Hare Rama Hare Krishna

Hare Rama Hare Krishna

Share

living in delhi, i try to increase our moral values..so cool and calm silently getting success..thanks to read my view

09/09/2026

of

09/09/2026

08/09/2026

05/09/2026

Photos from Hare Rama Hare Krishna 's post 05/09/2026

#जन्माष्टमी

03/09/2026

Good morning

02/09/2026

of success

02/09/2026

Kripa se

02/09/2026

" #मैं एक अमीर बाप का #इकलौता बेटा था। सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन था मेरा। लेकिन स्कूल के बाद मैंने अपने पिता से कह दिया कि मैं उनकी कंपनी जॉइन नहीं करूंगा। अपना रास्ता खुद बनाऊंगा। जो सुख-सुविधाएं पिता ने मुझे दी थी, वो सब मैंने छोड़ दी। ताकि मैं अपनी मेहनत से अपनी मंज़िल हासिल कर सकूं। और मुझे दस साल लग गए। कुछ हासिल करने में।"

एक बार एक्टर #राम #कपूर ने ये बातें सिद्धार्थ कन्नन के पोडकास्ट में कही थी। राम कपूर ने कहा था,"मैं जब 13-14 साल का था तो मैंने अपने पिता से कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं। उन्होंने मुझे सीरियसली नहीं लिया। शायद मैं बहुत छोटा था तब। और वो अपने फ़ील्ड का बड़ा नाम थे। उनके लिए उनकी कंपनी ही उनकी लैगेसी थी। उनका सबकुछ थी। और वो चाहते थे कि इकलौता बेटा भी उनकी कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद करे।"

आगे राम कपूर बोले,"मैं समझ सकता हूं जब मैंने उनसे कहा था कि मैं उनकी कंपनी जॉइन नहीं करूंगा, तब उन्होंने क्या महसूस किया होगा।" राम कपूर कहते हैं कि फिर एक वक्त ऐसा आया जब वो अमेरिका चले गए। अमेरिका के एक एक्टिंग स्कूल में उन्होंने एडमिशन ले लिया। मगर पिता को लगा कि कुछ हफ़्तों बाद राम वापस आ जाएगा। इसलिए उन्होंने पैसे भेजना बंद कर दिया।

राम कपूर के शब्दों में,"पिता ने मुझसे बात करना बंद कर दिया। पैसे भेजना भी रोक दिया। तब अमेरिका में अपने खाने-रहने का खर्च मैंने खुद उठाया। मैंने स्टारबक्स में काम किया। सैकेंड हैंड कारें बेचने का काम किया। और अगर मुझे वो सब ना करना पड़ता तो शायद मैं वो ना होता जो आज हूं।"

भारत लौटने के बाद राम कपूर ने काम तलाश करना शुरू कर दिया। राम अपने परिवार को दिखाना चाहते थे कि वो हवा-हवाई बातें नहीं कर रहे थे। वो भी एक्टर बन सकते हैं। राम कपूर ने कहा था,"मुझे पता था कि परिवार में हर कोई चाहता है मैं असफ़ल हो जाऊं। क्योंकि उन्हें लगता था कि जब एक्टिंग फ़ील्ड में मैं हार मान लूंगा तो खुद-ब-खुद सही ट्रैक पर आ जाऊंगा। मगर मैंने हार नहीं मानी। और खुद को साबित करके दिखाया।"

राम कपूर की ज़िंदगी तब बदली जब एकता कपूर ने उन्हें अपने टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में मुख्य हीरो के तौर पर कास्ट किया। साक्षी तंवर राम कपूर के अपोज़िट थी। और राम-साक्षी की जोड़ी को टीवी दर्शकों ने बहुत पसंद किया। वो शो बहुत लोकप्रिय हुआ था। उस शो से ही राम कपूर को देशव्यापी ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ख्याति मिली थी। वरना काम तो राम कपूर ने नब्बे के दशक के आखिरी में ही शुरू कर दिया था।

राम कपूर बताते हैं कि उस शो के बाद तो हालात ये हो गए थे कि उनके पिता की कंपनी में काम करने वाले लोग उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए उनके पिता से रिक्वेस्ट करने लगे। वो लोग पिता से कहते कि राम को किसी दिन बुलाइए ऑफिस में। साथ में फोटो लेना चाहते हैं उनके। तब राम कपूर के पिता को लगा कि अब उनका बेटे ने कुछ किया है अपनी ज़िंदगी में। और अब वो वाकई में उनकी कंपनी चलाने नहीं लौटेगा।

राम कपूर ने ये भी बताया था कि पहले उनके पिता उनसे बहुत ज़्यादा बात नहीं करते थे। लेकिन बाद में उनके पिता उनका सम्मान करने लगे। पिता की मौत के बाद राम कपूर को उनके पिता के दोस्तों व पार्टनर्स ने बताया कि वो अपने बेटे का कितना सम्मान करते थे।

आज राम कपूर का जन्मदिन है। 1 सितंबर 1973 को राम कपूर का जन्म हुआ था। राम कपूर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Category

Address


Dwarka Mod, Delhi
New Delhi
110059