I Support AIIMS Kashipur
This page is created to support AIIMS Kashipur Movement.
#isupportaiimskashipur
मेरा तीन लोकसभा सीटों (गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर) की संयुक्त जनता से विनम्र निवेदन है कि सभी सांसद उम्मीदवारों से एम्स काशीपुर के बारे में जरूर सवाल करें।
कोई भी इस मुद्दे की खबर नहीं ले रहा, यही वो चाहते है l
कृपया गहरी नींद से उठें , और अपने हक की आवाज़ उठाये l
17/08/2023
सभी को घी संक्रांति / घी त्यार / ओलगिया की शुभकामनाएं , ईश्वर आपको Aiims Kashipur एम्स काशीपुर के लिए लड़ने की शक्ति प्रदान करे l
सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ l
आज़ादी का असल मतलब यह है कि हम अपने अधिकारो को समझ सके और अधिकारो की प्राप्ति के लिए लड़ सके l
अन्यथा हम स्वतंत्र नहीं हैं l हम अभी भी गुलाम हैं I
इस आंदोलन के साथ आएं और अपने लिए लड़ें , अपने बुजुर्गों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लड़ें , अपने बच्चों की चिकित्सा सुविधा के लिए लड़ें l
Aiims Kashipur आसपास के लोगों की एक आम जरूरत है , जो तुरंत पूर्ण होना चाहिए l
Case Study No. 6
Case Study No. 5 मे पहले आप जान चुके हैं, ट्रेन में मेरे साथ आ रहे काशीपुर निवासी एक जागरुक ब्यक्ति के साथ हुई वार्ता के कुछ अंश और वार्ता का निचोड़ आप के सामने रख रहा हूं l
पहले मैंने उनसे अनजान बनकर बात की और इस आंदोलन के बारे में उनके विचार जानें l
उन्होंने बहुत सकारात्मक उत्तर दिया l उन्होंने कहा कि जो भी कर रहा है वह अच्छा काम कर रहा है और मैं भी लोगों को जागरूक करूंगा जितना हो सके मैं भी योगदान दूंगा l
वे इस आन्दोलन से पूर्णतः सहमत थे और बातो बातो में आखिरकार हम मुख्य बिंदु पर पहुंच गए l
Aiims Kashipur को काशीपुर के ही कुछ लोग नहीं चाहते l ये वो लोग हैं जिनका इसमे अपना निजी स्वार्थ छिपा है l ये कुकुरमुत्ते की तरह शहर में फेले हुए निजी अस्पतालों के मालिक हैं जो किसी भी कीमत पर नहीं चाहते कि एम्स काशीपुर एक हकीकत बने l हाल ही में किए गए सर्वे के अनुसार इनका संख्या लगभग 500 या इससे अधिक भी हो सकती है l आप काशीपुर की किसी भी सड़क पर निकल जाइये , हर जगह इनकी ही भरमार है l
उन्हें बहुत बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त है उन्होंने भी अस्पतालों में निवेश किया है l जो किसी भी कीमत पर नहीं चाहते कि एम्स काशीपुर मे निर्मित हो l
अब आप समझ सकते हैं कि हमें किससे लड़ना है और यह लड़ाई कितनी संघर्षशील होने वाली है l
उन्होंने बहुत तथ्यपरक बात कही आख़िरकार वह काशीपुर को मुझसे ज़्यादा अच्छी तरह जानते है l उन्होंने यह भी कहा इस मुहिम को शुरू करने वाले को भी खतरा है ये लोग बहुत खतरनाक हैं lये लोग अपने हितो के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं l
उनकी ये बात सुनकर मेरे अंदर कपकपी छूट गई l मैं बहुत डर गया था l उसी समय मुझे नहीं पता कि मुझमें कहाँ से साहस आया मैंने उन्हें अपने बारे में बताया कि मैं इस आंदोलन के लिए लोगों को उनके हक के लिए जगाने की कोशिश कर रहा हूं l
फ्लू से उबरने समय, सोचने के लिए बहुत समय मिला और
मैंने निश्चय किया कि मैं चुपचाप इस उद्देश्य के लिए अपना प्रयास जारी रखूंगा जब तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते l
मैं इन लोगो से भी नहीं डरने वाला lइनसे जो हो सकता है कर ले lमैं इस आंदोलन के लिए अपना प्रयास जारी रखूंगा l
दोस्तो, अगले साल अप्रैल - मई 2024 में 18 वीं लोकसभा के चुनाव होने हैं और यही एकमात्र सही समय है जब हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं l ऊपर बैठे प्रबुद्ध मंडल और नीति निर्माताओ तक अपनी हक़ की मांग तक पहुंचा सकते हैं l
इसके लिए हमें अभी से युद्धस्तर पर जुटना होगा l कमर कस लो साथियो l
नज़रअंदाज़ करना बहुत भारी पड़ेगा lअगर हमने किया तो हमको भारी पड़ेगा l अगर उन्होंने हमें किया तो उनको भारी हम पड़वा देंगे l
माफ़ कीजियेगा बहुत दिनो बाद पोस्ट आ रही है l
दरअसल पिछले हफ्ते दिल्ली में चल रहे फ्लू की चपेट में आकर तबीयत खराब हो गई थी l
मैंने तुरंत एम्स दिल्ली से इलाज शुरू कर दिया और दवा लेकर उत्तराखंड संपर्क क्रांति से घर आ गया l अब जाकर कहीं ठीक हुआ हूं l
इस पूरे घटनाक्रम में तीन बहुत अच्छी बात हुई l
पहला तो एम्स दिल्ली जाकर एम्स काशीपुर के लिए आंदोलन की भावना और प्रबल हुई है l
दूसरा, इस मुहिम में लोगो का समर्थन देखकर अच्छा लगा , जनता अब जाग रही है l बहुत लोगो की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है l
तीसरा, मैं उत्तराखंड संपर्क क्रांति से आते समय काशीपुर के एक जागरूक व्यक्ति के साथ हुई चर्चा पर आपका ध्यान डालना चाहता हूं lजो कि अब हमारे इस आंदोलन का हिस्सा है और अपने स्तर पर आंदोलन का समर्थन भी कर रहे हैं l
उनके साथ हुए वार्ता में एक बहुत महत्वपूर्ण बात बाहर निकल कर आती है l जिसका मैं अगले पोस्ट में ख़ुलासा करूंगा l
धन्यवाद ll
01/08/2023
कल वाले भाई साहब से आज फिर विचारविमर्श आगे बढ़ा l आज फिर एक बार मैंने उनका डाउट क्लियर करने की कोशिश की l नीचे मैं अपने उत्तर का स्क्रीनशॉट संलग्न कर रहा हूं l कृपया इसे पढ़ें और मानचित्र के अगले फोटो के साथ इसे साथ फिर से पढ़े ,जिस मानचित्र को मैं पहले भी साझा कर चुका हूं l
कौन कहता है कि आसमा में सुराग हो नहीं सकता l
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो ll
31/07/2023
आज एक बड़े भाई ने बहुत अच्छा सवाल किया कि बहुत देर हो चुकी है, अब इस सबका कोई फ़ायदा नहीं l
मैंने भी जो अपने विवेक से जो हो सका जवाब दिया लेकिन मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं क्या हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं?
क्योंकि जिस रफ़्तार से हमें सपोर्ट मिल रहा है, कामचलाओ ठीक है लेकिन लक्ष्य बहुत दूर है lहमें रफ़्तार को बढ़ाना होगाl
लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनून दिखाना होगा l
जैसा कि मैं नीचे पोस्ट में बता ही चुका हूं l मैं एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाला एक Proud उत्तराखंडी हूं। जिसे अपने उत्तराखंड अपने पहाड़ से दिल से प्यार है l मेरा तराई भाभर का घर रामनगर और काशीपुर के बीच कहीं किसी छोटे से गाँव मे है और पहाड़ का गाँव दूर किसी पहाड़ी पर l
मेरी अपनी सीमा है मुझे दिल्ली मे आठ घंटे की नौकरी भी करनी होती है l उसके बाद बचे समय में मैं ये मुहीम को जारी रखने की कोशिश करता हूं lथोड़ा-थोड़ा समय नौकरी के बीच में भी निकल ही जाता है l फिर भी मैं भरसक कोशिश कर रहा हूं l
मेरा निवेदन सिर्फ इतना है कि थोड़ा तो संघर्ष दिखाओ l आए दिन कोई पक्ष या बिपक्ष का बड़ा या छोटा नेता काशीपुर या रामनगर या आस-पास आया रहता है l हम क्यूं नहीं उनसे सवाल करते l अरे वोट देते हो उन्हें, हक है तुम्हारा सवाल करने का और जवाब देना उनकी ज़िम्मेदारी l
ऊपर लिखी कहानी सुनाने का कारण सिर्फ आपको गहरी नींद से जगाना है l देर जरूर हो गई है लेकिन अंधेर नहीं हुई है l
टेक्नोलॉजी का फ़ायदा उठाओ, मोबाइल का सदुपयोग करो l
एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाओ l जहां किसी भी प्लेटफार्म पर Facebook, what's app, Twitter etc.
Jai Uttarakhand, Jeet ho Uttarakhandiyo ki....
NOTE- कुछ लोग मैसेज में परेशान कर रहे हैं l मैं कोई धन्नासेठ या प्लेसमेंट अधिकारी नहीं हूं जो मुझसे पैसे मांगे या नौकरी l मैं आपकी दिल की ब्यथा समझ सकता हूँ l लेकिन मैं इसके लिए सही व्यक्ति नहीं हूं l
कृपया इस सबमें अपना और मेरा समय बर्बाद न करें lजब एम्स काशीपुर आएगा तो आपकी परेशानी का भी निवारण हो जाएगा l ईश्वर पर भरोसा रखो l
# isupportaiimskashipurmovement
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when I Support AIIMS Kashipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Subscribe
We will notify you when anything happens in Ramnagar.