DCC SEONI
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DCC SEONI, Health/Beauty, Seoni.
DCC Seoni | जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी का आधिकारिक Facebook पेज।
जनहित, संगठनात्मक गतिविधियों, प्रेस विज्ञप्तियों एवं कांग्रेस की आधिकारिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।
19/10/2026
प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री राजा बघेल जी ने स्वास्थ्य सेवाओं की जवाबदेही पर उठाए सवाल
19/10/2026
*बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की अमानवीयता : आयुष्मान कार्डधारी गंभीर मरीज को 30 हजार न देने पर अस्पताल से निकाला बाहर,,,,गरीबों के इलाज के दावों की खुली पोल, अस्पताल प्रबंधन की मनमानी पर उठे गंभीर सवाल?,,,,सिवनी में मानवता शर्मसार : आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 30 हजार रुपये की अवैध मांग*
वोट बचाओ–देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ अभियान
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को आष्टा क्षेत्र में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरघाट एवं गंगेरूवा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक के पश्चात रैली निकालकर क्षेत्र की जनता को जागरूक किया गया और अभियान के पर्चे वितरित किए गए।
वोट चोरी के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं बाइक रैली
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंडोल द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों, वोट चोरी की आशंकाओं एवं सरकार की नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
जय संविधान 🇮🇳 जय हिंद, जय कांग्रेस ✋
18/10/2026
लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान 🇮🇳
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के आह्वान पर आज गोपालगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम गोपालगंज की साप्ताहिक बाजार में वोट चोरी के आरोपों को लेकर जन-जागरूकता पर्चे वितरित किए गए।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री घनश्याम सनोडिया जी, श्री तेज सिंह रघुवंशी जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमलेश सनोडिया जी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकतंत्र बचाने और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस की मुहिम निरंतर जारी है। ✋🇮🇳
17/10/2026
भारत की देवभूमि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल नियुक्त होने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को विधायक श्री रजनीश हरवंश सिंह जी एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके गृह निवास पहुँचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। 💐
आपका कार्यकाल सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when DCC SEONI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Seoni.