vee news bihar
vee news bihar
07/06/2026
माननीय पूर्व मंत्री आदरणीय शिवचंद्र राम जी को विधान परिषद (MLC) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎉🙏
एक साधारण जूता सीने वाले परिवार के बेटे को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुनकर सामाजिक न्याय की उस विचारधारा को आगे बढ़ाया गया है, जिसका सपना बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लालू यादव,बाबू जगजीवन राम ,जगदेव प्रसाद और अन्य महान समाज सुधारकों ने देखा था।
जय भीम
30/05/2026
*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक - 29/05/2026*
================
*■*सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 06 जून 2026 को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का होगा आयोजन*
----------------------------------------------
*मधुबनी 29 मई 2026*
*सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 06 जून 2026 को देश भर में आयोजित कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जायेगा।*
*इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक, गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी 20 शाखाओं द्वारा आगामी 06 जून 2026 को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।* *इसके तहत कृषि से संबंधित विभिन्न ऋण योजनाओं यथा- किसान क्रेडिट कार्ड, SHG, गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मूर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, PMFME, Agri Clinic-Agri Business, आदि के तहत ऋणों की स्वीकृति एवं संवितरण की जाएगी। इसके लिए कृषि कार्यों में लगे हुए किसानों, कृषि उद्यमियों, ग्रामीण व्यवसायों आदि से आग्रह है कि वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नजदीकी शाखा में सम्पर्क कर अपनी जरूरत के अनुसार कृषि ऋण के लिए आवेदन दें एवं इसका लाभ उठाएँ।
30/05/2026
*समाहरणालय, मधुबनी*
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 30/05/2026*
⬛ *जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में “सहयोग शिविर” के लंबित आवेदनों की हुई समीक्षा बैठक*
*-------जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निदेश*
*------प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होगा* *सहयोग* *शिविर*
*मधुबनी, 30 मई 2026:*
*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को "सहयोग शिविर” के लंबित आवेदनों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई।*
*समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायती राज, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।*
*उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सहयोग शिविर के आवेदनों को ससमय निष्पादित करने का निदेश दिया।*
*विदित हो कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिले में पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाने की पहल की गई है। इसी कड़ी में आगामी 02 जून 2026 को जिले के चयनित 26 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।*
*इस पहल का उद्देश्य आमजनों को प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम “सात निश्चय-3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।*
*कहां जमा करें आवेदन:*
*आम नागरिक अपनी शिकायतों/समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर तिथि से पूर्व निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं—*
*संबंधित पंचायत सरकार भवन/पंचायत आरटीपीएस कार्यालय,प्रखंड कार्यालय (BDO),अंचल कार्यालय (CO),थाना*
*प्रशासन द्वारा शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि प्राप्त आवेदनों पर पूर्व तैयारी के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके।*
*🔹शिविर की मुख्य विशेषताएं:*
*पंचायत स्तर पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन*
*पंचायत सरकार भवन या निकट के सार्वजनिक स्थल पर आयोजन*
*वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति शिकायतों का मौके पर* *निपटारा अथवा शीघ्र कार्रवाई*
*आमजन से सीधा संवाद*
*🔹प्रशासनिक व्यवस्था:*
*प्रत्येक पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति*
*प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को जिम्मेदारी*
*बैठने, पेयजल एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित*
*02 जून 2026 को जिन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:*
*हरलाखी प्रखंड – पिपरौन,*
*खुटौना प्रखंड-वीरपुर*
*खजौली प्रखंड – महुआ एकडारा*
*कलुआही प्रखंड – पुरसौलिया*
*बेनीपट्टी प्रखंड – कपसिया*
*राजनगर प्रखंड – पटवारा* *दक्षिण, करहिया पश्चिमी*
*पंडौल प्रखंड – श्रीपुर हाटी दक्षिणी,*
*बिस्फी प्रखंड – रघौली*
*लखनौर प्रखंड – कैथीनियाँ*
*घोघरडीहा प्रखंड – सुदै रतौली*
*बासोपट्टी प्रखंड – खौना*
*बेनीपट्टी प्रखंड - मोहम्मदपुर*
*पंडौल प्रखंड - दहिवत माधोपुर पूर्वी*
*बिस्फी प्रखंड - बलहा*
*जयनगर प्रखंड -देवधा उत्तरी*
*झंझारपुर प्रखंड – संतनगर*
*फुलपरास प्रखंड – गेंहुमा बैरिया*
*बाबूबरही प्रखंड – छौरही*
*मधवापुर प्रखंड – साहर उत्तरी*
*लौकही प्रखंड – झहुरी*
*मधेपुर प्रखंड – तरडीहा*
*रहिका प्रखंड – रहिका*
*लदनियां प्रखंड – सिधपकला*
*हरलाखी प्रखंड – करुणा*
*अंधराठाढ़ी प्रखंड – शिवा*
*जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।*
*📢 आमजन से अपील:*
*जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित “सहयोग शिविर” में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें।
28/05/2026
प्रेस विज्ञप्ति:-
*सभी के गीले सीकवे को भूल कर गले लगाने का त्योहार है बकरीद: लाडले*
*अल्लाह की राह में और देश के लिए कुर्बानी देने को हमेशा तैयार रहना चाहिए:- डॉ० इमाम*
आज दिनांक 28-05-2026 को ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज दरभंगा सदर प्रखंड के भलुका गांव में 7:00 बजे अदा की गई भलुका मस्जिद के इमाम मौलाना हाफ़िज़ अरमान साहब ने नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और उन्नति के लिए दुआ की और लोगों से कहा कि ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे देश के किसी भी नागरिकों को कोई तकलीफ़ पहुंचे उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी को भी दिक्कत पहुंचाना हराम है इसलिए हम सभी को देश के हर व्यक्ति सम्मान करना चाहिए। उसके बाद सभी ग्राम वासियों ने नमाज अदा कर गले लगाकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ० मो० इमामुल हक "इमाम" ने अपने पिता मो० असरारुल हक "लाडले" साहब को अपने भाईयों और गांव के सभी लोगों को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर समाज सेवी मो०असरारुल हक "लाडले" ने कहा कि अपने कर्तव्य को निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का त्योहार है बकरीद।
हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के लिए अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में बकरीद मनाया जाता है।
यह इस वाकये को दिखाने का तरीका है कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह पाक पर सबसे ज्यादा भरोसा करते तभी जब उन्होंने ख्वाब में देखा की अल्लाह पाक ने उनसे कहा कि तुम्हें जो सबसे प्यारी चीज है उसे तुम मेरी राह में कुर्बान करो उन्होंने अल्लाह पर यकीन करते हुए अपने सबसे प्यारी चीज अपने बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने को तैयार हो गए जैसे ही उन्होंने ऐसा करने के लिए अपनी तलवार उठाई,अल्लाह पाक ने ग़ैबी ताकत के जरिए फरिस्तों को हुक्म दिया की फौरन जाओ इब्राहिम के बेटे की बजाए एक दुंबा या भेड़ वहां पर रखदो हमने इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को कबूल किया।
इसलिए हम सभी को हमेशा अल्लाह की राह में कुर्बानी देने और नेक काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। त्योहार के मौके पर अपने दोस्तों का पड़ोसियों और गरीब मोहताजों का पूरा ख्याल रखें।
इस मौके पर डाॅ० मो० इमामुल हक "इमाम" ने कहा कि यह त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को अदा करने के लिए मनाया जाता है इससे से सीख लेने की जरूरत है कि हमें हमेशा अपने रब के लिए,वतन के लिए और समाज के लिए कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। देश में आपसी भाईचारे और मोहब्बत क़ायम रखने के लिए हर वर्ग हर समुदाय के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।
आज जिस तरह सुबह से मौसम भी खुशगवार रहा लोगों को त्योहार मनाने में भारी उत्साह दिखाई दी सभी लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी और देश के उन्नति के लिए दुआएं की।
नमाज अदा करने वालों में हाफिज वलिउर रहमान, हाफिज सितारे,मो० मुम्ताजुल हक, मो०अबरारुल हक, मो० इमरानुल हक़,आरिफ एकराम, मो० इम्तियाजुल हक,मो०इनामुल हक, मो० शहनवाजुल हक, मोहम्मद कैफ, मो० रिजवानुल हक, मो० सनाउल हक़, मोहम्मद गौस, गुलफाम साहब,कैसर साहब,मोहम्मद आजम,गुलाम हैदर, रहमत, छोटे, मो० वहीदुल हक, मो० रेजाउल हक,मो० मेराज, शकील अहमद,भोला, गुलरेज,साहेब,जावेद,आजाद, इकबाल, मोहम्मद शब्जा, उमर,मिस्टर, नफीस इकबाल, अरशद, मक्की,तौफीक रज़ा, नदीम फिरोज, सन्नी,राजा, सरफराज,शमीम, रूस्तम, रागिब,फैयाज,महताब,रूमी,भोला, इकबाल, समेत सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की।
भवदीय
डॉ० मो० इमामुल हक "इमाम"
दरभंगा बिहार
9122427754
31/05/2025
मुकेश रंजन झा बने मधुबनी के नए अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी ।
14/04/2025
भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधि सत्व डॉ. भीम राव अंबेडकर कि 134 वीं जयंती पर कोटि कोटि नमन।
24/02/2025
सादर आमंत्रण
15/02/2025
संत रविदास महासंघ जिला इकाई मधुबनी Registration S000689के द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का 648 वा जयंती समारोह उत्सव गार्डन मधुबनी में दिनांक 14 फरवरी 2025 शुक्रवार समय 10:00 बजे से आयोजित किया गया जिसमें जिले के कोने-कोने से महिला ,पुरुष ,बच्चे ,बुजुर्ग, विद्वान, कर्मचारी, पदाधिकारी, शिक्षक ,नेता, कलाकार ,कारीगर, जनप्रतिनिधि ,मीडिया के लोग , शुभचिंतक , रविदास साहब को मानने वाले,रविदास साहब के प्रति श्रद्धा भाव रखने वाले भक्त जनों की अपार उपस्थिति कार्यक्रम को उम्दा एवं ऐतिहासिक बना दिया आप सभी की अहम भागीदारी के लिए संत रविदास महासंघ जिला इकाई मधुबनी कोटि-कोटि हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापन करता है और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का भी संकल्प लेता है । इस जन्मोत्सव एवं प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले माननीय मुख्य अतिथि श्रीमान अरुण राय जी के द्वारा मधुबनी के लहरिया गंज में संत रविदास जी का प्रवेश द्वार बनाने के साथ-साथ एक मंदिर का निर्माण करने का भी घोषणा किया जो इस संघ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रहा है।
आपकी सहभागिता ही हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत था और भविष्य में भी रहेगा ।धन्यवाद ।जय भीम ,जय रविदास ,नमो बुद्धाय, जय मूलनिवासी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Madhubani
847211
