Skip to content
Salons10
Hanuk Lakra

Hanuk Lakra

NH99, New Road NH22, Balumath Health/Beauty

आदिवासी मेडिकल साइंस (जड़ी बूटी बैध और सफेरा)

Photos from Hanuk Lakra's post 30/04/2024

मेरा घर के बगल घर के चाची हैं, इनको रात मे बिच्छू डंक मार दिया. चाची तो लहर से परेशान -परेशान हो गई. मेरे पास सुबह ही आ गई. मै उपचार कर रहा हूँ, अभी ठीक है. बिच्छू डंक मारने से आदमी तो कुछ नहीं होगा पर दर्द, लहर से तबाह कर देगा. झाड़ फुक के चक्कर मे नहीं रहे. दवा खिलाए, दवा लगाए या तो हॉस्पिटल जाकर इंजेक्शन ले ले. तब ही आराम होगा.

Photos from Hanuk Lakra's post 19/04/2024
19/04/2024

ये बाबू बालूमाथ के बगल गाँव हाँथडीह, पंचायत - झाबर के निवासी नाम तापेश्वर यादव है. आज सुबह लैट्रिन्ग करने टाड़ तरफ लगभग 5:00 am मॉर्निंग मे गया था. इसी दौरान चुतड़( पाच्छा) मे ही काटा और उसी मे टांगा गया था. हाथ से पकड़ कर पिछे फेका, तो फेन जोड़कर खड़ा हो गया. उनके बाद एक पैर मे लहर, भारीपन और सुनापन होने लगा. उसके परिवार के लोग लगभग 6:30 AM सुबह मेरे पास लाया. मेरे उपचार के लगभग 3 घण्टा बाद ठिक होकर घर वापस चल गया. अभी बिल्कुल ठिक है.
मेरा अन्दाजा लगता है कि उस जगह सांफ का बिल होगा और अपना आहार के लिए बाहर निकला था होगा, उसी दौरान तपेश्वर उस जगह था. सांफ को लगा होगा कि हमको मारने आया है और उसको लगा मेरा खतरा है, और उसको काट लिया.
सभी लोग से मेरा कहना है कि आगर किसी को सांफ काट लिया तो काटे हुए स्थान मे गलती से भी रास्सी से नहीं बान्धे. गाँव देहात मे मानना है कि बांध देने से सांफ का विष उपर नही चढ़ता है, यह सरासर गलत है, बल्कि खून संचार वाला नस बन्द होने से आदमी का बेचैनी और दुगुनी बढ़ जाता है, और टिट्रमेन करने मे लम्बा समय और दिक्कत परेशानी ज्यादा होता है.
आगर किसी को सांफ काट दे तो बंधे नहीं, झाड़ फुक के चक्कर मे रहे नहीं, बिना देर किये हॉस्पिटल चले जाए या तो हमारे जैसा जानकर ब्यक्ति के पास जाय. 🙏🙏🙏

Photos from Hanuk Lakra's post 18/04/2024

ये मेरे पड़ोसी गाँव के चकला टोला बरवा टोली की चाची है. ये बीते रात यानि 15 अप्रैल 2024 को लगभग 7.30 pm मे चकला से अपना घर वापस पैदल आ रही थी.वास्तविक बात है की इस समय अंधेरा हो जाता है.इसी दौरान रास्ते मे ही विषैले सांप ने काट दिया. सांप ने काट कर अंधेरे का मौका देखकर भागने मे सफल रहा. चाची ने अंधेरा के कारण सांप को देखने नही सकी, पर एहसास हुवा कि हमको कुछ कटा. किसी तरह घर आयी और उसके परिजन मेरे पास लगभग 9.00pm रात्रि मे पहुचे. जिस समय चाची पहुंची उस समय उसका स्थिति बहुत ही गंभीर हो गया था. कमर से ऊपर तक लहर एवं पैर के निचले भाग मे सुनापन हो गया था.पुरे शरीर एवं चेहरे मे पसीना और बेचैनी हो गया. तीता मिर्चा को खिलाने से कोई तीतापन नहीं. चाची को पूछने से बोल रही थी की शरीर मे बहुत ही अजीब लग रहा है साथ मे बहुत लहर दे रहा है, जल्दी ट्रीटमेंट करो नहीं तो मेरा प्रणाम निकल जाएगा. मुझे अंदाजा लगा की नाग सांफ (कोबरा, फनिक ) कहते है यही काटा होगा और मैं यही सांफ का उपचार किया.1 घंटा होते होते आराम हुई, और लगभग 1:00 am तक मे सुधार हो गया.रात भर मेरा घर मे ही आराम किये और सुबह लगभग 9:00 am अपना घर वापस भेज दिए
ऐसा ही सभी लोग का दुवा और आशीर्वाद मिलते रहे, ताकि कम खर्च मे मैं सांफ कटे (स्नेक बैट ) से प्रभावित लोंगो को ठीक कर संकू. धन्यवाद

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hanuk Lakra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Balumath.