India News 24
ब्रेकिंग न्यूज़
देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को देखने के लिए हमारे पेज को follow करें 🙏
28/08/2026
कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र ने पद संभालने के महज 25 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। भावुक होकर उन्होंने आरोप लगाया कि दलित होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका इस्तीफा वाल्मीकि निगम से जुड़े कथित घोटाले के विवाद के बीच हुआ है।
24/08/2026
छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मां संगीता का मौत से पहले का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने रिश्तेदारों पर परिवार में विवाद और संपत्ति को लेकर परेशान करने के आरोप लगाए।
24/08/2026
इंदौर में जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर पर FIR दर्ज हुई। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया। बाद में प्रकृति ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी।
24/08/2026
अवैध संबंध के शक में दूसरी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव नोएडा से करीब 50 किमी दूर ले जाकर फेंका गया। पहली पत्नी ने पहले ही अनहोनी की आशंका जताई थी।
23/08/2026
जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा पहुंचने की संभावना है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि सीएम साधु-संतों से मुलाकात और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हो सकते हैं।
22/08/2026
भारत में त्योहारों से पहले चीनी के दाम बढ़ने के बीच सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी ड्यूटी-फ्री आयात की मंजूरी दी है। इसी बीच पाकिस्तान की चीनी मिलें भारत को 12 लाख टन चीनी बेचने की अनुमति मांग रही हैं।
22/08/2026
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड डील की बातचीत आखिरी वक्त पर टूट गई। इसके बाद अमेरिका ने कनाडा के कुछ सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया। जवाब में कनाडाई PM मार्क कार्नी ने भी अमेरिकी टैरिफ का “डॉलर-फॉर-डॉलर” जवाब देने की कसम खाई।
22/08/2026
यूपी में SP-SSP और DM के फोन न उठाने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। दावा है कि सरकार ने CUG नंबरों के लिए करीब ₹9 करोड़ का रिचार्ज कराया, लेकिन 72 DM समेत कई अधिकारियों ने जनता की कॉल रिसीव नहीं की।
22/08/2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनालॉग पनीर परोसने वाले एक रेस्तरां को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा कि क्या मेन्यू में ग्राहकों को बताया गया था कि उन्हें असली पनीर की जगह एनालॉग पनीर परोसा जा रहा है। कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया।
22/08/2026
राजपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों का पैसा बकाया है, वे चिंता न करें, वह उनका पैसा लौटाने की कोशिश करेंगे। अभिनेता ने दावा किया कि 13 साल में उन्हें करीब ₹250 करोड़ का नुकसान हुआ और बैंक उनका घर नीलाम कर रहा है।
Contact the business
Website
Address
Mathura
281004
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when India News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
