Shiv tyagi Journalist

Shiv tyagi Journalist

Share

news broadcast

18/09/2026

जिंदगी भर की मेहनत से खड़ा किया कारोबार और आशियाना आंखों के सामने टूटता रहा। कारोबारी रोते-बिलखते और गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी।

कारोबारियों का दावा है कि पिछले करीब 11 महीनों से धरना-प्रदर्शन और जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। सांसद और भाजपा नेताओं की ओर से मिले आश्वासन भी काम नहीं आए।

नियम-कानून के आगे बेबस कारोबारी आज अपना आशियाना उजड़ता देखते रहे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी भावुक कर देने वाला माहौल रहा।

📍 सेंट्रल मार्केट, मेरठ

18/09/2026

📍 मिश्रिख विधानसभा के मेला मैदान में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा को लेकर भारी भीड़ उमड़ी।

मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोग चंद्रशेखर आजाद को सुनने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही मैदान लोगों से खचाखच भर गया।

जनसभा स्थल पर समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है। 🚨

#जनसभा #सीतापुर

18/09/2026

नोएडा के DLF मॉल के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। iPhone 18 खरीदने के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतार में खड़े हैं। मॉल के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

iPhone 18 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और दीवानगी देखने को मिल रही है। 🔥📱

17/09/2026

सेती नदी के पनकोट ब्रिज से एक महिला द्वारा पालतू कुत्ते को कथित तौर पर जबरदस्ती नदी में फेंकने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में महिला कुत्ते को पकड़कर नदी में फेंकती नजर आ रही है। घटना ने पशु प्रेमियों को झकझोर दिया है।

📍 सेती नदी, पनकोट ब्रिज
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

17/09/2026

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।

सर्विस रोड किनारे लगे पेड़ ने वैन का पूरा इम्पैक्ट झेल लिया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

16/09/2026

ASP सुप्रीमो एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ हाल ही में बाराबंकी में हुए घटनाक्रम के विरोध में आज बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।

16/09/2026

जनैश्वर मिश्र पार्क के पास महिला को कार से टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने कार चालक को रुकने के लिए कहा था, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय महिला को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
📍 Visuals: Lucknow, Uttar Pradesh

15/09/2026

सूरजपुर थाना पुलिस ने 600 ग्राम M**A के साथ 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बरामद M**A की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.19 लाख रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य सामान भी बरामद किया है।
दोनों आरोपी आइवरी कोस्ट और घाना के रहने वाले बताए गए हैं। मामले में थाना सूरजपुर में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया गया है।
**A

15/09/2026

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस के आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अब हरियाणा के गुरुग्राम लाया जा रहा है।

15/09/2026

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर सड़क में गहरा गड्ढा होने के बाद अथॉरिटी ने उसके चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी। लेकिन गड्ढे को भरने के बजाय उसमें पौधा लगा दिया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में इसे लेकर तंज कसा जा रहा है—कहीं गड्ढे पर रेड कारपेट बिछाया गया था, तो यहां पौधा लगा दिया गया!

आप इस ‘इनोवेटिव’ इंतजाम को क्या कहेंगे? 👇

#नोएडा #नोएडा_न्यूज़ #वायरल_वीडियो

Category

Website

Address

Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv tyagi Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Noida.