Skip to content
Salons10
BHIM ARMY - BIHAR

BHIM ARMY - BIHAR

Patna

Official page Of Bhim Army - Bihar.

25/10/2026

बिहार के मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ध्रुवपकड़ी निवासी मनोज कुमार यादव के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद गंभीर है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ जातिवाद मानसिकता लोग हाथों में हथियार लेकर खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। इस घटना में जान से मारने की कोशिश और ₹10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया है।

माननीय मुख्यमंत्री Samrat Choudhary जी, क्या यही है आपका अपराध मुक्त बिहार?

अब तो ऐसा लग रहा है कि बिहार में हरा गमछा पहनने वाले को कोई भी कहीं भी पीट सकता है, जान लेने की कोशिश कर सकता है और अपराध करने के बाद भी खुलेआम घूम सकता है!

मुख्यमंत्री जी, अगर हाथों में हथियार लेकर खुलेआम मारपीट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करेगा?

बिहार की जनता को सिर्फ कानून-व्यवस्था के दावे नहीं, बल्कि जमीन पर सुरक्षा और न्याय चाहिए। इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले।

याद रखिए, सरकार किसी की भी हो, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY
Amar Jyoti
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram
Tejashwi Yadav
Bihar Police
Motihari Police

24/10/2026

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (थाना गंगोह, ग्राम लखनौती) में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

सवाल सीधा है—उत्तर प्रदेश में आखिर कब तक बहुजन महापुरुषों का अपमान होता रहेगा? बड़े-बड़े मंचों से सुरक्षा की गारंटी देने वाली सरकार बताए कि जब महापुरुषों की प्रतिमाएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो कानून-व्यवस्था के दावे किस बात के हैं? क्या यही रामराज्य है?

प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे और सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

याद रखिए, बाबासाहेब सिर्फ एक महापुरुष नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की पहचान हैं। उनके अपमान पर समाज चुप नहीं बैठेगा। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा करने की कोई हिम्मत न करे।

#जयभीम #बाबासाहेब

24/10/2026

बिहार के सीवान जिले के अलमापुर गांव में हुआ भीषण विस्फोट बेहद दुखद है।

एक घर में अवैध पटाखा बनाने के दौरान हुए इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत की आशंका है। विस्फोट इतना भयावह था कि इमारत ढह गई और घंटों तक रुक-रुककर धमाके होते रहे।

इस घटना ने एक बार फिर अवैध रूप से विस्फोटक बनाने के खतरों को सामने ला दिया है। ऐसे खतरनाक काम से न केवल इसमें शामिल लोगों, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

हमारी संवेदनाएं इस हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ हैं। घायलों को जल्द बेहतर इलाज मिले और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।

23/10/2026

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में SH-88 पर रायपुर किशनपुर के पास रात करीब 1:26 बजे होटल में सो रहे एक युवक को अपराधियों ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर कई गोलियां मार दीं। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

सम्राट चौधरी जी, आखिर बिहार में ये सब कब रुकेगा? अपराधियों के मन से कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है? आम आदमी रात में चैन से सो भी नहीं सकता है क्या?

बिहार की जनता जानना चाहती है कि क्या यही है अपराध मुक्त बिहार का दावा? आखिर कब तक बिहार की जनता अपराध और गोलीबारी के साए में जीने को मजबूर रहेगी?

बिहार को बड़े-बड़े दावों की नहीं, मजबूत कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा की जरूरत है।

21/10/2026

मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Samrat Choudhary जी, जब आपके अपने गृह जिले मुंगेर में ही दो गैंगों के बीच सरेआम भारी गोलीबारी हो रही है, तो पूरे बिहार की कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सम्राट चौधरी जी, बयानबाजी से नहीं, कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने से सरकार की काबिलियत साबित होती है। आखिर बिहार की जनता को अपराधमुक्त माहौल कब मिलेगा?

#जनताजवाबमांगे #बिहारमेंअपराध #कानूनव्यवस्था #मुंगेर #बिहारसरकार

21/10/2026

भीम आर्मी बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति जी ने बक्सर के डुमरांव SDM को खुले मंच से दे डाली चेतावनी...

Photos from BHIM ARMY - BIHAR's post 21/10/2026

महान सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी एवं धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस महोत्सव, कडसर, बक्सर (बिहार)

बिहार के बक्सर जिले के कडसर में आयोजित महान सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी एवं धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस महोत्सव में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री एवं समानता के संदेशों तथा महान सम्राट अशोक के धम्म, मानव कल्याण और सामाजिक न्याय के विचारों को साझा किया गया। साथ ही, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज में समानता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर भीम आर्मी बिहार प्रदेश अध्यक्ष Amar Jyoti जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

आइए, हम सब मिलकर तथागत गौतम बुद्ध की विचारधारा, महान सम्राट अशोक के धम्म और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने तथा एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और भेदभावमुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

जय भीम! जय भारत!

Aazad Samaj Party - Kanshi Ram

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHIM ARMY - BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Patna.