Skip to content
Salons10
BHAKTi MARG

BHAKTi MARG

Baheri Beauty, cosmetic & personal care

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BHAKTi MARG, Beauty, cosmetic & personal care, Baheri.

26/09/2022

Tumhi ho mata

26/09/2022
18/09/2022

धर्म और मजहब दोनों में अन्तर है!

20/01/2022

🩸🩸🩸🩸जयगुरुदेव नाम प्रभु का🩸🩸🩸🩸
*शब्द या नाम की कमाई के बगैर मालिक के दरबार मे जाने की कभी इजाज़त नही मिलती। और यमदूतों के हाथों खराब होना पड़ता है।*

*स्वामी जी महाराज समझाते है:-*
*"गुरु कहें खोल कर भाई।*
*लग शब्द अनाहद जाई।।*
*बिन शब्द उपाय न दूजा।*
*काया का छुटे न कूज़ा।।"*

*शब्द या नाम की कमाई के सिवाय और कोई उपाय,तरीका नही है, जिससे हम देह के बंधनों से छुटकारा प्राप्त कर सकें। जितने भी साधन जैसे जप-तप,पूजा-पाठ,दान-पुण्य वग़ैरह हैं,सबका फल हमें जरूर मिलता है।लेकिन उनका फल लेने के लिए हमें फिर से देह के बंधनों में आना पड़ता है। नेक कर्म करते हैं तो राजा-महाराजा बनकर आ जाते है,सेठ-साहूकार बन जाते हैं। कौमो,मज़हबों,मुल्कों की हुकूमत हासिल करके आ जाते है। ज्यादा से ज्यादा बैकुंठो-स्वर्गों तक पहुँच जाते है। लेकिन ये भी भोग योनियाँ हैं जो एक निश्चित समय के लिए होती है। उसके बाद हमें फिर चौरासी के जेलखाने में आना पड़ता है। लेकिन नाम की कमाई हमें हमेशा के लिए देह के बंधनों से आज़ाद कर देती है।*
🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸
बाबा जी की सभी प्यारी संगत को प्यार भरा सादर कोटि-कोटि जयगुरुदेव 👏👏🌹🌹👏👏

21/12/2021

धर्म के बिना आध्यात्तम तक
नहीं पहुंचा जा सकता

18/12/2021

*🙏🌹ॐ सुप्रभात*🌹🙏

*🌻आखिरी समय के बोल !!🌻*

एक सज्जन ने तोता पाल रखा था और उस से बहुत स्नेह करते थे,एक दिन एक बिल्ली उस तोते पर झपटी और तोता उठा कर ले गई । वो सज्जन रोने लगे तो लोगो ने कहा: महाश्य आप क्यों रोते हो?
हम आपको दूसरा तोता ला देते हैं तब वो सज्जन बोले: मैं तोते के दूर जाने पर नही रो रहा हूं।पूछा गया: फिर क्यों रो रहे हो?

कहने लगे: दरअसल बात ये है कि मैंने उस तोते को रामायण की चौपाइयां सिखा रखी थी वो सारा दिन चौपाइयां बोलता रहता था।
आज जब बिल्ली उस पर झपटी तो वो चौपाइयाँ भूल गया और टाएं टाएं करने लगा ।

*अब मुझे ये फिक्र खाए जा रही है कि रामायण तो मैं भी पढ़ता हूँ। लेकिन जब यमराज मुझ पर झपटेगा, तब क्या मालूम मेरी जिव्हा से रामायण की चौपाइयाँ निकलेंगी या तोते की तरह टाएं-टाएं निकलेगी।*

इसीलिए महापुरुष कहते हैं- कि विचार, विचार कर तत्त्वज्ञान और रुपध्यान इतना पक्का कर लो । कि हर समय, हर जगह भगवान के सिवाय और कुछ दिखाई न दे,
हर समय जिह्वा पर राधे-राधे या राम-राम चलता रहे। अन्तिम समय ऐसा न हो हम भी तोते की तरह भगवान के नाम की जगह हाय-हाय करने लगे !!

नानक जी के पास सत्संग में एक छोटा लड़का प्रतिदिन आकर बैठ जाता था।एक दिन नानक जी ने उससे पूछाः-"बेटा, कार्तिक के महीने में सुबह इतनी जल्दी आ जाता है, क्यों?"

*वह छोटा लड़का बोलाः- महाराज !! क्या पता मौत कब आकर लेकर चली जाये?*

नानक जीः-"इतनी छोटी-सी उम्र का लड़का,अभी तुझे मौत थोड़े मारेगी? अभी तो तू जवान होगा, बूढ़ा होगा,फिर मौत आयेगी।

लड़का बोलाः- महाराज !! मेरी माँ चूल्हा जला रही थी,बड़ी-बड़ी लकड़ियों को आग ने नहीं पकड़ा तो फिर उन्होंने मुझसे छोटी-छोटी लकड़ियाँ मँगवायी।

*माँ ने छोटी-छोटी लकड़ियाँ डालीं तो आग ने उन्हें जल्दी पकड़ लिया। इसी तरह हो सकता है मुझे भी छोटी उम्र में ही मृत्यु पकड़ ले, इसीलिए मैं अभी से सत्संग में आ जाता हूँ।इसलिए जल्दी से परमात्मा से प्रेम करके जीवन सफल बनाने का जतन करलो।। इन स्वांसो से बडा दगाबाज और कोइ नही है।कहीं ऐसा न हो कि बाद मे पश्चताप का ही मौका न मिले।।*

*🌸हम बदलेंगे,युग बदलेगा।🌸*

आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHAKTi MARG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Baheri.