Skip to content
Salons10
N Bharat

N Bharat

Fazilka Beauty, cosmetic & personal care

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from N Bharat, Beauty, cosmetic & personal care, Fazilka.

31/08/2026

बेटी की फीस के लिए नंगे पैर दौड़ी मां! |
# Bharat N

31/08/2026

भारत मां के मस्तक कश्मीर को दिया काट,
तिरंगे में अशोक चक्र की जगह ख्वाजा गरीब नवाज (अजमेर दरगाह वाले)..
गजवा ए हिंद की चाहत वालों ने ईद मिलाद में दिखाई अपने "मन की बात".
UP में एटा के अलीगंज में हुआ दुस्साहस..

n

31/08/2026

पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI सपोर्टिव आतंकी शहजाद भट्टी को लेकर इंटेलिजेंस ऐजेंसी ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर को अलर्ट किया है। इंटेलिजेंस एजेंसियों की जांच में उसका ऐसा नेटवर्क सामने आया है, जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़कर उन्हें रेकी, हथियार पहुंचाने, बम ब्लास्ट कराने, धमकी और हमले जैसे कामों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। इसी नेटवर्क को सुरक्षा एजेंसियां शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) के नाम से ट्रैक कर रही हैं।

इनपुट में शहजाद भट्टी को आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। खासकर पंजाब में आर्मी बेस एरिया इसके टारगेट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी ने कहा है कि भट्टी अपने ‘डिजिटल भर्ती नेटवर्क’ के जरिए इन राज्यों में गड़बड़ी फैलाने की लगातार कोशिश कर रहा है। खुफिया इनपुट में साइबर इन्वेस्टिगेटिव ऐजेंसियों को अतिरिक्ति निगरानी रखने को कहा है। विशेषकर ‘लाइक-कमेंट’ करने वालों पर भी नजर रखने को कहा है। भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ 100 से ज्यादा टेकडाउन नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। भट्टी 'सोशल मीडिया' के जरिए अपने ‘डिजिटल भर्ती नेटवर्क’ में नए लड़कों को पैसों का लालच देकर तेजी से विस्तार दे रहा है।

31/08/2026

यूपी के गोरखपुर में कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा रविवार दोपहर जान देने की नीयत से 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 3 घंटे तक उसका हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा। इस दौरान वह पैर लटकाकर टंकी पर बैठी रही। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग लड़की को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे लेकिन वह नहीं मानी। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई और सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस ने भी लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी भी बात मानने से इनकार करती रही।

पुलिस ने लड़की को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। जानकारी होने पर छात्रा की मां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी जब वह नीचे नहीं उतरी तो महिला दरोगा जागृति खरवार जोखिम उठाकर टंकी पर पहुंचीं और उसे पीछे से पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लड़की ने टंकी से छलांग लगा दी, लेकिन महिला दरोगा ने उसका हाथ और कुर्ती मजबूती से पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक वह हवा में लटके रही, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों टंकी पर पहुंचे और लड़की को सुरक्षित ऊपर खींच लिया।

31/08/2026

भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट प्रशांत उमराव ने इस्तीफा देने वाली आईएएस दिव्या मित्तल की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि आईएएस दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन ये नहीं बताया कि राहुल गांधी से मिलने के बाद इस्तीफा दिया है, ताकि पप्पू का एजेंडा फैलाया जा सके।

प्रशांत उमराव ने एक्स पर दिव्या मित्तल का जिक्र करते हुए कहा कि हमेशा राजा रहने की इच्छा थी, इसलिए सयुक्त सचिव का पद रास नहीं आया। डीएम के बाद सीधे कमिश्नर बनना था। प्रशांत ने कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लिखा कि आम्मुग्धता और पीआर की ललक इतनी ज्यादा है कि मोदी सरकार की हर घर योजना को अपना प्रयास बताकर उद्घाटन कर दिया जाता है और स्थानीय सांसद को भी नही बुलाया जाता।

n

31/08/2026

बांग्लादेश में इन दिनों गहराए गंभीर ऊर्जा संकट के कारण देश के लोगों का जीवन और औद्योगिक कामकाज लगभग ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. अगस्त महीने में देश के भीतर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर आ गई है. स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि इसका सीधा असर बिजली उत्पादन और देश के गारमेंट सेक्टर पर पड़ रहा है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक अगस्त में देश में रोजाना औसतन केवल 2,235 मिलियन क्यूबिक फीट गैस की आपूर्ति दर्ज की गई है, जो साल 2017 के बाद से अगस्त महीने में सबसे कम है.

इस संकट के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव को बताया जा रहा है, खास तौर पर से अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई बाधित हुई है. बांग्लादेश के सबसे बड़े दीर्घकालिक आपूर्तिकर्ताओं में से एक, कतर ने अनुबंध के मुताबिक गैस देने में असमर्थता जताई है. इसके चलते बांग्लादेश को महंगे खुले बाजार से गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो कि देश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खर्चीला और चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है.

25/08/2026
25/08/2026

लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले 6 महीनों में 1 लाख नोकरी देने का काम करेंगे।

n

25/08/2026

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यूपी पुलिस 3000 लाठियों, हाईटेक हेलमेट और पीवीसी शील्ड से लैस होकर किसी भी उपद्रव से निपटने की तैयारी में है.

25/08/2026

बीजिंग में भारत के NSA अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की. 25वें दौर की विशेष वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के साथ भारत-चीन संबंधों को और बेहतर करने पर चर्चा की.

| | | | n

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Fazilka.