Ashish Inspiers India

Ashish Inspiers India

Share

इस पेज पर आपको नई-नई जानकारिया प्राप्त होगी और vloge तथा अलग-अलग वीडियो, भारत के कई प्रमुख स्थानों के

20/09/2026

जो लोग कह रहे हैं कि कल छात्रों की गूंज कार्यक्रम में वह फूहड़ और अशोभनीय कॉमेडी एक्ट था और audience पर सही तरह land नहीं किया, जबकि ऐसा नहीं है। यह सब तैयारी के साथ किया गया था।

कुछ दिन पहले संदीप दीक्षित के कार्यक्रम में भी इसी तरह की मिमिक्री के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर एक फूहड़ और अशोभनीय टिप्पणी राहुल गांधी के सामने की गई थी, जिसकी बाद में सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई।

उसके बाद कल एक मिमिक्री आर्टिस्ट को मंच पर लाकर उसी फॉर्मेट को और बड़े स्तर पर आजमाया गया।

अच्छा लगे या खराब, Instagram की भाषा और राजनीतिक मंच की भाषा अब एक-दूसरे में घुल रही है। आगे राजनीति में यह और ज्यादा दिखेगा-और सिर्फ एक तरफ से नहीं, सभी तरफ से।

16/09/2026

🚨 गुमशुदा युवक की तलाश — कृपया पोस्ट शेयर करें 🙏
मनौहर मौर्य, उम्र 23 वर्ष, दिनांक 12 सितंबर 2026 की रात लगभग 11:20 बजे से लापता हैं।
बताई गई जानकारी के अनुसार उन्हें नीमराना हीरो चौक, राजस्थान के आसपास से लापता बताया गया है।
पहचान:
👤 नाम — मनौहर मौर्य
🎂 उम्र — 23 वर्ष
📏 कद — लगभग 5 फीट 3 इंच
👕 अंतिम पहनावा — परपल (बैंगनी) रंग की शर्ट
यदि किसी भाई/बहन को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो कृपया पोस्टर में दिए गए संपर्क नंबरों पर तुरंत सूचना दें।
🙏 आपका एक शेयर इस परिवार तक मदद पहुँचा सकता है।
कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें और अपने आसपास के लोगों तक पहुँचाएँ।
#गुमशुदा #मनौहरमौर्य #कृपया_शेयर_करें

03/08/2026

बिहार में बीजेपी माइनस और आरजेडी माइनस एक राजनीतिक स्पेस बनाकर ही नीतीश कुमार इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे।

प्रशांत किशोर उस दिशा में पहला बड़ा कदम बढ़ा चुके हैं।

कौन सोच सकता था कि महज 9-10 महीने पहले हुए चुनावों में पीके एक तरह से लूज़र बनकर ही निकले थे। तब कहा जाने लगा था कि बिहार ने उनकी राजनीति को रिजेक्ट कर दिया है।

और फिर, बस कुछ ही महीनों बाद आज का दिन है। जिस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता था और जिसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खाली किया था, उस सीट पर वे बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

विधानसभा का नजारा बहुत दिलचस्प होगा। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष, दोनों ही असहज होंगे।

02/08/2026

लेखक का वह प्रसिद्ध कथन है-इंसानों के पूर्वजों ने अपनी सुरक्षा के लिए पहली बार एक पत्थर उठाया था, और आज हम अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु बम तक बना चुके हैं, लेकिन हमारी सुरक्षा आज तक नहीं हो पाई है।

29/07/2026

आम आदमी की कौन कहे, यहां तो प्रधानमंत्री का ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक हो जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक को लेकर Gen Z को संबोधित करते हुए जो पहला सेल्फी वीडियो अपलोड किया था, उसे Meta ने हटा दिया था।

बाद में जब इस पर हंगामा हुआ, तब कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो एक एरर की वजह से कुछ समय के लिए Facebook से हट गया था। कंपनी का कहना है कि वीडियो को जानबूझकर नहीं हटाया गया था, बल्कि यह एक गलती थी।

19/06/2026

अमेरिकी युद्ध विभाग ने U.S. Indo-Pacific Command के नाम से Indo शब्द हटाने और इसका पुराना नाम U.S. Pacific Command (USPACOM) बहाल करने की घोषणा की है।

यह इस पूरे क्षेत्र में अमेरिका के व्यापक रणनीतिक बदलाव की दिशा में एक और कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे Quad के ताबूत में एक और कील कहा है।

13/06/2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिया है कि ईरान-अमेरिका डील अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने से पहले मीडिया को इसकी शर्तों और सामग्री को लेकर अटकलों से बचना चाहिए।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान को शेयर किया है।

फिलहाल उम्मीद यही जग रही है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौता हो जाएगा।

07/06/2026

पश्चिम एशिया युद्ध और ट्रंप टैरिफ से पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने जनवरी-मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.8% की दर से वृद्धि दर्ज की है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह बढ़कर 7.8% तक पहुंच गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस मजबूत आर्थिक वृद्धि के पीछे निजी खपत और स्थायी निवेश में आई तेजी बड़ी वजह रही।

एक के बाद एक आर्थिक मोर्चे पर आशंका भरी खबरों के बीच GDP के ये आंकड़े उम्मीद जगाने वाले हैं।

05/06/2026

अगर ये बात सच निकलती है, तो यह कंपनी इतिहास का मदर ऑफ ऑल घोटाला साबित हो सकता है।

राजेश एक्सपोर्ट्स नाम की एक बहुत बड़ी कंपनी है, जिसका मुख्य काम गोल्ड रिफाइनिंग और ज्वेलरी कारोबार से जुड़ा है। इस कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मेहता हैं।

मामला यह है कि SEBI ने इस कंपनी और राजेश मेहता पर अपनी एक अंतरिम जांच में बड़ा आरोप लगाया है।

आरोप है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच, यानी पांच वर्षों की अवधि में, लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के consolidated revenue को लेकर गलत जानकारी दी। यह कंपनी के कुल revenue का लगभग 97- 99% हिस्सा बताया जा रहा है। साथ ही फंड का गलत इस्तेमाल का भी आरोप है।

अब सोचिए, यह किस स्तर की संभावित धोखाधड़ी हो सकती है।

अब इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि इसी राजेश एक्सपोर्ट्स में LIC की 10.8% हिस्सेदारी है।

आज जैसे ही यह खबर सामने आई, राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 5% लोअर सर्किट पर पहुंच गया।

इसका असर LIC के शेयर पर भी पड़ा और वह 1% भी नीचे चला गया।

अगर जांच में ये आरोप सही साबित होते हैं, तो फिर एक बहुत बड़ा कॉरपोरेट फ्रॉड होगा ही साथ ही देश की वित्तीय निगरानी व्यवस्था और संस्थागत जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। इतने बड़े स्तर पर इतनी बड़ी गड़बड़ी आखिर वर्षों तक नजरों से कैसे बची रही, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

LIC एक सरकारी कंपनी है, जिसमें देश के करोड़ों लोग भरोसे के साथ निवेश करते हैं। ऐसे में अगर इतनी बड़ी हिस्सेदारी रखने के बावजूद संभावित अनियमितताओं का पता नहीं चल पाया, तो यह आम निवेशकों के विश्वास को गहरी चोट पहुंचाने वाली बात होगी।

02/06/2026

जिस तरह से इजरायल लेबनान में सैन्य कार्रवाई कर रहा है, और जिसके चलते ईरान-अमेरिका डील गंभीर खतरे में पड़ती दिख रही है, उससे ट्रंप नेतन्याहू पर झल्लाए हुए हैं और गाली-गलौज की नौबत तक आ गई है। कम-से-कम दुनिया को तो ऐसा ही बताया जा रहा है।

Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया था। इस कॉल पर ट्रंप ने बेहद नाराजगी भरे लहजे में बात की।

“You’re f***ing crazy. अगर मैं नहीं होता, तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से अब हर कोई इजरायल से भी नफरत करने लगा है।”

Category

Telephone

Website

Address


Lucknow
275202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashish Inspiers India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Lucknow.