comdey and politic
Vaidya Dr. Ajay Gupta
Official Page of Dr Ajay Gupta.
Best Ayurveda Doctor in Eastern UP
M.D. (AY) B.H.U. Varanasi
B.A.M.S. (Govt Ayu College, Varanasi) Gold Medalist
Dip. Prof.
Journalism(Online)
Ex.Consultant at Govt Ayu College, Varanasi.
Former Asst. IMS, BHU
किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण अक्सर नजर नहीं आते। पैरों में सूजन, अत्यधिक थकान, पेशाब में झाग, बार-बार पेशाब आना, भूख कम लगना और खुजली जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
समय-समय पर Serum Creatinine, eGFR और Urine ACR की जांच जरूर कराएं। किडनी की बीमारी में समय पर पहचान बेहद जरूरी है।
अपनी किडनी का ख्याल रखें, क्योंकि किडनी की सेहत ही जीवन की सेहत है।
क्या आप जानते हैं कि कम सक्रिय थायराइड (Hypothyroidism) की समस्या क्यों होती है? 🩺
थायराइड हॉर्मोन का असंतुलन हमारे मेटाबोलिज्म और संपूर्ण स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं:
* ऑटोइम्यून समस्या (हाशिमोटो): जब इम्यून सिस्टम गलती से थायराइड ग्रंथि पर हमला कर देता है।
* आयोडीन की कमी: शरीर में आयोडीन की कमी से हॉर्मोन निर्माण प्रभावित होता है।
* सर्जरी या चिकित्सा उपचार: थायराइड सर्जरी या रेडियोएक्टिव थेरेपी।
* पिट्यूटरी असंतुलन: मस्तिष्क की ग्रंथि से हॉर्मोन नियंत्रण में गड़बड़ी।
पूरा वीडियो देखकर इसके लक्षणों और बचाव के उपायों को विस्तार से समझें! 👇
Kidney Rog में कितना पानी पीना चाहिए
जोड़ दर्द से परेशान हो?
इन चीज़ों से तुरंत परहेज़ करें 👇
तला-भुना खाना, मीठा, सॉफ्ट ड्रिंक्स, मैदा और रेड मीट।
ये सब सूजन बढ़ाते हैं और दर्द को और बढ़ा देते हैं!
सही खान-पान अपनाएँ, दर्द कम करें 💪
#जोड़दर्द #स्वास्थ्यटिप्स #घुटनेकादर्द
सुबह उठते ही पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत अधिक पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है? 💧
जानिए सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे, नुकसान और पानी पीने का सही तरीका। याद रखें, पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, जबरदस्ती अधिक पानी पीना नहीं।
#स्वास्थ्य_जागरूकता #सुबह_पानी_पीने_के_फायदे
डायबिटीज के मरीजो की बहुत ज्यादा डिमांड थी डाइट चार्ट की। हर दिन कम से कम 100 लोगो का व्हाट्सएप मेसेज आ रहा था। इसलिए एक सामान्य डाइट चार्ट यहां दे रहा हूं, जरूरत के अनुसार इसमे थोड़ा बहुत चेंज कर सकते है। यह एक सामान्य व्यक्ति के लिए है जो ना बहुत मोटे हो और ना बहुत पतले हो।
ये एक सामान्य डाइट चार्ट है, अलग से इसमे आप अपने चिकित्सक या डायटीशियन से परिवर्तन करा सकते हैं।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
1800 कैलोरी डायबिटिक डाइट चार्ट
(डायबिटीज रोगियों के लिए | प्रोटीन ~58 ग्राम)
🌅 सुबह (Early Morning)
• गुनगुना पानी – 1 गिलास
(यदि डॉक्टर ने पानी कम लेने को कहा हो तो मात्रा घटाएँ)
• चाय / कॉफी – 1 कप
👉 बिना चीनी
👉 गाय का दूध 25–30 ml
🍳 नाश्ता (Breakfast)
• दूध / दही – 200 ml
(गाय का दूध या टोंड मिल्क)
निम्न में से कोई एक विकल्प चुनें (तेल और आलू बिना):
• पोहा – 2 कटोरी
• रवा उपमा – 2 कटोरी
• दलिया उपमा – 2 कटोरी
• सादा दलिया – 1 कटोरी
• स्टफ रोटी – 1 (बिना तेल)
• इडली-सांभर – 3 इडली + सांभर
• डोसा-सांभर – 3 छोटे डोसे + सांभर
• पेसरट्टू-सांभर – 3 छोटे
• ढोकला (बिना वघार) – 6–7 पीस
• मुठिया (बिना वघार) – 7–8 पीस
• अंडे का सफेद भाग – 2 (बिना तेल) +
👉 2 छोटी स्लाइस होल व्हीट ब्रेड
• ओट्स पोरीज (चोकर सहित) – 1 कटोरी
• व्हीट फ्लेक्स – 1 कटोरी
• व्हीट फ्लेक्स + फल – 1 कटोरी
🍎 मध्य-सुबह (Mid Morning)
• फल – 1 नग
(सेब, पपीता, अमरूद जैसे लो GI फल)
🍛 दोपहर का भोजन (Lunch)
• सलाद / वेज रायता / कोशिंबीर – भरपूर
• रोटी – 3 छोटी
• चावल – 1 कटोरी या 1 रोटी अतिरिक्त
• सब्जी – 1 कटोरी (आलू से परहेज करें)
• दाल / अंकुरित दाल / उसल / कढ़ी (बिना पकोड़े) – 2 कटोरी
या
• मछली / चिकन / अंडा – 2 मध्यम पीस
• दही – 200 ml
☕ दोपहर बाद (Mid Afternoon)
• चाय / कॉफी – 1 कप
👉 बिना चीनी
👉 25–30 ml दूध
• साथ में (कोई एक): चना कुरमुरा/ छोटा खाखरा /सूखा भेल (सेव बिना) – 2 कटोरी
🍊 शाम (Mid Evening)
• फल – 1 नग
❌ इन फलों से बचें:
केला, चीकू, अंगूर, आम, कस्टर्ड एप्पल
🌙 रात का खाना (Dinner)
• सूप – 1 कटोरी
(साफ सूप, बिना मक्खन/व्हाइट सॉस, छाना हुआ नहीं)
• सलाद / वेज रायता / कोशिंबीर – भरपूर
• रोटी – 2
• सब्जी – 1 कटोरी
(आलू से परहेज)
• दाल / अंकुरित दाल / उसल / कढ़ी (बिना पकोड़े) – 1 कटोरी
या
• मछली / चिकन / अंडा – 1 मध्यम पीस
🥛 सोते समय (Bed Time)
• दूध – 150 ml
⚠️ जरूरी निर्देश (NOTE)
• रोटी:
👉 नींबू के आकार के आटे से
👉 बिना तेल / घी
• तेल की मात्रा:
👉 कुल 15 ग्राम/दिन
👉 (3 छोटी चम्मच या 1 बड़ा चम्मच)
👉 ऑलिव ऑयल / राइस ब्रान ऑयल / मूंगफली का तेल
• खाना बनाते समय
❌ नारियल (सूखा/ताजा),
❌ मूंगफली,
❌ अन्य ड्राई फ्रूट्स,
❌ क्रीम,
❌ मक्खन से बचें
• नमक:
👉 1 छोटी चम्मच/दिन/व्यक्ति
Dr Ajay Gupta
BAMS, MD(Kayachikitsa),
Ph.D. (IMS-BHU, Varanasi)
Assistant Professor
Government Ayurveda Medical College
Former Assistant Professor, IMS, BHU
Senior Ayurveda Consultant
More than 20+ Years of Experience
Whatsapp No 8299302319
YouTube - Arogya Street
क्या आपका Blood Sugar बढ़ रहा है? इसके पीछे सिर्फ मीठा खाना ही जिम्मेदार नहीं है!
Insulin Resistance एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं। यही समस्या आगे चलकर Type 2 Diabetes का कारण बन सकती है।
जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के प्रभावी उपाय।
⚠️ क्या आपका लिवर भी खतरे में है? जानिए 'ग्रेड 4 फैटी लिवर' (Severe Fatty Liver) के बारे में!
जब फैटी लिवर गंभीर स्थिति में पहुँच जाता है, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्या यह वाकई जानलेवा है? इसके मुख्य कारण, लक्षण और सही समाधान जानने के लिए वीडियो को पूरा ज़रूर देखें।
💡 सेहत से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें!
प्रदेश के बहुत बड़े चिकित्सा संस्थान में इलाज करा रहे एक मरीज मेरे पास आये। उनकी मुख्य शिकायत थी कि थोड़ा-सा चलने पर ही सांस फूलने लगती है। पहले वह आसानी से सीढ़ियाँ चढ़ जाते थे, लेकिन अब दो मंजिल चढ़ने में ही उनको रुकना पड़ता था। साथ ही उन्हें कई महीनों से सूखी खांसी भी थी, जो दवाइयाँ लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी। धीरे-धीरे उन्हें थकान रहने लगी और छाती में भारीपन महसूस होने लगा।
कई जगह दिखाने के बाद जब उनकी जांच हुई तो पता चला कि उन्हें Interstitial Lung Disease (ILD) है।
यह बीमारी आजकल अपेक्षाकृत अधिक देखी जा रही है, लेकिन आम लोगों को इसके बारे में बहुत कम जानकारी होती है।
Interstitial Lung Disease (ILD) फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़ों के अंदर के महीन ऊतक (interstitium) में सूजन और धीरे-धीरे fibrosis / सख़्ती (scarring) होने लगती है। इससे फेफड़े कठोर हो जाते हैं और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।
🔥 ILD के मरीज को क्या परेशानी होती है
इस बीमारी की शुरुआत धीरे-धीरे होती है और कई बार मरीज को शुरुआत में पता भी नहीं चलता।
प्रमुख लक्षण:-
• सांस फूलना (Shortness of breath)
• पहले सीढ़ी चढ़ने या तेज चलने पर
• बाद में सामान्य काम में भी
• सूखी खांसी (Dry cough)
• लंबे समय तक चलने वाली
• अक्सर कफ नहीं निकलता
• जल्दी थकान होना
• थोड़े काम में भी कमजोरी
• सीने में जकड़न या भारीपन
• ऑक्सीजन की कमी के लक्षण
• होंठ या नाखून नीले पड़ना
• चक्कर या घबराहट
• आगे के स्टेज में उंगलियों का clubbing (नाखून गोल हो जाना)
• सांस लेने में बहुत कठिनाई
ये लक्षण धीरे-धीरे महीनों या वर्षों में बढ़ते हैं।
🤔 ILD में कौन-कौन सी जांच करानी चाहिए:-
सही निदान के लिए कुछ विशेष जांच बहुत जरूरी होती हैं।
1. HRCT Chest (सबसे महत्वपूर्ण)
• High Resolution CT scan
• इससे फेफड़ों में fibrosis, honeycombing, ground glass opacity आदि दिखते हैं
• ILD का प्रकार पहचानने में सबसे उपयोगी।
2. Pulmonary Function Test (PFT)
• फेफड़ों की क्षमता मापने की जांच
• इसमें FVC, DLCO आदि देखे जाते हैं।
3. Chest X-Ray
• शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए
4. Blood Tests
• Autoimmune diseases (RA, Scleroderma आदि) खोजने के लिए
5. 6-Minute Walk Test
• चलने पर ऑक्सीजन कितनी गिरती है
6. Bronchoscopy या Lung Biopsy
• कुछ मामलों में रोग की पुष्टि के लिए
🍁 ILD में आयुर्वेद कैसे सहायक हो सकता है:-
आयुर्वेदिक चिकित्सा का उद्देश्य इस रोग में लक्षणों को कम करना, रोग की प्रगति को धीमा करना और फेफड़ों की शक्ति बढ़ाना होता है। इस रोग में किसी अच्छे वैद्य से मिलकर सलाह लेना ज्यादा बढिया होता है। ऐसे रोगो के लिये सैकड़ो औषधियां है आयुर्वेद के ग्रंथों में। इसमे शास्त्रीय योग ज्यादा लाभदायक होते है पेटेंट के मुकाबले, इसलिए स्वयं मार्केट से खरीदकर दवा का प्रयोग नही करे।
• कुछ औषधियां जैसे वासा, कण्टकारी, पिप्पली और यष्टिमधु श्वसन तंत्र को मजबूत करने में उपयोगी मानी जाती हैं।
• रसायन चिकित्सा में च्यवनप्राश, अगस्त्य हरितकी और पिप्पली रसायन का प्रयोग किया जाता है, जो फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
• इसके साथ ही गुडूची, अश्वगंधा और पुष्करमूल जैसी औषधियों का प्रयोग सूजन कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करते हैं।
🍁 जीवनशैली और योग का महत्व:-
ILD के मरीजों के लिए जीवनशैली में सुधार बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्हें धूल, धुआं और प्रदूषण से बचना चाहिए तथा धूम्रपान पूरी तरह बंद करना चाहिए। नियमित रूप से श्वास व्यायाम और प्राणायाम, जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी, फेफड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। पौष्टिक और हल्का पचने वाला आहार लेना भी आवश्यक है।
Dr Ajay Gupta
BAMS, MD(Kayachikitsa),
Ph.D. (IMS-BHU, Varanasi)
Assistant Professor
Government Ayurveda Medical College
Former Assistant Professor, IMS, BHU
Senior Ayurveda Consultant
More than 20+ Years of Experience
YouTube - "Arogya Street" & "Vaidya Ajay Gupta"
Whatsapp No 8299302319
(परामर्श लेने के लिए केवल व्हाट्सएप करें, कॉल नही)
#फेफड़ों_की_बीमारी
#सांस_फूलना
#सूखी_खांसी
#फेफड़ों_का_फाइब्रोसिस
#श्वास_रोग
#फेफड़ों_का_स्वास्थ्य
Fatty Liver में CAP Score क्या बताता है?
FibroScan में CAP Score की मदद से लिवर में जमा फैट (Fat) का आकलन किया जाता है। लेकिन CAP Score कितना होना चाहिए? S1, S2 और S3 का क्या मतलब है? क्या ज्यादा CAP Score का अर्थ गंभीर बीमारी है?
जानिए इस महत्वपूर्ण जाँच की पूरी जानकारी आसान भाषा में।
Other Health/Beauty in Varanasi
Show Allzamania_msaj
Varanasi
Saba Khan Tips
Kanchan Pur, Varanasi, Varanasi 221004
This page is related to beauty and health tips.
mr_vikassaini2872
Ganga Ghats, Varanasi 221002
vikas saini
mekup
Bajardiha Teliyana Varanasi, Varanasi
Anita Chauhan
Don Priya
Varanasi
Acharya abhishek Dubey
Banaras, Varanasi
holster price 29000 milk 20 liter contact 8052844942
Jaipur, Varanasi 302001
holister
Saba Khan Beauty Tips
Lanka, Varanasi 221005
This page is related to beauty and health tips.
Yogesh Bhatt yoga
Lane No 14a Ganeshpuri Colony Susuwahi Varanasi, Varanasi 221011
समग्र स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास का OFFICIAL FACEBOOK पेज
Happy Jindgi
Sigra, Varanasi 221002
Be happy in Jindgi. I love my India.
Vikash Singh
Varanasi
Indian Army
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Vaidya Dr. Ajay Gupta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Varanasi.