Skip to content
Salons10
CR JAAT

CR JAAT

Ratri, Nagaur Marwar Health/Beauty

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CR JAAT, Health/Beauty, ratri, Nagaur Marwar.

30/11/2025

Bhambu family wedding Nagaur

02/11/2025

मानवता को सत्य, संयम, सेवा, जीव-दया, नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण का मार्ग दिखाने वाले परम आराध्य, प्रात: स्मरणीय श्री सिद्धेश्वर जसनाथ जी महाराज के 544 वें अवतरण दिवस की सभी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं |
जसनाथ जी महाराज की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे ।

21/10/2025

दीपावली रा राम -राम सा |

20/10/2025
04/10/2025

#दुःखद_खबर_राजस्थान
#जननी_जने_तो_ऐसो_जन_के_दाता_के_सूर
#नहीं_तो_रहीजे_बांजड़ी_मत_गवांजे_नूर
राजस्थान की राजनीति का सूर्य आज अस्त हो गया और सब वीरान हो गया 🙏
जन जन के लाड़ले किसान नेता #पूर्व_सांसद #पूर्व_जिला_प्रमुख #पूर्व_विधायक #पूर्व_नेता_प्रतिपक्ष और #पूर्व_केबिनेट_मंत्री_राज._सरकार परम् आदरणीय हम सब के राजनीतिक गुरु #श्री_रामेश्वरलाल_जी_डूडी आज हम सब के बीच नहीं रहे 🙏
आज राजनीति में इनके जैसा कोई नहीं है और ना ही कभी ऐसा नेता पूरे प्रदेश में हो सकेगा !!
आपका पूरा जीवन सदेव किसान मजदूर और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा और सदेव उनके लिए चाहे अपनी सरकार हो या विपक्ष की सरकार हो सड़क से लेके सदन तक सदेव संघर्ष किया!!
राजस्थान की राजनीति में डूडी साहब के जैसा ना कभी मिला है और ना ही कभी मिलेगा !!
आपके जीवन को प्रेरणादायी मानते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हमारे इस अनमोल रत्न को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें 🙏
हरि ॐ
महान व्यक्तित्व के धनी आदरणीय डूडी साहब को सत सत नमन 😢
Rameshwar DudiAtul Dudi

Photos from CR JAAT 's post 03/10/2025

आज नागौर पंचायत समिति के कई गांवो में भारी बारिश होने के कारण किसानों की कटी हुई वह खड़ी फसलें पानी में डुबकर नष्ट हो गई पिछले कई दिनों से रूक रूक कर बारिश हो रही हे जिसे किसानो को परेशानी हो रई है, #इंश्योरेंस_कंपनी ने टोल फ्री नं जारी कर रखे वो लग नहीं रहे हैं किसान जानकारी के अभाव में परेशान हो रहे हैं पिछले तीन दिनों में केई किसानों की शिकायते दर्ज होने के बावजूद भी इंश्योरेंस कंपनी के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मोके पर नहीं आये है मेरा नागौर के प्रशासनिक अधिकारी व इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारीयों से निवेदन हे कि हमारे क्षैत्र में अतिवृष्टि तुफानी बारिश से फसलों के नुकसान का सामुहिक सर्वो आंकलन करवाकर किसानों राहात प्रधान करावें कियुकी सब किसानों की शिकायत एक साथ दर्ज होना संभव नहीं है किसान का राम तो रूठ गया अब राज से कुछ उम्मीद रखते हैं मेरी जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन है इंश्योरेंस कंपनी को आदेशित करें अगले दो दिन में नुकसान वाले पुरे क्षैत्र का सर्व करके नुकसान का जायजा लेंकर किसानों को राहत प्रधान करावें ।

25/09/2025

*सती माता काल्लदे जी अवतार एवं अन्तर्ध्यान समाधि दिवस*

*मुक्ति धाम कतरियासर*

सती माता काल्लदे जी अवतार विकम संवत 1541आसोज सुदी चतुर्थी चुङिखेङा हिसार हरियाणा पिता नेपाल जी बेनीवाल माता सुन्दरी देवी कस्वा
समाधी विक्रम संवत 1563 आसोज सुदी चतुर्थी गुरु जसनाथ जी महाराज से तिन दिन पहले उम्र 21साल मुक्ति धाम कतरियासर बिकानेर

सती माता काल्लदे जी के 541वा अवतार दिवस एवं 519वा अन्तर्ध्यान समाधि दिवस के शुभ अवसर पर सभी सनातन धर्म प्रेमी जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सती माता की दिव्य दृष्टि सभी भगतो पर बनी रहे
।।महासती काळलदै माता का संक्षिप्त परिचय।।

हरियाणा प्रांत के,,,हिंसार जिले में, फतेहाबाद तहसील का एक गांव चूड़ी खैड़ा,,, वर्तमान में(चूलीकलां खुर्द व चूली देशवाली है) वहां पर विक्रम संवत पंद्रह सौ चालीस,एकचालीस में,, श्री नेपाल जी बेनीवाल व उनकी धर्मपत्नी का नाम श्रीमती सुन्दर देवी कसवां गोत्र से थी।। जो वहां निवास करते थे।। विक्रम संवत पंद्रह सौ इकचालीस की चेत सुदी चौथ मंगलवार को एक कन्या का जन्म हुआ।। श्री नेपाल जी ने उस कन्या का नाम प्यारलदै रखा।जब प्यारलदै छः महीने की हुई तो,, एक चमत्कार हुआ कि,प्यारलदै के पलणै में एक दिव्य कन्या,, साथ में सोई हुई थी,तब श्री नेपाल जी ने, पढ़ें लिखे विद्वान ज्योतिषी बुलाये,, और उस दिव्य कन्या के बारे पूछा।। तो विद्वानों ने समझाया कि, यह साक्षात लक्ष्मी का अवतार है,, श्री नेपाल जी के दो पुत्र थे।। एक श्री बोयत जी, और एक का नाम मेळू हसा था।।महासती काळलदै की सगाई श्री जसनाथ महाराज के साथ हुई थी,, श्री जसनाथ जी महाराज जब जिवींत समाधी लेने की भविष्यवाणी की,,, और अपने पाटवी शिष्य श्री हरोजी महाराज को अपनी निशानी,,माळा देकर,,,काळलदै को कतरियासर बुलाया,,महासती काळलदै विक्रम संवत पंद्रह सौ तरेसठ,,आसोज सुदी चौथ मंगलवार को,, कतरियासर में जिवींत समाधी लीवी।। और सती प्यारलदै श्री जसनाथ की आज्ञा से मालासर जाकर, श्री टोडर जी से दीक्षा लीवी,, और मालासर में जिवींत समाधी लीवी।। और प्यारलदै सती की आज्ञा से श्री बोयत जी महाराज ने,, श्री पांचला सिद्दां में, श्री जसनाथ जी महाराज की बाड़ी की स्थापना की, और वहां पर जिंवीत समाधी लीवी ।।

।।।।।। माता की छांवली।।।।।

जय बोलो रै भाई जय बोलो,
महासती काल्लल अवतार,
सती जी की जय बोलो।।
मैया कर देसी भव से पार,
मैया जी की जय बोलो।।।

प्रथम देव गणेश मनावां,
सती कालल्ल री लीला गांवां।
हरियाणै प्रांत में गांव बतावां,
चूड़ी खेड़ो नांव बतावां।।
वहां बसै नेपाल बेनीवाल,
सतीजी की जय बोलो।।1।।

संवत पंद्रह सौ इकचाली,
चैत्र मंगल चौथ उजाली।
प्यारल जन्मी भई खुशहाली,
घर घर में शुभ चर्चा चाली।।
मंगल मोद अपार,,
सती जी जय बोलो।।2,।।

दिन दिन कन्या बढत सवाई,
छ:महीना री प्यारल बाई।
प्यारल को जननी अन्वाहई,
कर सिंगार पलणै पोढाई।।
भया अस चमत्कार,
सती जी री जय बोलो।।3।।

एकसो रुप दो कन्या आई,
माता देखी पलणै में जाई।
मात-पिता मन अचरज आई,
श्री नेपाल अब जोशी बुलाई।।
जोशी वेद विचार
सती जी री जय बोलो।।4।।

भलै नखत्रां कन्या जाई,
सती सावित्री लिछमी आई।
मात-पिता ने मान बड़ाई,
जगतारण हरि माया आई।।
गावो जी मंगलाचार
सती जी री जय बोलो।।5।।

सबने देखा चमत्कारा,
श्याम बरण एक सो धारा।
नांव रखाया बरण अनुसारा,
जोशी काल्लल नाम उचारा।।
हो रही जै जय कार,
सती जी री जय बोलो।।6।।

जुग जुग कालल्ल रुप धरावै,
सिद्ध सन्तन की लाज बचावै,।
लीला सती री जो कोई गावै,
अर्थ धर्म मुक्ति पद पावै।।
आवै नहीं संसार,
सती जी री जय बोलो।।7।।

कुम्भाराम यूं भजन में गावै,
सोई सती जी रा दर्शन पावै।
जो शुक्ला चौथ रा व्रत रखावै,
कन्या कुंवारी नूंत जिमावै।।
भलकन्ते दीदार,
सती जी री जय बोलो।।8।।

06/09/2025

आप सभी को अनंत चतुर्दशी व गणेश महोत्सव के समापन की हार्दिक मंगलकामनाएं ।
भगवान श्री हरि विष्णु एवं भगवान श्रीगणेश जी का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए ऐसी में कामना करता हूं |

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CR JAAT posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Nagaur Marwar.