Skip to content
Salons10
Yuva Reporter Magadh

Yuva Reporter Magadh

Nawada Health/Beauty

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yuva Reporter Magadh, Health/Beauty, Nawada.

|युवा की धड़कन | जनता की अवाज | MIC से क्रान्ति | Yuva Reporter Magadh | | किसी भी प्रकार का News , प्रमोशन, के लिए बिल्कुल Free भाई चारा ON top पर 🥰💪
contact करे whatsapp number: 6203943464
Sidarth Raj & Bipul Kumar
NAWADA 《Bihar 》

24/10/2026

अनन्त सिंह
जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित किया

21/10/2026

mandir नौ दिन के बाद आज विसर्जन के लिये जाते हुऐ मां 🙏🙏 जय माता दी 🙏🙏

08/10/2026

रोह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू यादव जेल से छूटने के बाद लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक कौशल यादव जी से आशीर्वाद लेते हुए । Pappu Yadav Babu

05/10/2026

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों से भागती दिखीं मैथिली ठाकुर बिहार के बाढ पर आखिर सभी नेता चुप क्यो है ?

Photos from Yuva Reporter Magadh 's post 02/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति 02/10/2026
20 साल बेमिसाल जीविका के 20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद के उत्सव कार्यक्रम नवादा सिविल कोर्ट के बगल में जदयू विधायिका नवादा विभा देवी के कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। हजारों हजार की संख्या में जीविका दीदी शामिल हुई।

अध्यक्षता नवादा जदयू विधायिका विभा देवी एवं मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर बिन्नी प्रसाद ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्याम रजक,बेलागंज विधायिका मनोरमा देवी थी। मौके पर नवादा विधान परिषद सदस्य अशोक यादव, जिला जदयू के अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी,प्रभारी वसुंधरा देवी ,प्रदेश सचिव सह प्रभारी अनीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रदेश सचिव डॉ सतीश कुशवाहा, अफ़रोज़ा खातून,मंजू चंद्रवंशी,रेखा देवी, शोभा देवी,अस्मिता कुमारी, संगीता कुमारी,मनोरमा कुमारी,मंजू देवी, रिंकू कुमारी गायत्री कुमारी, रूपा देवी, कार्यालय प्रभारी किशोरी सिंह, मीडिया प्रभारी तन्ने पठान,एवं सैकड़ो जदयू के वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी!

विधायक विभा देवी जी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बोली कि बिहार के युग पुरुष श्री नीतीश कुमार जी ने जितना कार्य किया है उतना आज तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में उतना कार्य कहीं नहीं हुआ है आज यह निर्विवाद सत्य है कि महिलाएं जदयू का सबसे मजबूत आधार हैं और श्री नीतीश कुमार आदि आबादी के सबसे बड़े पैरोकार हैं

विधायक मनोरमा देवी बोली की महिलाओं को शिक्षक नियुक्ति में 50% आरक्षण सरकारी नौकरी और पुलिस में 35% आरक्षण लड़कियों को साइकिल योजना पोशाक योजना कन्या उत्थान योजना पंचायती राज नगर निगम और प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में 50% आरक्षण मिला महिला उद्यमी और महिला रोजगार योजना के तहत महिला शैक्षणिक सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए क्षेत्र में अव्वल कार्य कर रही है.

विधायक श्याम रजक जी बोले कि हमारे नेता नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी सोच और उनके इच्छा शक्ति की बदौलत आज 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बिहार की एक करोड़ 88 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही है जो महिलाएं हर कदम पर किसी न किसी का सहारा ढूंढते थी आज वह राज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

विधान पार्षद सदस्य अशोक यादव बोले की 50% आरक्षण के बाद आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके द्वारा किया गया सबसे बड़ा काम निसंदेश जीविका है जिसे आगे चलकर केंद्र सरकार ने आजीविका के रूप में पूरे देश के लिए अपनाया 2 अक्टूबर 2006 को जीविका की शुरुआत हुई थी और इस साल 2 अक्टूबर को 2026 को 20 साल पूरे हो रहे हैं इन 20 वर्षों में जीविका ने हमारे गांव की सूरत और सीरत दोनों बदलने का काम किया है!

नवादा: 'जीविका के 20 साल बेमिसाल' और नीतीश संवाद उत्सव का भव्य आयोजन

नवादा सिविल कोर्ट के समीप जदयू विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर में 'जीविका के 20 साल बेमिसाल' और 'नीतीश संवाद' उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवादा की जदयू विधायक विभा देवी ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर बिन्नी प्रसाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोग
कार्यक्रम में फुलवारीशरीफ के पूर्व विधायक/पटना के वरिष्ठ नेता श्याम रजक और बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

नेताओं के प्रमुख वक्तव्य और विचार:

विधायक विभा देवी (अध्यक्षता): उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बिहार के युगपुरुष मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जितना कार्य किया है, उतना स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। यह निर्विवाद सत्य है कि महिलाएं जदयू का सबसे मजबूत आधार हैं और नीतीश कुमार आधी आबादी के सबसे बड़े पैरोकार हैं।

विधायक मनोरमा देवी: उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि महिलाओं को शिक्षक नियुक्ति, पंचायती राज और नगर निगम में 50% तथा सरकारी नौकरी व पुलिस में 35% आरक्षण मिला है। इसके अलावा साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना और महिला उद्यमी व रोजगार योजना के तहत महिलाओं का शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान हो रहा है।

श्याम रजक: उन्होंने कहा कि नेता नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत आज 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से बिहार की 1 करोड़ 88 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। जो महिलाएं कभी दूसरों का सहारा ढूंढती थीं, आज वे राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विधान पार्षद अशोक यादव: उन्होंने बताया कि 50% आरक्षण के बाद आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे बड़ा कदम 'जीविका' है, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने 'आजीविका' (NRLM) के रूप में पूरे देश में अपनाया। 2 अक्टूबर 2006 को जीविका की शुरुआत हुई थी और 2 अक्टूबर 2026 को इसके सफल 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 20 वर्षों में जीविका ने गांवों की सूरत और सीरत दोनों बदल दी है।
नवादा जिला जदयू के अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने सभी जीविका दीदी अनुरोध किया के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों एवं निशांत कुमार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किया जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार करें

26/09/2026

कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा आश्रम के समीप के डैम में एक युवक को डूबने से हुई मौ/त |

24/09/2026

जनसुराज ने डॉ अनुज सिंह ( शिक्षाविद और समाजसेवी ) को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया |

21/09/2026

किसी भी तरह के न्यूज बनवाने के लिये हमे Massage करे आपके पास देर से आयेगें लेकिन आयेंगें जरूर |

17/09/2026

नवादा जिला के कौआकोल प्रखंड के छबैल गाँव की बहू श्री मती हरजोत कौर बनी BPSC की नई अध्यक्ष¡ नई अध्यक्षता राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह की पत्नी हैं

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Reporter Magadh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Nawada.