Skip to content
Salons10
D SKIN

D SKIN

Ashish Complex, In Front Of. M Training School, Hospital Road, Hajipur (Vaishali), Hajipur Skin Care Service

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from D SKIN, Skin Care Service, Ashish complex, In front of. M Training school, Hospital Road, Hajipur (Vaishali), Hajipur.

30/01/2021

सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ... इसलिए ठंड के मौसम में भी शरीर में पानी की कमी ना होने दें. पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए आप गुनगुना पानी पी सकते हैं. चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं- सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है लेकिन ये स्किन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.

04/01/2021

सोराइसिस
दुनियाभर में 29 अक्टूबर विश्व सोराइसिस दिवस के रूप में मानाया जाता है. आइए जानें इस बीमारी को कैसे पहचाना जा सकता है और इसके लक्षण क्या हैं...
विश्व में 29 अक्टूबर को विश्व सोराइसिस दिवस के रूप में मानाया जाता है. इस साल की ग्लोबल थीम में सोराइसिस के लक्षणों के महत्व पर जोर डाला गया है. दुनियाभर में सोराइसिस रोग से तीन फीसदी आबादी यानी करीब 12.50 करोड़ लोग प्रभावित हैं.

रोग प्रतिरोधक प्रणाली की गड़बड़ी से सोराइसिस रोग होता है. इसका कास्मेटिक या त्वचा के प्रकार से कोई संबंध नहीं है, हालांकि इस बीमारी के होने के बाद इससे जुड़ी कई दूसरी बीमारियां और परेशानियां हो सकती हैं.

सोराइसिस को अक्सर स्किन इंफेक्शन या कॉस्मेटिक प्रॉब्लम माना जाता है, जिसका आसानी से इलाज हो सकता है. लेकिन सोराइसिस इसके बिल्कुल उलट है. दरअसल, सोराइसिस रोग तभी होता है जब रोग प्रतिरोधक तंत्र स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करता है. इससे त्वचा की कई कोशिकाएं बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर सूखे और कड़े चकत्ते बन जाते हैं, क्योंकि त्वचा की कोशिकाएं त्वचा की सतह पर बन जाती हैं.

सोराइसिस के लक्षण-

हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा, 'त्वचा पर होने वाले अन्य रोगों से अलग सोराइसिस नाम का रोग अति सक्रिय प्रतिरोधक प्रणाली से होता है, जिसमें शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली ही स्वस्थ कोशिकाओं और ऊतकों पर हमला करती है. सोराइसिस के सामान्य लक्षणों में शरीर के प्रभावित सामान्य अंगों में खुजली होती है. त्वचा पर पपड़ी जैसी ऊपरी परत जम जाती है. शरीर में लाल-लाल धब्बे और चकत्ते हो जाते हैं. सोराइसिस का कोई संपूर्ण इलाज नहीं है, लेकिन सोइरासिस के लक्षणों की गंभीरता के बावजूद इसे काफी हद तक कंट्रोल किया या जा सकता है.'
वहीं एक दूसरे हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि 'सोराइसिस के लक्षणों को हम अपने समाज में गंभीरता से नहीं लेते. बीमारी को नजरअंदाज करने और सोराइसिस रोग के संबंध में जागरूरकता की कमी से समय पर रोग का पता नहीं चल पाता और इस बीमारी के इलाज में काफी रुकावट आती है. त्वचा और शरीर पर होने वाले दूसरे रोगों का तो इलाज है, लेकिन सोराइसिस का कोई इलाज नहीं है. इसलिए सोराइसिस के लक्षणों के प्रति जागरूक रहना बहुत आवश्यक है और इसके कुछ खास लक्षणों को देखकर रोग के इलाज की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए.'
सोराइसिस का समय से और प्रभावी ढंग से इलाज न किया गया तो सोराइसिस से कई दूसरी सहायक बीमारियों का जन्म हो सकता है. बदकिस्मती से सोराइसिस का कोई इलाज नहीं है. हालांकि समय से रोग की पहचान और बीमारी के प्रभावी प्रबंधन से स्थिति को बेहतर रखा जा सकता है. त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जाकर इस रोग को पहचानने में मदद मिल सकती है.

20/11/2020
Photos from D SKIN's post 26/09/2020
24/09/2020

चर्म रोग (त्वचा के विकार) क्या होते हैं?

ऐसे विकार या संक्रमण जो मानव त्वचा को प्रभावित करते हैं, उन्हें चर्म रोग कहा जाता है। इनके कई कारण होते हैं।

हालांकि त्वचा को प्रभावित करने वाले अधिकांश रोग त्वचा की परतों में शुरू होते हैं, यह विभिन्न प्रकार के आंतरिक रोगों के निदान में भी मदद करते हैं। यह माना जाता है कि त्वचा से एक व्यक्ति के आंतरिक स्वास्थ्य का पता चलता है।

चर्म रोग (त्वचा विकार) के लक्षणों और गंभीरता में काफी भिन्नताएं हैं। यह अस्थायी या स्थायी होने के साथ ही दर्द रहित या दर्दयुक्त दोनों ही तरह के हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह स्थितिजन्य हो सकते हैं, जबकि अन्य में यह आनुवांशिक भी होते हैं। कुछ त्वचा विकारों की स्थिति बेहद ही सुक्ष्म होती है, और कुछ जीवन के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

अधिकांश चर्म रोग सुक्ष्म होते हैं, जबकि अन्य एक अधिक गंभीर समस्या की ओर संकेत करते है। यदि आपको इन में से कोई त्वचा संबंधी समस्या हो तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

त्वचा विकार के प्रकार - Types of Skin Disorders in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) के लक्षण - Skin Disorders Symptoms in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) के कारण - Skin Disorders Causes & Risk Factors in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) से बचाव - Prevention of Skin Disorders in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) का निदान - Diagnosis of Skin Disorders in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) का इलाज - Skin Disorders Treatment in Hindi
चर्म रोग के घरेलू उपाय
बाबा से सीखें विभिन्न चर्म रोगों से कैसे पाएं राहत
स्किन की 5 बड़ी समस्याओं का इकलौता समाधान
अगर सोरायसिस (स्किन डिजीज) से ग्रसित हैं आप तो खबर आपके लिए है
चर्म रोग (त्वचा विकार) की दवा - Medicines for Skin Disorders and Diseases in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) की दवा - OTC Medicines for Skin Disorders and Diseases in Hindi
चर्म रोग (त्वचा विकार) के डॉक्टर

21/09/2020

वैसे तो त्वचा सम्बंधित सभी रोग शरीर के लिए काफी नुकसान देह होते है लेकिन सभी रोगों में दाद, खाज, खुजली सबसे जिद्दी बीमारी होती हैं। जब ये बढ़ जाते है तो शरीर में चर्म रोग का रुप ले लेते है। चर्म रोग की श्रेणी में आने वाली इन बीमारियों को लेकर अगर आप लापरवाही बरतते है तो ये बीमारी दोबारा से शरीर के किसी भी अंग को घेर सकती है। शहर की स्किन डॉक्टर निरंजना जैन बताती है कि स्किन में होने वाली किसी भी एलर्जी व दाद को अनदेखा नहीं करना चाहिए। गर्मी के मौसम में एलर्जी की समस्या होना आम है। मगर यह परेशानी जब व्यक्ति को एक बार चपेट में ले तो जल्दी पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती। दवाइयों का सेवन करने के बावजूद भी एलर्जी की समस्या बार-बार होती रहती है।
वहीं दूसरी ओर प्रदूषण या खाने में मिलावट के कारण आजकल लोगों में एलर्जी की समस्या बढ़ रही है, जिसमें से स्किन एलर्जी भी एक है। कई बार स्किन एलर्जी होने के कारण त्वचा का लाल होना और खुजली जैसी परेशानी हो जाती है, जो कि धीरे-धीरे चर्म रोग का कारण भी बन सकती हैं। ये ज्यादातर गुप्तांगो के आस पास की जगह पर होता हैं।

डाo धीरज कुमार
( चर्म रोग विशेषज्ञ)

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D SKIN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Hajipur.