Samrat Arpit Shakya
अप्प दीपो भबः
मुख्य सचिव संघमित्रा ट्रस्ट
26/11/2025
खोए हुए मुअनजोदड़ो की खोज विराट पैमाने पर प्राचीन काल में बौद्ध कुषाणों ने पहली बार की थी, जो उनकी प्राचीनतम विरासत थी.
26/09/2025
नालंदा बौद्ध महाविहार के अभी तो 10% भाग की खुदाई हुई है तो दुनिया आश्चर्य में है, जिस दिन बाकी बचे 90% की खुदाई हो जाएगी, उस दिन दुनिया क्या कहेगी?
19/09/2025
पीपल में भूत बसते हैं. यह किस सभ्यता का विरोध है ? बौद्ध सभ्यता का ही तो है.
मृतकों की आत्मा पीपल में बसती है. बुद्ध अनात्मवादी थे. यह किस सभ्यता का विरोध है?
पिपरु की हत्या वेदों का इंद्र करते हैं. पिपरु कौन था? पीपल-पूजक ही तो था.
बुद्ध को पीपल के नीचे क्यों मिला ज्ञान? बुद्ध के गाँव का नाम आज पिपरहवा क्यों है?
हिंदी क्षेत्र के पीपरा, पीपरी, पिपरियाँ जैसे गाँव किस सभ्यता के प्रतीक हैं?
पीपल गोत्र किसका है? बौद्धों का ही तो है.
सिंधु घाटी की सभ्यता का सर्वाधिक पवित्र वृक्ष कौन है? पीपल ही तो है.
मोहनजोदड़ो - हड़प्पा की मुहरों, मिट्टी के बर्तनों पर किसके चित्र सर्वाधिक हैं ? वही पीपल का ही तो है.
सिंधु सभ्यता के देवता सिर पर क्या धारण किए हैं? पीपल ही तो धारण किए हैं.
पीपल सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर बुद्ध काल तक छाए हुए है.
11/09/2025
रायबरेली जिले की ग्रामसभा खुरहटी में खुदाई के दौरान एक प्राचीन भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली, जिसने पूरे गाँव का माहौल आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने इस दुर्लभ प्रतिमा को बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ सुरक्षित रख लिया है। गाँव में चारों ओर अब सिर्फ बुद्ध की ही चर्चा हो रही है। लोग इसे शुभ संकेत और ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं। स्थानीय लोग इस खोज को बौद्ध संस्कृति से गहराई से जुड़ी धरोहर मानकर संरक्षित करने का संकल्प ले रहे हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है—बुद्ध, बुद्ध और सिर्फ बुद्ध। 🙏
02/09/2025
एक दिन रावण अपने भाई कुंभकर्ण से असुरों की हार के कारणों की समीक्षा करता है.
कहता है कि तमाम बल और ज्ञान के बावजूद भी हम क्यों हारे हैं, इसलिए कि हमने कपट - शिक्षा ग्रहण नहीं की है.
देवों ने झूठी अफवाह फैला रखी है कि हमने अमृत पी लिया है, मरेंगे नहीं, ऐसी कपटपूर्ण अफवाहों से असुरों का मनोबल टूट गया.
विजेताओं के कुटिल मनोविज्ञान को उभारता हुआ यह उपन्यास आज भी पराजितों को उससे सीख लेने के लिए प्रासंगिक है.
31/08/2025
तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिला .... जिले के अवुदैयारकोविल के पास ....सिंचाई टैंक के किनारे .....10 वीं सदी की बनी ..... 48 सेंटीमीटर ऊंची और 38 सेंटीमीटर चौड़ी....26 अगस्त, 2025 दिन मंगलवार को तथागत बुद्ध की यह मूर्ति मिली है.
02/08/2025
यह सभी तस्वीरें बुंदेलखंड के चित्रकूट धाम से कुछ ही दूर मड़फा की है यह सभी मूर्तियां तथागत गौतम बुद्ध की हैं मड़फा पंचमुखी मंदिर से जाना जाता है।
01/07/2025
भारतीय इतिहास में किसी राजा ने वीरता के कारण " विक्रमादित्य " और किसी ने शील के कारण " शिलादित्य " की उपाधि धारण की.....
लेकिन पाल नरेश धर्मपाल ( 770 - 810 ई. ) ने विक्रम और शील की ज्वाइंट उपाधि " विक्रमशील " धारण की...
विक्रमशील की इसी उपाधि के कारण उन्होंने " विक्रमशिला बौद्ध विहार " की स्थापना की थी....
निश्चित धर्मपाल वीर भी थे और शीलवान भी थे। तभी तो एक ओर मजूमदार ने उन्हें 100 युद्धों का नायक तो दूसरी ओर तारानाथ ने उन्हें 50 विद्यालयों का संस्थापक बताया है.....
अभिलेखों में धर्मपाल को " परम सौगत " कहा गया है....
परम सौगत क्या है?
बुद्ध का एक नाम सुगत है... जिस प्रकार बुद्ध से बौद्ध बना, उसी प्रकार सुगत से सौगत बना...
इस प्रकार परम सौगत का अर्थ " परम बौद्ध " हुआ....
धर्मपाल परम बौद्ध थे, बड़े उत्साही बौद्ध थे, 40 बरसों तक अकेले पूरबी भारत में धम्म - ध्वज फहराते रहे।
24/06/2025
शाक्य मुनि में जो " शक् " है, वही " शक्ति " में है, वही " शाक्त " में है, जिस " शाक्त संप्रदाय " में संत रैदास के पिता दीक्षित थे और जिस " शाक्त विधि " से छत्रपति शिवाजी का दूसरा राज्याभिषेक हुआ था.
शाक्यकुल शक्तिमान शाक्यमुनि!
20/06/2025
मुअन जो दड़ो से बस 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धमराव ( धमराहो ) जो दड़ो से टेराकोटा की बनी तथागत बुद्ध की यह मूर्ति मिली है. अब धम्म राव कौन था? -- किसी से छुपी नहीं है.
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Samrat Arpit Shakya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Budaun.