Skip to content
Salons10
Riteek K.

Riteek K.

Bikaner Health/Beauty

Hindu

25/10/2021
22/10/2021

34 साल पहले का मंजर जहन मे आ गया.......
उन 34 गाँवो का,
उनमें एक गाँव मोटोलाई हमारा भी था,
ये तस्वीर चौंतीस वर्ष पहले की है।।

सच कहूँ तो आज पोस्ट लिखते हुए मन उद्विग्न है। शांत चित्त होकर नहीं लिख पा रहा।
न जाने क्यूँ आज उन चौतीस गांवों की याद आ रही है जो तत्कालीन हुक्मरानों द्वारा देश की रक्षा के नाम पर उजाड़ दिए गए।
1997 में जन्मे मुझ जैसे कई लोगों के लिए ये एक रोमांचक तथ्य हो सकता है कि एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज MFFR (सेना का युद्धाभ्यास क्षेत्र) लेकिन उसे एशिया की नंबर वन बनाने के पीछे छिपे हजारों परिवारों के बलिदान को कम लोग ही जानते है। अगर देशहित में योगदान करने वालों की कोई लिस्ट बने तो उसमें इन 34 गांवों का नाम अव्वल होगा जिन्होंने इतना बड़ा उपजाऊ इलाका, अपनी सांसें, अपनी रिश्तेदारियां, अपनी सुख सुविधाएं सब देश के नाम कर दी। इस इलाके की उपजाऊ जमीनों के कारण यहां अन्न के भंडार भरे रहते थे जिसकी वजह से इसे भंडाण नाम दिया गया।
मेरे इलाके में वो लोग अब धीरे धीरे कम हो रहे हैं जिनसे गांव का नाम पूछने पर गर्व से बताते थे कि हम देवासर,माछरांवालीजोड़ी,खानीसर,खियाणां,भुंआळा, मेऊसर,दुदेर,कुम्भासर,जागोर,हाथुसर,ठोइयां,टिडासर,
मनेरां,लाडेरां, मोटोलाई, रामपुरा, भोजरासर, कनळाई, मोटासर, कुंभाणा, चकड़ा,बीरमाणा,कंकराळीया, लखोर, रिणा से है। इन गांवों के नाम आपको वर्तमान रिकॉर्ड में नहीं दिखेंगे, मैप में भी नहीं दिखेंगे लेकिन उन लोगों ने बची यादों के तौर पर एक एक गांव का नाम जहन में रखा है जिन्होंने विस्थापन की पीड़ा भोगी।
80 के दशक में सरकार को जब रंगरूटों की ट्रेनिंग के लिए जमीन की जरूरत पड़ी तो हुक्मरानों की बुरी नजर लगी इन 34 गांवों को। नक्शे पर खींची एक लकीर ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया। भंडाण क्षेत्र के ये गांव कभी लूणकरणसर मंडी के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करते थे। गांव बिछड़े तो मंडी की रौनक भी गायब हो गई। कई दुकानें रातों-रात बन्द हुई। आज लूणकरणसर और छतरगढ़ को अपने आस पास कस्बों से पिछड़ा बताने वाले लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि इस कस्बे ने जो खोया है वो किसी ने नहीं खोया।
सोचिए, एक दिन अचानक आपको कोई कह दे कि अपना गांव, शहर छोड़कर दूसरी जगह बसना है। एक बार में जितना सामान ले जाना है, ले जाओ। वापस आने की अनुमति नहीं है। तो क्या बीतेगी आप पर?
कुछ ऐसा ही हुआ इन चौतीस गांवों के लोगों के साथ। अचानक अपना सबकुछ छोड़कर किसी गुमनाम जगह जाकर बसना आसान नहीं होता। आपने जीवन भर मेहनत करके बड़ी तमन्ना से घर बनाया। एक दिन में छोड़ देंगे आप?
तमाम लोग जिनके साझा सुख-दुख थे, बिछड़ गए। कितनों का बचपन खराब हुआ! कितने पीहर-सासरे बिछड़े! कितनी विरासतें रात दिन चलती तोपों के शोर में दब गई। पता नहीं कितनी रात नींद नहीं आई होगी उन लोगों को जो अपना सब कुछ छोड़ आए। पता नहीं कितने लोगों को अवसाद ले बैठा! कितने लोगों का नई जगह दम घुटा!
अभी पिछले दिनों मेरा भी सोभाग्यवश अपने पुर्वजों की धरा पर जाने का मौका मिला(जो फोटो में आपके साथ शेयर कर चुका हूं) सच में मुझे ऐसा महसूस होने लगा कि हमारा सब कुछ यहीं है हालांकि मेरा जन्म 1986 से पूरे 8 वर्ष बाद हुआ था तो महसूस करो उन पर क्या बीतती होगी जिन्होनें यहां से पलायन किया था
सच कहूं एक बार अपनी उजड़ी विरासत को देखकर अपार दर्द हो रहा था तो एक बार भारतिय सेना की हलचल देखकर मन में देशभक्ति की फिलींग आ रही थी।
जैसे तैसे भारी मन से दिल पर पत्थर रखकर ना चाहते हुए मुझे वापस लौटना पड़ा!
जमीन छोड़ने के बदले सरकार ने मुआवजे की रकम दी। कुछ लोगों को मिली, कुछ लोगों को नहीं।
माँ की कीमत भी आंक सकता है भला कोई?
मेरे परिवार भी विस्थापन पीड़ितों में से एक है। देवासर गांव में ही उन सबका बचपन बीता। आज भी उन दिनों को याद करते हुए उन सबकी आंखे नम हो जाती है, बताते है कितने बचपन के साथियों से वापस मिलने की तमन्ना है उनकी!

कुछ चितराम देखिए जो उस पीड़ा को बयां करते है।
बरसों पहले डॉ. मदनगोपाल लढ़ा (जो कि मेरे गुरुदेव थे रा.उ.मा.वि. लूणकरनसर में) की एक मार्मिक कहानी पढ़ी थी जिसमें विस्थापन पीड़ित आदमी को किसी दूसरे शहर जाकर बसना पड़ता है, एक दिन अचानक उसकी तमन्ना होती है, इन 34 गांवों में अपना पुराना घर देखने की। तमाम संवेदनाओं से अनजान उसका बेटा अपने बाप के बुढापे की इच्छा मानकर किसी तरह इंतजाम करता है। बाप गाड़ी से उतरकर खंडहर बने अपने घर में जाता है और वापस नहीं लौटता। उसी मिट्टी का हो जाता है जिसमें वो पैदा हुआ।

प्रिय #चाचाजी बहु-प्रतिभावान राजूराम बिजारणियां भी उन लोगों में से एक है जो विस्थापन के दर्द से गुजरे है। उनकी कई कविताओं कहानियों में वो दर्द दिखता है। उन्होंने गांव छोड़ते वक्त का एकदम आखिरी फोटो उपलब्ध करवाया है जो यहां लगा रहा हूँ। मेरे लिखे हजार शब्द भी कम है उस एक फोटो के आगे।.... 👉👉👉👉💔💔

18/10/2021
18/10/2021

Answer

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Riteek K. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Bikaner.