Satsahib
जीव हमारी जाति है मानव धर्म हमारा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा
08/05/2022
14/12/2021
*🎐जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के अवतरण दिवस पर विशेष🎐*
*मानव कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले परम संत रामपाल जी महाराज का कठीन संघर्ष*
संत रामपाल जी महाराज जिनका सबसे पहला नारा है,
जीव हमारी जाति है, मानव धर्म हमारा हिन्दू- मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई, धर्म नहीं कोई न्यारा।।
संत रामपाल जी महाराज अपने सत्संगो में बताते हैं कि, हम सभी की जीव जाति है यानि हम सभी परमात्मा की प्यारी जीव आत्माएं है, और सर्व प्रथम हमारा मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। चाहे आज़ हम किसी भी जाति या धर्म में क्यों ना बंटे हुए हो।
संत रामपाल जी महाराज का उद्देश्य है कि, सभी मानव फिर से एक हों और आपस में भाईचारा कायम हो, विश्व में शांति से सुखी जीवन व्यतीत करें। इसी उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज का समाज सुधार में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसी समाज सुधार के लिए संत रामपाल जी महाराज का जीवन भी उतना ही कठिन संघर्षों से भरा रहा है।
नौ मण सूत उलझिया, ये ऋषि रहे झख मार।
सतगुरु ऐसा सुलझा दे, उलझे ना दूजी बार।।
आज़ तक हमारे सदग्रंथो में लिखी हुई वास्तविक सच्चाई, सतभक्ति ज्ञान, पूर्ण परमात्मा की जानकारी, आध्यात्मिक मार्ग के बहुत से अनसुलझे रहस्य किसी भी ऋषि-मुनि, संत, मंडलेश्वर, धर्मगुरुओं ने नहीं बताया और ना ही समाज सुधार किया जा सका।
लेकिन सतगुरु संत रामपाल जी महाराज ने नौ मण सूत रुपी आध्यात्मिक ज्ञान को ऐसा सुलझा दिया है कि अब आध्यात्मिक ज्ञान मोक्ष प्राप्ति मार्ग में कोई शंका नहीं बची। संत रामपाल जी महाराज ने हमारे सदग्रंथों को खोलकर प्रमाण के साथ सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान और सतभक्ति मार्ग, पूर्ण मोक्ष प्राप्ति मंत्र बताया। साथ ही समाज सुधार भी कर रहे हैं। आज़ लाखों लोगों ने संत रामपाल जी महाराज की शरण ग्रहण करके दिक्षा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलकर सभी बुराईयों तथा कुरीतियां जैसे कि दहेज, नशा, मृत्यु भोज, पाखंडवाद, अंधविश्वास, भ्रूणहत्या, चोरी, ठगी, बेईमानी, जीव हत्या, अपहरण, फिल्म, सिरियल, नाच गाना आदि त्यागकर नेक इंसान बनकर सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संत जी के अनुयायी मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। और यह सब संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान से ही 100% सफल हो रहा है।
लेकिन कहते हैं कि सच्चाई कड़वी होती है। जब संत रामपाल जी महाराज के सत्य शास्त्र प्रमाणित ज्ञान को समझकर जनता को गुमराह करने वाले नक़ली धर्मगुरुओं के अनुयाई भी उन्हें छोड़कर संत रामपाल जी महाराज की शरण में जाकर सतभक्ति करके अपना जीवन सफल बनाने लगे। जब उन धर्मगुरुओं की रोजी-रोटी कमाने का जरिया बंद होने लगा, जो केवल जनता को गुमराह करके
केवल अपना ही स्वार्थ साध रहे थे। तो उन धर्मगुरुओं ने सच्चाई को स्वीकार न करके सरकार के साथ मिलकर, षडयंत्र के तहत संत रामपाल जी महाराज को बार बार बदनाम करने लगे। क्योंकि उनकी पहुंच बड़े बड़े राजनेताओं तक है। संत रामपाल जी महाराज पर न जाने कितने ही झूठे मुकदमे लगाएं गए, संत जी के अनुयायियों को डराने-धमकाने लगे, कई बार पीटा भी गया, संत रामपाल जी महाराज और उनके अनुयायियों को जेल में भी डाल दिया गया। लेकिन इन सबकी परवाह नहीं करते हुए संत रामपाल जी महाराज का मानव सेवा, समाज सुधार और जन जन तक सतभक्ति पहुंचाने का कार्य जारी रहा। जिसका परिणाम आज़ लाखों लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग बुराईयों को त्यागकर शांति पूर्ण जीवन जी रहे हैं।
नशा एक अभिशाप:-
संत रामपाल जी महाराज द्वारा किए गए सत्संगो में नशें से होने वाले नुक़सान और पाप के बारे में बताया जाता है, जिससे लाखों लोगों ने नशा छोड़ दिया और सुखमय जीवन जीने लगे हैं। लोग नशीली वस्तुओं को छूते तक नहीं है।
जीव हत्या महापाप:-
जैसा दर्द आपने होवे, वैसा जान बिरानै।
संत रामपाल जी महाराज कहते हैं कि, अपने फैशन और जीभ के स्वाद की खातिर मासूम जीवों को बेरहमी से मारते हो। जब आपको थोड़ी सी चोट लगने पर दर्द होता है, तो क्या उन बेजुबानों को दर्द नहीं होता जिनका आप गला काटते हों। ऐसा पाप कर्म करने वाले को नरक में भी स्थान नहीं मिलता।
परनारी को देखिए बहन बेटी के भाव:-
संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई पराई स्त्री को मां, बहन बेटी की दृष्टि से देखते हैं। जिससे समाज में बहन बेटियों को सम्मान मिलता है। अपहरण,रेप जैसी घटनाएं बंद होगी। बहन बेटियां भी सुरक्षित महसूस करती है।
संत रामपाल जी महाराज से
दिक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे पहला नियम यही है कि, समस्त बुराईयों से आजीवन दूर रहने तथा आजीवन नशा न करना, न छूना, साथ ही सभी मर्यादा निभाने का संकल्प लिया जाता है।
ऐसे समाज सुधारक परम संत जिनका मुख्य उद्देश्य है कि, सभी मानव बुराईयों तथा कुरीतियों से मुक्त होकर शांति से रहें, आपसी भाईचारा कायम हो, फिर से भारत विश्व गुरु तथा सोने की चिड़िया कहलाए, समाज में छुआ-छूत, जाति मजहब के झगड़े कभी न हो, धरती स्वर्ग समान बने इसके लिए जेल में रहते हुए भी कठीन संघर्ष कर रहे हैं।
8 सितंबर को समाज सुधारक संत रामपाल जी महाराज जी का अवतरण दिवस है।
अधिक जानकारी के लिए Sant Rampal Ji Maharaj Youtube Channel पर Visit करें |
संत रामपाल जी महाराज जी के 71वें अवतरण दिवस पर देखिये विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
साधना चैनल पर 11:00 AM - 01:00 PM
MH1 श्रद्धा चैनल पर 10:00 AM - 01:00 PM
यह कार्यक्रम हमारे निम्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव भी देख सकते हैं :-
Facebook - Spiritual Leader Saint Rampal Ji
YouTube - Sant Rampal Ji Maharaj
Twitter -
आप सभी से विनम्र निवेदन है जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं।
👇🏻👇🏻
https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry
|| Nepal 1 TV 15-02-2021 || Episode: 398 || Sant Rampal Ji Maharaj https://t.co/sLzXe5B6VN
07/11/2020
| Sadhna TV 07-11-2020 | Episode: 1776 | Sant Rampal Ji Maharaj Satsang https://t.co/q43bvoXQbN
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Satsahib posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Nahan.