई के लिए, लेकिन कंपनियों ने उसे भी कमाई का नया ज़रिया बना लिया। इसे कहते हैं—नियम का पालन भी हो गया और मुनाफा भी दोगुना!
बाकी आप लोग बताइए—28 दिन के धोखे में खुश हैं या 30 दिन के लिए ₹30 ज्यादा देने को तैयार हैं? कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें!
29/09/2026
* #मौत बनकर #दौड़ा #चाइनीज #मांझा, बाइक सवार #अब्दुल #खालिद गंभीर #घायल*
* #मांझे का कहर, #बाइक सवार की गर्दन कटी*
* #जौनपुर।* #लाइन_बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास मंगलवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की गर्दन पर धारदार मांझे से गहरा कट लग गया।
जानकारी के अनुसार, अब्दुल खालिद (32) बाइक से जा रहे थे। विशेषरपुर के पास अचानक उनकी गर्दन में मांझा फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन से खून निकलने पर आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान गर्दन पर कई टांके लगाए।
समय रहते उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मांझे की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने और इसकी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
🗞️
29/09/2026
" #अधिवक्ता केवल एक #पेशा नहीं, बल्कि #समाज में #न्याय और #समानता को #जीवित रखने वाला एक #मजबूत स्तंभ है।"
एक #सच्चा_अधिवक्ता वह है जो चुप करा दिए गए लोगों की #आवाज़ बनता है और #कानून के #मंदिर में #सच को #जीत दिलाता है।
26/09/2026
#आपके #यहां #बारिश_का_क्या_हाल_है
🌧️ ☔ #मौसम #यादें #कश्मीर
26/09/2026
#पैसा और #रिश्ता
💵 💰 🤑
10/07/2026
#सावधानी_हटी_दुर्घटना_घटी
#भारत
#बरसात #बिजली #विभाग
🕉 🕉
हर हर महादेव
Sheetala maa Chaukiyan jaunpur u.p
Mera Jaunpur
Facebook for Creators
#अजीत_पवार का #प्लेन_क्रैश तस्वीरों में #खौफनाकमंजर
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Mohit Jaiswal Awake posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Jaunpur Police Line Area.