Skip to content
Salons10
paramatma ki sair

paramatma ki sair

Saidpur Ghazipur, Ghazipur Health/Beauty

धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः । तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्

शारदा देवी मैहर | Ma Maihar Temple 2024 | Navratri special video | Maihar Temple Complete Tour Guide 02/10/2024

https://youtu.be/UU0F00FW-0k?si=lIN0qCn9T4Jvw2Rq
हेलो दोस्तों इस वीडियो में आपको रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला होटल व लॉज की जानकारी मिलेगी जो काफी सस्ता और निशुल्क होगा तथा साथ में आपको जानकारी होगी कि फ्री भोजन की व्यवस्था कहां पर मिलेगा

शारदा देवी मैहर | Ma Maihar Temple 2024 | Navratri special video | Maihar Temple Complete Tour Guide शारदा देवी मैहर | Ma Maihar Temple 2024 | Navratri special video | Maihar Temple Complete Tour GuideAbout This Video-आज के इस विडियो में माँ शारदा देवी मैहर ...

23/05/2024
20/05/2024

मित्रों आज शाम मैं प्रेम, अध्यात्म और भक्ति की चरम सीमा वाले बड़े ही पुनीत स्थान पर आ गया हूं। यह मिथिला का वह गिरजा (पार्वती) मंदिर है। जहां माता सीता बचपन से ही पूजा करने आती थीं। जनक जी की यहां 15-20 किलोमीटर में फैली फुलवारी होती थी। जहां से फूल चुनकर माता जानकी मां भवानी की अर्चना करती थीं। इसी फुलवारी में माता का प्रभु श्रीराम से प्रथम भेंट का ज़िक्र तुलसी बाबा ने श्रीरामचरितमानस में किया है।

अन्य स्थानों की भांति यहां भी जगत जननी मां पार्वती व जनक नंदिनी वाले इस महान स्थान पर रहने और भोजन की व्यवस्था हमें मिल चुकी है। इस समय हम अपने घर से लगभग 5 सौ किलोमीटर की दूरी पर हैं।

मित्रों भगवान की इस यात्रा में आनंद तो अब आने वाला है। ताड़का वध तो एक बहाना था। दरअसल इस यात्रा के जरिए मां सीता रूपी साक्षात महादेवी लक्ष्मी को श्रीराम रूपी श्री हरिनारायण को साथ होना था, ताकि वे दोनों साथ मिलकर आगे की लीला की भूमिका बना सकें।
यह बहुत ही जीवंत स्थान है। हमारे वीडियो के जरिए आप भी यहां से आत्मसात होईए। भगवान की इस सुखद यात्रा का लाभ उठाइए।

दरअसल भगवान के नाम जप और उनकी भक्ति के सिवाय संसार में कुछ और रखा नहीं है। संसार का मजा भी लेना हो तब भी आपको यह सबकुछ भगवान की शरण में रहकर प्राप्त करना होगा।

क्योंकि भगवान और संसार दो अलग-अलग नहीं है। बल्कि पूरे संसार में भगवान और भगवान में ही यह पूरा संसार समाया हुआ है। इन्हें अलग-अलग करके ही हम धोखा खा जाते हैं। फिलहाल आईए हमारे साथ, चैनल को सब्सक्राइब, लाईक और शेयर कर यात्रा का लाभ उठाइए।
जय श्रीराम

https://youtube.com/?si=uFKwNzQLLW8_9yyu

10/05/2024

अयोध्या जी से जनकपुर के विश्वामित्र मार्ग पर आजमगढ़ के महाराजगंज भैरव बाबा मंदिर भगवान श्रीराम की विश्राम स्थली रहा है। भैरव बाबा ही भगवान शिव जी के गण वीरभद्र हैं। जिन्होंने माता सती के आत्मत्याग के बाद राजा दक्ष के यज्ञ का विध्वंस कर उनका संहार किया था। आईए देखते हैं भैरव बाबा का मंदिर

08/05/2024

मित्रों, अयोध्या जी से निकल कर अब मैं श्री विश्वामित्र मार्ग पर आ गया हूं। यहीं रास्ता हमें आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और बिहार होते हुए माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर तक ले जाएगा।

फिलहाल पिछले दो दिनों में आजमगढ़ के महाराजगंज स्थित भैरव बाबा, अजमतगढ़ के सलोना ताल और मऊ के तमसा नदी के किनारे स्थित बरदुअरिया मंदिर और रामघाट पर काम पूरा हो चुका है। ये चारो वीडियो आपको कल से देखने के लिए मिलने शुरू हो जाएंगे।

प्रभु श्रीराम को दो वनवास यात्राएं मिली थीं। जिसमें श्री विश्वामित्र जी के साथ जनकपुर और 14 वर्षों की वनवास यात्राएं शामिल हैं।

इन सारी यात्राओं का विवरण आपको परमात्मा की सैर यूं ट्यूब चैनल पर अनवरत मिला करेंगी। आप हमारे सारे वीडियो क्रम से देखते हुए भगवान की लीला स्थलों का आध्यात्मिक आनंद उठाइए।

चैनल को सब्सक्राइब करके वीडियो को शेयर करिएगा, ताकि अन्य भी इसका पवित्र लाभ प्राप्त कर सकें।

जय श्रीराम

https://youtube.com/?si=_VcAmbPRoZBH7I4d

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when paramatma ki sair posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Ghazipur.