Skip to content
Salons10
Dilip Saini

Dilip Saini

Pali-Marwar Health/Beauty

जय माँ भारती

24/01/2022

- True Lines! 🖤🥀

05/10/2021

लाहौर की फिजाओं में अब भी बसते हैं सरदार भगत सिंह

व्यक्ति को मारा जा सकता है लेकिन उसके विचारों को नहीं। भगत सिंह द्वारा जेल से अपने भाई को लिखी आखिरी चिट्‌ठी की ये लाइनें आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करती हैं। साल 1907 में पाकिस्तान के पंजाब के लयालपुर जिले की तहसील जरनवाला के बंगा चक 105 जी में पैदा हुए भगत सिंह आज भी दोनो देशों के हीरो है। इस सूबे में आज भी बच्चे उनकी कहानियां सुनकर बड़े होते हैं। लाहौर में उनसे जुड़ी जगहों पर आज भी उन्हे याद किया जाता है।

वहां मौजूद भगत सिंह के दीवानों का कहना है कि ‘हम युवा पीढ़ी के दिलों में भगत सिंह को जिंदा रखना चाहते हैं। लाहौर ऐसी जगह है जहां भगत सिंह ने पढ़ाई की और फिर देश की आजादी के लिए फांसी पर झूल गए। यहां की आबो-हवा में उनकी रूह आज भी बस्ती है। उन्होंने नई पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना सिखाया।’

यहां का ब्रेडलॉफ हॉल हो या इस्लामिया कॉलेज, फव्वारा चौक हो या सेंट्रल जेल, भगत सिंह के चाहने वाले आज भी लबों पर भगत सिंह का फसाना लिए घूमते है। दीवानों का मानना है कि ‘भगत सिंह दिलेर और निडर युवा थे। अंग्रेजों की आंखों में आंखें डालकर बात करते थे। वे किसी देश, धर्म के नहीं, बल्कि पूरे उपमहाद्वीप के हीरो हैं।’

इतिहासकार इकबाल बताते हैं, ‘लाहौर क्रांतिकारी और सुधारवादी आंदोलनों का केंद्र रहा है। शहर के बीचों-बीच बना इस्लामिया काॅलेज स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहा।"

आपको बता दें कि इसी भगत सिंह ने ब्रिटिश अफसर जॉन सैंडर्स पर गोली चलाई थी। जिस सेंट्रल जेल में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी, आज वहां शादमान चौक बन गया है जिसे भगत सिंह चौक भी कहा जाता है। भगत सिंह और उनके मित्रों ने कश्मीर बिल्डिंग परिसर के रूम नंबर 69 में शहर की पहली बम फैक्ट्री बनाई थी। बाद में यह बिल्डिंग होटल में तब्दील हो गई। 1988 में उस जगह शॉपिंग प्लाजा बना दिया गया।

जानकारों की माने तो भगत सिंह से जुड़ी किताबें-पत्र आज भी सुरक्षित है। आर्काइव विभाग में 1919 में भगत सिंह पर दर्ज एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कागजात व उनके लिखे पत्र हैं। एक पत्र है, जिसमें उन्होंने जेलर से मियांवली से लाहौर जेल भेजने की मांग की थी। यहां ‘बेजुबान दोस्त’, ‘गंगा दास डाकू’ जैसी कुछ किताबें भी हैं।

इन्हें वे जेल में अक्सर पढ़ा करते थे। आर्काइव डिपार्टमेंट के सचिव ताहिर यूसुफ कहते हैं, ‘भगत सिंह उनमें से हैं, जिनकी वजह से हम खुले आसमान में सांस ले रहे हैं। हमारा विभाग प्रदर्शनी लगाता है और उनसे उनसे जुड़े दस्तावेज दिखाए जाते हैं।’

हम कह सकते है कि आज भगत सिंह किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है। भगत सिंह एक ऐसी सोच है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को गुलामी से लड़ने के लिए प्रेरित करती है। जब तक यह सोच हमारे समाज में जीवित रहेगी, हमारे लोग हर तरह की गुलामी के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेगें।

जय हिन्द 🇮🇳
वंदे मातरम 🇮🇳
इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳
भारत माता की जय 🇮🇳

03/10/2021

झेलम दिया लहरा बोल उठी
गजला दिया बहरा बोल उठी
पिंडा विच उठी पुकारा जग
खुद शहरा-शहरा बोल उठी
सोए मुल्क बिच बलिदाना दा
शुरू किया जगराता
होए वीर भगत सिंह वे तेरे नाल जुड़ गया नाता...
आज महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले भगत सिंह की जयंती है. भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई और अंग्रेजों से डटकर सामना किया. आज उनकी जयंती के मौके पर साहित्य तक पर कवि कुमार विश्वास से सुनिए अमर शहीद सरदार भगत सिंह की शान में पढ़ा गया गीत. Dr. Kumar Vishwas ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज (मिशन प्रहार)

02/10/2021

𝙎𝙪𝙘𝙘𝙚𝙨𝙨 𝙞𝙨 𝙣𝙤𝙩 𝙞𝙣 𝙬𝙝𝙖𝙩 𝙮𝙤𝙪 𝙝𝙖𝙫𝙚, 𝘽𝙪𝙩 𝙬𝙝𝙤 𝙮𝙤𝙪 𝙖𝙧𝙚. 𝙊𝙣𝙚 𝙙𝙖𝙮 𝙤𝙧 𝙙𝙖𝙮 𝙤𝙣𝙚. 𝘾𝙝𝙤𝙞𝙘𝙚 𝙞𝙨 𝙮𝙤𝙪𝙧𝙨. 𝙂𝙚𝙩 𝙧𝙚𝙖𝙙𝙮 𝙩𝙤 𝙘𝙝𝙖𝙨𝙚 𝙮𝙤𝙪𝙧 𝙙𝙧𝙚𝙖𝙢𝙨, 𝙂𝙚𝙩 𝙧𝙚𝙖𝙙𝙮 𝙩𝙤 𝙛𝙞𝙜𝙝𝙩 𝙛𝙤𝙧 𝙔𝙤𝙪𝙧 𝙙𝙧𝙚𝙖𝙢𝙨, 𝘿𝙤𝙣'𝙩 𝙜𝙞𝙫𝙚 𝙖 𝙨𝙝𝙞𝙩 𝙩𝙤 𝙩𝙝𝙚 𝙣𝙚𝙜𝙖𝙩𝙞𝙫𝙚 𝙫𝙞𝙗𝙚𝙨. 𝙆𝙚𝙚𝙥 𝙢𝙤𝙫𝙞𝙣𝙜. 𝙧𝙚𝙢𝙚𝙢𝙗𝙚𝙧𝙞𝙣𝙜 𝙤𝙣𝙚 𝙩𝙝𝙞𝙣𝙜. 𝘼𝙗 𝙉𝙖𝙝𝙞 𝙏𝙤𝙝 𝙆𝙖𝙗?♥️👏
#𝙅𝙖𝙞𝙃𝙞𝙣𝙙 🇮🇳💖

Photos from Dilip Saini's post 01/10/2021

है बज्र गर्जन प्रचंड स्वरूपा ताकत जग ने पहचानी है , न झुके कभी न रुकें कभी , सीमा पर सीमा भवानी है!❤️👏
#𝙅𝙖𝙞𝙃𝙞𝙣𝙙 🇮🇳💖

01/10/2021

“अगर बहरों को सुनाना है, तो धमाका करना ज़रूरी है। जब हमने बम फेंका तो हमारा इरादा किसी को मारना नही था। हमने ब्रिटिश सरकार पर बम फेंका था। अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ेगा और हमें आज़ाद करना पड़ेगा।”
#भगतसिंह

30/09/2021
30/09/2021

#शहीद_भगत_सिंह के व्यक्तित्व में सब कुछ ख़ास है l उन्हें किताबों या लेखों में समेटना असम्भव है l
दो से ढाई दिन इस किताब को पढ़ने में लगे l जो मैंने जाना उसमें ये भी है कि..

आज अगर भगत सिंह होते तो इन पढ़े लिखे युवाओं जो ख़ुद को समझदार/इंटेलीजेंट मानते हैं को देखकर दुःखी होते l भगत ने इस तरह के शिक्षित समाज की कल्पना नहीं की थी l शिक्षित वो है जो अपने हक़ों /अधिकारों/कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो l जो ग़ुलामी को किसी भी क़ीमत पर स्वीकार न करे l जो अपने दिमाग़,शरीर की हर इंद्री,समझ का उपयोग लगातार करता रहे व विकासशील बना रहे l

हुक्मरानों की तुम पर चल रही मनमर्ज़ी/तानाशाही, जिसे तुम प्रगति/डिवेलप्मेंट का नाम देते हो, को ही ग़ुलामी बताया है भगत सिंह ने l और सबसे चिंताजनक बात यह है कि तुमने समझना/आँकलन करना/अपने अंदर की आवाज़/विचारों को सुनना और निर्णय लेने की क्षमता को खो दिया है l तुम मानसिक बौद्धिक रूप से जड़ हो गए हो l

ग़लत को न पहचानना (बेहोशी की ज़िंदगी जीना) तुम्हारे दिमाग़ के किसी और के नियंत्रण में होने की सूचना/चेतावनी को दर्शाता है l तुम नशे में हो l क्राइम को तुम बहादुरी समझते हो l

यही असली ग़ुलामी है l बस शासक बदल गए हैं l ये वही चंद लोग शासक बन गए हैं l जो बस पूंजीवाद/जमाख़ोरी/मुनाफ़ाख़ोरी को लेकर उस वक्त भी सक्रिय थे l जो आरम्पसंद थे l बस बड़ी बड़ी हांकते थे l जबकि भगत सिंह सोच,समझ,विचार कर दृढ़ निश्चय के साथ कर्मशील होने में भरोसा रखते थे l

भगत सिंह चिंतित थे कि अगर ऐसी आज़ादी हमें मिलती है l तो उसका कोई लाभ नही होने वाला l गरीब व शोषित वर्ग तक आज़ादी/स्वतंत्रता की बयार पहुँचेगी ही नहीं l उनका शोषण बदस्तूर जारी रहेगा l और आज वही हो रहा है l भगत वास्तविकता में जीते थे l

आज किसान और मज़दूर वर्ग सड़कों पर है l अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहा है l और पढ़े लिखे वे लोग जो भगत के समय में भी अंग्रेजों के पिट्ठू/मुखबिर रहे थे l आज भी यही वर्ग हुक्मरानों के पिट्ठू बने हुए हैं l

और सबसे घातक यह है कि किसान क़ौमों के अपने भी इस तानाशाही सरकार की जूती अपने सिर पर उठाए हुक्म बजा रहे हैं l ये चंद झूठी पद/प्रतिष्ठा के लालच में ख़ुद के लिए ही नहीं l अपितु अपनी आने वाली नस्लों के लिए भी ग़ुलामी के बीज बो रहे हैं l

बहुत बहुत भावुक हूँ l आँखों के सामने वह मंजर ठहर गया जब भगत जेल में अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर थे l दिखने में कमजोर लेकिन आँखों में चमक व चेहरे पर आत्मविश्वास l जिसे अंग्रेज़ी हुकूमत देखकर अंदर ही अंदर सिहर उठती रही l कि

"यह लड़का क्या बला/तूफ़ान है l जिसकी आँखों में मौत के ख़ौफ़ के लिए लेश मात्र जगह नहीं l"

बस यहीं रुकता हूँ कि आज..
थोड़ा और भगत को जी लेता हूँ l

अजय सिंह

26/07/2021

चट्टान सा जिगर और बेमिसाल हौसला रखते है ,
अपने हर कर्तव्य को हसते हूए बखुबी करते है

22/07/2021

Dr. Palak Muchhal ❤️

15/06/2021

गलवान घाटी के अमर शहीदों को नमन, उनका आभार कि हम बचे हैं, देश सुरक्षित है। 🙏

🇮🇳

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dilip Saini posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Pali-Marwar.