IBP Institute

IBP Institute

Share

ibp salon & institute

14/03/2026

उत्तम स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन शैली पर संगोष्ठी का हुआ शुभारम्भ
- कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पाण्डेय रही
रसड़ा (बलिया) | श्री बाला जी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में “उत्तम स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन शैली” विषय पर एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पाण्डेय (Dermatologist, Cosmetologist, Trichologist & Wellness Expert,गोरखपुर) रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अर्जुन जी ने डॉ. प्रियंका पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में डॉ. प्रियंका पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित जीवन शैली के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा स्किन केयर एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण प्राप्त कर न केवल लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दे सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अच्छा अर्थोपार्जन भी कर सकते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लखनेश्वर शिवधाम न्यास के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को जंक फूड से दूर रहकर पारंपरिक भारतीय खाद्यान को अपने दैनिक भोजन में शामिल करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
इस संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त नाजनी, आर्यता, खुशबू, नाजीरा, संध्या, अलहमजा, मुस्कान, सृष्टि, रिया आदि भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक अर्जुन जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जायसवाल ने किया।

21/03/2025

संबद्ध - यूजीसी मान्य एशियन विश्वविद्यालय मणिपुर
मान्य समस्त कोर्स का एडमिशन प्रारम्भ

21/03/2025

संबद्ध - यूजीसी मान्य एशियन विश्वविद्यालय मणिपुर

Telephone

Address


Gorakhpur
273013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IBP Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Gorakhpur.