Skip to content
Salons10
Movie sorts

Movie sorts

Sanwa, Chohtan Health/Beauty

lovely song $ comdey

13/11/2023

भारत ने दिवाली पर नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने सभी 9 मैच जीतकर 18 अंक हासिल कर लिए। भारत का सेमीफाइनल मुकाबले 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 47.4 ओवर में 250 पर आउट हो गई। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। शुभमन गिल ने 32 गेंद पर 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 51 रन जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 159 का रहा। रोहित ने 54 गेंद पर 8 चौकों और 2 छक्कों के साथ 112.96 की स्ट्राइक रेट से 61 रन जड़े। विराट ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। टॉप 3 बल्लेबाजों ने जो नींव डाली, भारत के नंबर 4 और नंबर 5 बैटर्स ने उसपर ऊंची इमारत खड़ी की।

राहुल और श्रेयस ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 127 गेंद पर 228 रन की साझेदारी निभाई। यह वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। केएल राहुल ने 64 गेंद पर 11 चौकों और 2 छक्कों के साथ 102 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 159.38 रहा। श्रेयस अय्यर ने 94 गेंद पर ही 128* जड़ दिए। 136.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए श्रेया ने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजी की सबसे बड़ी हाईलाइट विराट कोहली द्वारा नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का विकेट चटकाना रहा। विराट ने 3 ओवर में 13 रन देकर 1 सफलता हासिल की। जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलता मिली। नीदरलैंड की आखिरी बल्लेबाज को रोहित शर्मा ने लॉन्गऑन पर कैच कराया। दिवाली पर भारतीय टीम को मिली इस यादगार जीत के लिए खिलाड़ियों को बधाई दें। साथ ही यह भी बताएं कि सेमीफाइनल में आपको क्या उम्मीद है? 🇮🇳

Photos from Movie sorts's post 04/03/2023

😎😎

27/02/2023

It's there picture 🥰🥰🥰

Photos from Movie sorts's post 23/02/2023
22/12/2022

Best movie parbhaas ❤️❤️❤️❤️

14/12/2022

Follow friends

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Movie sorts posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Chohtan.