The Bhaswar Times News
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Bhaswar Times News, Health/Beauty, pali, .
https://youtu.be/4NlHJp-8yzM?si=mqZseBbFNzvxd1fl
रूपनाथ जी की धुणी ll थरासनी मेला ll Omprkash chauhan Anchor ka बेहतरीन इंटरव्यू ll TheBhaswarTimes
www.thebhaswartimes.com
कौमी एकता का मिसाल बना निंबाज ll सर्व हिन्दू समाज मंडल द्वारा निकली शोभा यात्रा
https://youtu.be/I6iUJ3AwFyg?si=xCOkZ41_M88w0qoo
कौमी एकता का मिसाल बना निंबाज ll सर्व हिन्दू समाज मंडल द्वारा निकली शोभा यात्रा
सबसे बड़ा ऑफर ऑल्टो कार।365 रुपए में लीजिए 21 ऑफर में से एक ऑफर की सुविधा देगी द भास्वर टाईम्स की सदस्यता
जोधपुर जयपुर हाईवे डांगियावास के पास रिंग रोड पर कार लोडिंग टैक्सी की भयानक टक्कर
*जोधपुर जयपुर हाईवे डांगियावास के पास रिंग रोड पर कार लोडिंग टैक्सी की भयानक टक्कर*
24/01/2026
.... #राजस्थान का सबसे चर्चित #भंवरीदेवी हत्या!कांड – जब सब पता था, फिर भी कुछ साबित नहीं हुआ..पूरी जानकारी पढ़े...
नाम: भंवरी देवी
उम्र: लगभग 36 वर्ष
निवास: जोधपुर ज़िला, राजस्थान
पेशा: एएनएम (सरकारी नर्स)
साल: 2011
भंवरी देवी एक साधारण सरकारी कर्मचारी थीं गाँव-कस्बों में काम करने वाली नर्स जो रोज़ की तरह अपने काम और परिवार में व्यस्त रहती थीं। सितंबर 2011 की एक सुबह वो घर से निकलीं किसी ने नहीं सोचा था कि वो आख़िरी सुबह होगी।
#गुमशुदगी शाम तक भंवरी देवी घर नहीं लौटीं फोन बंद था।परिजनों ने आसपास खोजा अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट दी गई शुरुआत में पुलिस ने इसे सामान्य गुमशुदगी माना।
कहा गया —
“कभी-कभी महिलाएँ खुद भी चली जाती हैं।” परिवार को यह जवाब कभी मंज़ूर नहीं हुआ।
ला!श की बरामदगी करीब 17 दिन बाद जोधपुर के पास एक सुनसान जगह से जली हुई महिला की लाश मिली श!व की हालत इतनी खराब थी, कि पहचान नामुमकिन लग रही थी।
जांच कराई गई रिपोर्ट आई — ला!श भंवरी देवी की ही थी। पूरा राजस्थान सन्न रह गया जांच का रुख अब मामला ह!त्या का बन गया। पुलिस पर दबाव बढ़ा जांच में सामने आया कि भंवरी देवी के पास कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियाँ थीं - फोन कॉल रिकॉर्ड निकाले गए आख़िरी दिनों में कुछ खास नंबरों से लगातार बातचीत हुई थी।इन नामों ने राजनीति और रसूख की खुशबू दी।
गिर!फ़्तारियाँ मामला बिगड़ता देख राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंप दी। CBI ने कई महीनों तक जांच की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं लोकेशन रिकॉर्ड देखे गए गवाहों से पूछताछ हुई कुछ लोगों को गिर!फ़्तार भी किया गया।
#चार्जशीट दाख़िल हुई लगा — अब सच्चाई सामने आएगी। कोर्ट में मामला केस कोर्ट पहुँचा सुनवाई चली साल दर साल बीतते गए। लेकिन धीरे-धीरे जांच की कमज़ोरियाँ सामने आने लगीं।
कई गवाह अपने बयान से पलट गए कुछ सबूत तकनीकी वजह से खारिज हो गए कॉल रिकॉर्ड्स से “संदेह” तो साबित हुआ लेकिन “अपराध” नहीं
CBI ने कहा — “ह!त्या हुई है, लेकिन कड़ियाँ पूरी तरह जुड़ नहीं पाईं।” फैसला 2017 में CBI कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया कोर्ट ने साफ़ कहा — “संदेह के आधार पर सज़ा नहीं दी जा सकती।”
भंवरी देवी की ह!त्या कानूनी तौर पर आज भी बिना दोषी के है, आज की स्थिति ह!त्या हुई — ये साबित है श!व मिला — ये सच है, लेकिन हत्यारा कौन था —
05/01/2026
सांसद डांगी के जन्मदिन पर विकलांग, गरीबजनो को कंबल वितरित ओर छात्र छात्राओं को कॉपी किताब वितरण किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उमड़े शहरवासी ओर आमजन।
पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ, सेवादल कांग्रेस और अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी रहे उपस्थित।
सैनी समाज, ब्राह्मण समाज मेघवाल समाज के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित।
6 विकलांगों 100 से अधिक गरीबजनों वृद्धों ,60 से अधिक छात्राओं ओर 200 से अधिक महिलाओं को साड़ी, कंबल, कॉपी किताब बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए।
आबूरोड़ (सिरोही)। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के जन्मदिन के अवसर पर विकलांग एवं विधवा महिलाओ और बच्चों को कांग्रेस की और से शाल कंबल और साड़ी वितरित की गई सहकारी समिति के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी एवं नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयप्रकाश सिंह और एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल के मागदर्शन में स्थानीय कांग्रेसजन व जनप्रतिनिधियों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन शहर कार्यालय के बाहर किया अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि सांसद डांगी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कमेटी आबूरोड, सेवादल कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः प्रथम कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी अमित जोशी ओर नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दिनेश मेघवाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, कच्ची बस्ती कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जसाराम बोस, महामंत्री नूर मोहमद की अगुवाई में शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक भव्य वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें 6 विकलांगों 100 से अधिक गरीबजनों वृद्धों 60 से अधिक छात्राओं ओर 200 से अधिक महिलाओं को साड़ी, कंबल, कॉपी किताब बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए कार्यक्रम के आरंभ में सहकारी समिति के चेयरमैन अमित जोशी नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी नूर मोहमद सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी कच्ची बस्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष जसाराम बोस मुस्लिम समाज के पूर्व सदर दिलावर खान पठान, प्रदेश कांग्रेस की महिला महासचिव अर्चना शर्मा, हस्तू मीणा पूर्व सरपंच अमराराम गरासिया उपसरपंच मुकेश कुमार ने उपस्थित सेकड़ो लोगो की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन का प्रेम इसी बात से प्रदर्शित होता है कि नीरज डांगी ने जिस तरीके से हम सभी को अपने परिवार की तरह प्यार दिया है आज सैकड़ो की तादात में सभी ने यहाँ उपस्थित होकर उसी प्यार की बदौलत इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। पीसीसी सदस्य अध्यक्ष अमित जोशी ने इस अवसर पर डांगी को बधाई प्रेषित करते हुए गरीब छोटी-छोटी बालिकाओं से केक कटवाकर नीरज डांगी को बधाई प्रेषित की जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सेवादल एवं कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विकलांग, गरीब, महिलाओ और अन्य लोगों को कंबल, स्वेटर, साड़ी व कपड़ों का वितरण किया गया इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सेनी ब्राह्मण समाज के हरिओम शर्मा दिलीप शर्मा मेघवाल समाज के दलाराम जसाराम मेघवाल पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल अंजली जोशी सुमित जोशी और सुनील खोत निखिल जोशी जिला सेवादल के सचिव गजेंद्र काग नारायण परिहार पूर्व सरपंच अमराराम गरासिया उपसरपंच मुकेश कुमार ओबीसी प्रकोष्ठ के सचिव दलपत प्रजापत सचिव मनीष मुरारीलाल शर्मा नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम पूर्व वार्ड पंच रणवीर सिंह राठौड़ विप्र समाज के सत्यनारायण शर्मा यूथ कांग्रेस के हैदर पठान राहुल बारोट निकेतन बारोट दिलावर पठान अब्दुल भाई हस्तु मीणा नासिर खान सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when The Bhaswar Times News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.