ATEWA Amroha
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ATEWA Amroha, Health/Beauty, Amroha.
06/12/2024
सम्मानित साथियों मन बहुत विचलित एवं दुखी है जिसको लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता!
दिनांक 29/11/2024 को बेसिक शिक्षा परिवार से हमारी शिक्षिका साथी श्रीमती सीमा चौधरी एवं उनके पुत्र सूर्यांश चौधरी का अचानक सड़क दुर्घटना में हम सबको छोड़ कर चले जाना अत्यंत पीड़ा दायक है भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और स्वर्ग में उनको स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें!
साथियों न जाने कितने साथी हमारे बीच से असमय चले गये। परंतु हमारा विभाग, जो
*बेसिक शिक्षक परिवार* के नाम से जाना भी जाता है!
अत्यंत निंदनीय है कि ना तो ब्लॉक और ना ही जनपद से किसी प्रकार की कोई संवेदना प्रकट की जाती है ना ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन का कोई आदेश पारित किया जाता है और ना ही विकास क्षेत्र/ न्याय पंचायत के विद्यालयो का हाफ डे घोषित किया जाता है हद तो यह है कि जिस विद्यालय में मृतक कार्यरत होता है उस विद्यालय के भी अवकाश का कोई आदेश नहीं होता!
सब कुछ वैसे ही सामान्य रहता है जैसे कल था! छात्र छात्रा शिक्षक कर्मचारी भी विद्यालय आते हैं बस नहीं होता तो वही साथी जो आज इस दुनिया में नहीं है और तमाम शिक्षक साथी अपने शिक्षक साथी की अंत्येष्टि,अंतिम क्रिया कर्म में भी सम्मिलित नहीं हो पाते!
स०अ० स्वर्गीय सीमा चौधरी जी के पुत्र स्वर्गीय सूर्यांश के गजरौला स्थित सेंटमैरी विद्यालय में भी अगले दिन पूरे स्कूल का अवकाश घोषित किया गया!
परंतु-साथियों हमारा शिक्षक परिवार कैसा परिवार है क्या परिवार में ऐसा ही होता है जहां एक परिवार के सदस्य के दुर्घटनाग्रस्त या उसकी मृत्यु होने के दिन या अगले दिन सब कुछ सामान्य रहता है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है
एक आम शिक्षक होने के नाते एवं शिक्षक परिवार का सदस्य होने के नाते मेरी राय है कि शिक्षक परिवार के किसी सदस्य या विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्रा के साथ कोई दुर्घटना या किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो जाती है तो ब्लाक, न्याय पंचायत नही तो कम से कम उसके विद्यालय का अवकाश घोषित किया जाए और *शिक्षक परिवार* के मुखिया द्वारा मृतक की आत्मा की शांति के लिए/ शोक संवेदना पत्र जारी किया जाए! जिससे पूरे जनपद के विद्यालयो में मृतक की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट मौन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाए!
*उपरोक्त के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को आज दिनांक 6-12-2024 को दिया गया जिसको पढ़कर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित एसडीएम महोदय ने भी दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कम से कम जहां मृतक कार्यरत था उस विद्यालय का अवकाश घोषित होना चाहिए!*
*ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एस०आकिल रजा़, जिला महामंत्री कपिल कुमार राणा, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम ब्लॉक अध्यक्ष जोया शमीम अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष अमरोहा खुशनूद हैदर जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिवेदी , जिला संगठन मंत्री शोभित सिंह,जिला संगठन मंत्री कविंद्र सिंह,ऋषिपाल सिंह आदि पेंशन विहीन साथी उपस्थित रहे*
आपके संघर्षों का साथी
*एस०आकिल रजा़*
जिलाध्यक्ष अटेवा अमरोहा
26/09/2024
आज अटेवा जिलाध्यक्ष एस० आकिल रजा़ के नेतृत्व में अटेवा NMOPS के राष्ट्रीय आह्वान पर एनपीएस/ यूपीएस/निजीकरण के विरोध में *आक्रोश मार्च* निकाला गया!
आक्रोश मार्च हिंदू कॉलेज चौराहे से प्रारंभ होकर आई एम इंटर कॉलेज गांधी मूर्ति चौराहा टीपी नगर चौराहा रोडवेज होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुआ तथा जिलाधिकारी महोदय को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित एनपीएस यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया !
कार्यक्रम में मांडलिक मंत्री डॉ शिव शंकर यादव ने कहा कि आज पूरे देश के प्रत्येक राज्य में एनपीएस यूपीएस के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है क्योंकि एनपीएस और यूपीएस शिक्षक कर्मचारियों एवं देश हित में नहीं है उन्होंने कहा कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक कर्मचारियों को ₹1200, 1800 रुपए तक पेंशन के रूप में प्राप्त हो रहे हैं जिससे उन्हें अपना जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इतने कम पैसे में वह अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की जिम्मेदारी को कैसे निभाएं जबकि जीवन के अपने अमूल्य समय में उन्होंने देश व सरकार को अपनी सेवाएं दी है!
अटेवा nmops के जिलाध्यक्ष एस०आकिल रजा़ ने कहा कि पूरे देश के लगभग एक करोड़ शिक्षक कर्मचारियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर शोषणकारी नई पेंशन योजना एनपीएस यूपीएस लागू कर दी गई जो ना तो शिक्षक कर्मचारियों के हित में है और ना ही प्रदेश देश हित में !
उन्होंने कहा कि यहां तक कि देश की रक्षा करने वाले सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्ध सैनिक वालों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित कर दिया गया है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा!
आक्रोश मार्च में समस्त विभागों के संगठनों के पदाधिकारी ने भी अपने विचार रखें एवं जनपद अमरोहा के समस्त विभागों के जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं हजारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारियों ने एनपीएस यूपीएस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया!
आक्रोश मार्च में जिला संरक्षक मतीन अहमद जिला महामंत्री कपिल कुमार राणा जिला उपाध्यक्ष जमशेद शरीफ जिला मंत्री क्षेत्रपाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिवेदी शोभित सिंह कविंदर सिंह, जिला संयोजिका सीमा रानी जिला प्रवक्ता जयदीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी बृजपाल सिंह,पुनीत कुमार ब्लॉक महामंत्री हसनपुर ब्लॉक मंत्री जोया शकील अहमद विकास चौहान, शाहनवाज खानसैफी साबरी, तरुण औलख, डॉ विवेक शर्मा, सचिन यादव , डॉ राजन लाल,प्रभास यादव,उमेश कुमार, कृष्ण गोपल वर्मा, मांगेराम सिंह सुमित कुमार विपिन चौधरी ओंकार सिंह प्रदीप कुमार इमरान पाशा समरपाल सिंह अरुण कुमार घनश्याम सिंह विनोद कुमार मुंशी जी रामनाथ सिंह महेंद्र सिंह सुरेश कुमार जैनुल आबेदीन जयवीर सिंह रहबर रजा रिजवी बृजेश कुमार इमरान खान पुरजीत सिंह लक्ष्य त्यागी पूनम रानी शर्मा, नसरीन फातिमा , अंकिका शर्मा, पुष्पेंद्र यादव सुधीर कुमार गुप्ता कपिल देव डॉ शिशुपाल सिंह, राजेश कुमार अरविंद शर्मा, मुर्सल हुसैन , डॉक्टर शहजाद रजा,नाजिश मुस्तफा, अनीस अहमद , महेश शर्मा,आनंद यादव , पवन त्यागी , अनीस अहमद सुशील नागर अर्पित खंडेलवाल अमित चाहल सतीश कुमार सौरभ सक्सेना,सुमित कुमार, इरफान अली, सुधीर कुमार गुप्ता, कपिल देव रूप सिंह जयवीर सिंह सुरेंद्र व्यास संदीप यादव दिलीप तोड़ीवाल अशरफ अली शाजिया उरूज अजरा अन्सारी मरयम नईम जे़हरा, ओमकार सिंह, गजेन्द्र ढाका विनेश देवी इरफान खान अकील अहमद अनीता देवी प्रशांत अग्रवाल आदि हजारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया !
01/09/2024
*ना NPS ना UPS पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष-* _एस०आकिल रजा़_
आज दिनांक 01.09.2024 को अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद अमरोहा के ए० के०के० इंटर कॉलेज के सभागार में पेंशन संगोष्ठी का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता मांडलिक मंत्री डॉ शिवशंकर यादव ने की तथा संचालन जिला संरक्षक मतीन अहमद द्वारा किया गया!
संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष एस०आकिल रजा़ ने कहा कि 24 अगस्त 2024 को भारत सरकार द्वारा एनपीएस की जगह यूपीएस योजना लागू की गई है जो कि एनपीएस से भी ज्यादा घातक है इस योजना में कर्मचारियों का काटने वाले अंशदान को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है यह योजना भ्रमित करने वाली तथा शिक्षक कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि तत्काल प्रभाव से इस योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे!
मांडलिक मंत्री डॉ शिवशंकर यादव ने कहा कि लगभग पूरे देश के एक करोड़ शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर शोषणकारी नई पेंशन योजना एनपीएस यूपीएस लागू कर दी गई है जो ना तो शिक्षक कर्मचारियों के हित में है और ना ही देश हित में !
वर्तमान में एनपीएस के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं एनपीएस के तहत सेवानिवृत होने वाले शिक्षक कर्मचारियों को ₹1200 1800रु 3500 रु 4000 तक पेंशन के रूप में प्राप्त हो रहा है जिससे उन्हें अपना जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस स्थिति में वह कैसे अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की जिम्मेदारियां को निभाएं जबकि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय देश की सेवा में अर्पित किया ! तो बुढ़ापे में उनको सरकार कैसे बाजार के हवाले कर सकती है!
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंदन नकवी ने कहा कि देश की रक्षा करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित कर दिया गया यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती है
कैसा न्याय है!
ए०के०के० इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री आदिल अब्बासी जी ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती हम अटेवा के साथ हैं! उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारी की बुढ़ापे की लाठी है जिससे उसे बुढ़ापे में अपनी बीमारी आदि के लिए किसी का मुंह देखना नहीं पड़ता पूरा जीवन वह आत्मनिर्भर रहा तो बुढ़ापे में उसकी ऐसी दुर्दशा उचित नहीं!
माध्यमिक शिक्षा के जिला महामंत्री श्री बालक राम जी ने कहा कि अटेवा संगठन निरंतर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलित है और पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में हम सब अटेवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते रहेंगे!
जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि वर्तमान में अटेवा द्वारा सहयोग/ सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें जनपद समस्त शिक्षक कर्मचारी बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने आगामी कार्यक्रम 2 सितंबर से 6 सितंबर तक समस्त विभागों के कर्मचारी शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध करने हेतु निवेदन किया!
जिला महामंत्री कपिल कुमार राणा ने कहा कि पूरा पंचायती राज विभाग जब तक पेंशन बहाल नहीं हो जाती कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक सफाई कर्मी अटेवा संगठन के साथ है
संगोष्ठी में जिला प्रवक्ता जयदीप चौधरी जिला संगठन मंत्री नदीम रजा, जिला उपाध्यक्ष अटेवा जमशेद शरीफ, जे०एस० हिंदू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अवधेश कुमार,उर्दू शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की पदाधिकारी नसरीन फातिमा शोभित सिंह,आदि ने भी अपने विचार रखे!
संगोष्ठी के अंत में डॉ अंकुर त्रिवेदी ,शोभित सिंह,काविन्द्र सिहं को जिला संगठन मंत्री को सैयद आदिल अब्बास जी प्रिंसिपल ए० के० के० इंटर कॉलेज,बालकराम जी जिला महामंत्री माध्यमिक शिक्षा के द्वारा मनोयन पत्र दिया गया!
पेंशन संगोष्ठी में मुख्य रूप से जीपी शर्मा इंद्रजीत सिंह ज्ञानेश चौहान धर्मेंद्र कुमार टीकम सिंह कपिल कुमार राणा मोहम्मद आदिल अब्बासी जयदीप चौधरी अनूप कुमार द्विवेदी मोहम्मद शाहिद खान नरेश कुमार मोहम्मद गजाली अशरफ अली अकील अहमद मोहम्मद फारूक नौशीन निगार नसरीन फातिमा सैयद रजा महबूब अंकुर त्रिवेदी अनूप कुमार अंशु दिवाकर मुसन्निफ़ हुसैन हरवीर सिंह शोभित सिंह काविन्द्र सिंह रवि शंकर विमलेश कल्याण सिंह धर्मवीर सिंह मोहम्मद आसिफ जिवेन्द्र सिंह डॉ योगेश कुमार यादव अजमेर सिंह जावेद अख्तर विपुल अग्रवाल चांदनी बेबी अवधेश कुमार अशरफ अली आदि पेंशन विहीन साथी उपस्थित रहे!
24/07/2024
*अटेवा का सदस्यता/जनसंपर्क अभियान प्रारंभ*
आज अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद अमरोहा में सिंचाई विभाग के सभागार में आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एस०आकिल रजा़ एवं संचालन जिला संरक्षक मतीन अहमद द्वारा किया गया ! बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडलीय मंत्री डॉ शिव शंकर यादव ने कहा कि एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में अटेवा लगातार संघर्ष कर रहा है! तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ी जा रही है! वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंदन नकवी ने कहा कि अटेवा के बैनर तले पेंशन विहीनो ने संघर्ष के बल पर देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन राज्य सरकार द्वारा बहाल कर दी गई है उन्होंने सभी पेंशन विहीन साथियों से अनुरोध किया कि एकजुट होकर पुरानी पेंशन की लड़ाई में अटेवा का साथ दें!
जिलाध्यक्ष एस० आकिल रजा़ ने कहा कि अटेवा लगातार पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है इसी संघर्ष के बदौलत देश की राजनीति में भूचाल आ गया है प्रतिदिन पेंशन से संबंधित नए-नए नियमों पर चर्चा की जा रही है! उन्होंने बताया कि वर्तमान में अटेवा द्वारा सदस्य सदस्यता/ सहयोग अभियान देश के प्रत्येक राज्य एवं जनपद ब्लॉक में चलाया जा रहा है आगामी कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र देश की राजधानी दिल्ली में पूरे देश के अटेवा के पदाधिकारियो की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें दिल्ली महारैली हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी एवं अटेवा nmops द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में पहला लोकल बिल सदन में पेश किया जाएगा ।कमल सिंह प्रदेश महामंत्री पंचायत विभाग ने कहा कि पेंशन की इस लढाई में पूरा प्रदेश अटेवा के साथ खड़ा रहेगा, जिलामहामंत्री कपिल कुमार राणा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में पंचायती राज विभाग का प्रत्येक पेंशन विहीन अटेवा के साथ है , जिलाकोषाध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि कोई भी संगठन बिना धन के चलना संभव नहीं इसलिए उन्होंने तमाम पेंशन विहीन साथियों से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु निवेदन किया, जिलाउपाध्यक्ष जमशेद शरीफ ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है जिसके परिणाम स्वरुप अभी हाल ही में सरकार द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को वापस लेना पड़ा , जिला प्रवक्ता जयदीप चौधरी ने कहा कि एकजुट होकर ही पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई की जीती जा सकती है ,ब्लाक अध्यक्ष खुशनूद हैदर ने कहा कि अटेवा पेंशन विहीनो की आस बन चुका है
इमरान अहमद जी सिंचाई विभाग ने कहा कि सिचांई विभाग प्रदेश स्तर से भी अटेवा के साथ है एवं जनपद स्तर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर आंदोलन में प्रतिभा किया जाएगा!
इसके अलावा सतीश जी कृषि विभाग आदि ने भी अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर पंकज सैनी, समरपाल सिंह ,अजीत कुमार, पवन कुमार बंटी कुमार रणजीत सिंह सुमित गुप्ता उधम सिंह मुशाहिद अली विनीत कुमार हिमांशु सैनी चंपत राय राजेश कुमार अमित कुमार राहुल कुमार हर ज्ञान सिंह नरेंद्र सिंह राठी कल्लू सिंह त्रिलोकी सिंह शिवराज सिंह अरुण गुर्जर कमल सिंह निखिल चौधरी सैयद उरूज़ मेहंदी छत्रपाल सिंह राजकुमार आदि ने प्रतिभाग किया!
14/07/2024
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when ATEWA Amroha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Amroha.