Skip to content
Salons10
Dilip Kumar bhariya

Dilip Kumar bhariya

MP, Anuppur Health/Beauty

College

21/05/2025

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है! Bablu Baiga, इंद्रेश पटेल रावत, Haidar Parwej, Motilalsingh Motilalsinghgond, Mahi Uddin

30/04/2025

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है! Gaindlal Sahu, Rammilan Rathore, Akk Skus, Semlala Maravi, Rinku Baiga

25/08/2024

जिले में पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन हेतु 27 अगस्त से 10 सितंबर तक विभिन्न ग्रामों में शिविर का होगा आयोजन
------------
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जानकारी दी है कि अनूपपुर जिले में पी.एम.जनमन योजना के क्रियान्वयन हेतु दिनांक 27 अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक मेगा इवेंन्ट के पूर्व आईईसी गतिविधियों बैगा बाहुल्य क्षेत्र में शिविर आयोजित किया जाना है। आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, जनधन कार्ड, तथा अन्य समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। उक्त शिविर में बैगा हितग्राही जिनके आधार कार्ड एवं समग्र आईडी नहीं बने है, उनके आधार कार्ड एवं समग्र आई.डी. बनवाना तथा उनके समग्र व आधार में अपडेशन तथा जिन हितग्राहियों के बैंक खाते में आधार लिंक नही है, उन हितग्राहियों का आधार लिंक कराने तथा शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु कर्मचारियों की डूयूटी सहायक नोडल के रूप में लगाई है। उन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, मोवलाईजर, आशा कार्यकर्ता, आगनबाडी कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर शिविर में उपस्थित रहकर सौपे गये दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें, एवं निर्धारित प्रापत्र में जानकारी सायं 05 बजे तक अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेगें। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत अनूपपुर के 26 ग्राम पंचायत में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक, जनपद पंचायत जैतहरी के 39 ग्राम पंचायत में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक, जनपद पंचायत कोतमा के 19 ग्राम पंचायत में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के 65 ग्राम पंचायत में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक उक्त शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
#जिला_प्रशासन_अनूपपुर

03/01/2024

नारी शक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं देश की पहली महिला शिक्षिका महान समाजसेविका माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर शत शत नमन..💐💐💐

02/01/2024
26/12/2023

दिनांक 27 दिसंबर 2024 को स‌्वसहायता भवन जनपद पंचायत जैतहरी में शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें जिन दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल एवं सुगम्य केन की आवश्यकता है उनका परीक्षण किया जाएगा ।
शिविर में ऐसे दिव्यांग जिनका अभी तक मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका मेडिकल प्रमाण पत्र भी बनवाया जाएगा।
पूर्व में आयोजित शिविर में जिन चिन्हांकित दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण शेष है उनको उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
अतः सभी ग्राम पंचायत उपरोक्त निर्देश अनुसार हितग्राहियों को शिविर में अवश्य उपस्थित कराये।

Photos from Dilip Kumar bhariya's post 23/10/2023

"आपके-मेरे सपनों की कीमत मत आंकिये,
ये वो अहसास हैं जो दुनियां में अनमोल हैं।"

14/09/2023

खेलो एमपी यूथ गेम्स का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक
------
‘‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स’’ की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan की घोषणा के पालन में ‘‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ का आयोजन ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाना प्रस्तावित हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया है कि ‘‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा एवं जिला व संभाग स्तर पर 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा 06 खेल सीधे राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। ‘‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेगें। ब्लॉक स्तर पर खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, कुष्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज खेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया है कि विकासखंड जैतहरी में 14 सितम्बर 2023 को रेलवे ग्राउंड में एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी व जनपद सामुदायिक भवन जैतहरी में शतरंज, बैडमिन्टन, शा.माडल स्कूल जैतहरी में कबडडी, जनपद खेल मैदान में खो-खो, व्हॉलीबाल, शा0 बालक उ0मा0वि0जैतहरी में योगासन, जूडो, कुश्ती, बॉक्सिंग, बालभारती स्कूल मोजर वेयर जैतहरी में बास्केटबाल तथा जिला खेल परिसर अनूपपुर में टेनिस, वेटलिफ्टिंग व टेबिल टेनिस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि विकासखंड कोतमा में 15 सितम्बर 2023 को द्रोणाचार्य स्टेडियम गोविन्दम कालरी में एथलेटिक्स, फुटबाल, शा0 मॉडल स्कल कोतमा में कबडडी, खो-खो, जूडो, कुश्ती, आर0के0व्ही0व्ही0 बिजुरी में व्हॉलीबाल, बैडमिन्टन, मधुवन क्लब राजनगर में योगासन, शतरंज, टेनिस, बंकिम बिहार जमुना में बाक्सिंग, वेटलिफटिंग, टेबिल टेनिस, संत जोसेफ मिशन स्कूल बिजुरी में बास्केटबाल तथा राजनगर स्टेडियम में हॉकी खेलों का आयोजन किया जाएगा। विकासंखड अनूपपुर में 16 सितम्बर 2023 को अब्दुल कलाम स्टेडियम जमुना में एथलेटिक्स, कबडडी, जूडो, कुश्‍ती, राजनगर स्टेडियम में खो-खो, फुटबाल, हॉकी, न्यू राजनगर व्हॉलीबाल ग्राउंड में व्हॉलीबाल, बंकिम बिहार जमुना में बैडमिन्टन, बाक्‍सिंग, वेटलिफटिंग, टेबिल टेनिस, संत जोसेफ मिषन स्कूल बिजुरी में बास्केटबाल और मधुवन क्लब राजनगर में योगासन, टेनिस, शतरंज खेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया है कि विकासखंड पुष्पराजगढ़ में 16 सितम्बर 2023 को कोहका स्टेडियम राजेन्द्रग्राम में फुटबाल, शा0 मॉडल सीएम राईज उ.मा. वि.पुष्पराजगढ़ में कबडडी, शतरंज, कुश्‍ती, जूडो, टेबिल टेनिस, बाक्सिंग, शा0उ0मा0वि0 करपा में खो-खो, शा0 उ0मा0वि0 अमरकंटक में हॉकी, टेनिस, शा0उ0मा0वि0 राजेन्द्रग्राम में बास्केटबाल, व्हॉलीबाल, शा0उ0मा0वि0 लखौरा में बैडमिन्टन, योगासन, शा0उ0मा0वि0 भेजरी में वेटलिफटिंग एवं बिजली ऑफिस ग्राउंड किरगी में एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया जाएगा। 06 खेल - ताईक्वांडो, फैसिंग, रोईग, क्याकिंग-कैनोईग, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग चचाई रोड अनूपपुर एवं श्री रामाचन्द्र यादव के मो.नं. 6265418507, श्री दिनेश कुमार सिंह चन्देल के मो.नं. 9685303796, श्री खेलनप्रसाद कोल के मो.नं. 6264043241, श्री मिथलेश सिंह नेताम के मो.नं. 6261617170 पर संपर्क किया जा सकता है।

08/09/2023

अनूपपुर विधानसभा से विधायक कौन बन सकता है https://risingpoll.com/poll/1164faa6482ccf1

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dilip Kumar bhariya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Anuppur.