Apt Jharkhand News

Apt Jharkhand News

Share

� Apt Jharkhand News | तेज़ खबर, सटीक जानकारी
� Covering All 24 Districts of Jharkhand
� Local News | Politics | Jobs | Social Updates
� Stay Updated.

Stay Aware.
� DM for news tips or collaborations

04/08/2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुआ झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा— बाबा भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, विचार और योगदान हमेशा अमर रहेगा। साथ ही झारखंड आंदोलन के सभी वीर शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी।"

04/08/2026

राजस्थान में BJP के खिलाफ विरोध के सुर तेज!
जयपुर में लाठीचार्ज की घटना के बाद महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में हजारों लोगों के साथ कथित तौर पर BJP को आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव में वोट नहीं देने की शपथ लेने का दावा किया जा रहा है। इस ऐलान के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है। क्या यह BJP के लिए आने वाले चुनावों में बड़ी चुनौती का संकेत है?

04/08/2026

जामताड़ा में डीसी और स्वास्थ्य मंत्री के बीच तनातनी!
दिशा कमेटी की बैठक के दौरान जामताड़ा के डीसी और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच बहस गरमा गई। बैठक में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक की खबर सामने आ रही है, जिसके बाद मामला चर्चा में है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर बैठक में ऐसा क्या हुआ कि माहौल गरमा गया?

04/08/2026

विवादित बयान से मचा बवाल!
सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धर्म परिवर्तन और शरण को लेकर तीखी और विवादित टिप्पणी की गई है। बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। समर्थक इसे बेबाक बयान बता रहे हैं, जबकि विरोध करने वालों का कहना है कि ऐसी भाषा समाज में नफरत बढ़ा सकती है। आखिर इस बयान के पीछे क्या है पूरा मामला? आप अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Photos from Apt Jharkhand News's post 04/08/2026

अटल जी शादीशुदा नहीं थे, लेकिन राजकुमारी कौल जी के साथ लिव इन में रहते थे। राजकुमारी कौल उनकी पूर्व प्रेमिका या जेन जी की भाषा में बोले तो क्र्स थी। उनकी गोद ली हुई बेटी थी।
अटल जी के चरित्र के बारे में तो भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बलराज मधोक ने अपनी आत्मकथात्मक पुस्तक "दीनदयाल उपाध्याय की हत्या से इंदिरा गांधी की हत्या तक" में अटल बिहारी वाजपेयी और नानाजी देशमुख पर गंभीर और विवादास्पद आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहाँ तक लिखा है कि अटल ने पार्टी कार्यालय को अय्याशीयो का अड्डा बना दिया है। "
मुलायम सिंह जी शादी शुदा होते हुए भी साधना गुप्ता से उनके प्रेम प्रसंग थे और उन्ही के साथ ही रहते थे, इस बात को लेकर अखिलेश यादव हमेशा अपने पिता मुलायम सिंह से नाराज रहते थे, ये कोई छुपी हुई बात नहीं है, पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने ऑफिसिली दूसरी शादी साधना गुप्ता से की।
चंद्रशेखर जी की नेपाल की पूर्व प्रधानमंत्री शैलजा आचार्य से प्रेम संबंध थे जबकि चंद्रशेखर जी शादीशुदा थे।
एन डी तिवारी जी तो अपने प्रेम प्रसंगो के लिए ही कुविख्यात रहे है और अंत मे उनका अपने अघोषित पुत्र से कानूनी लड़ाई तो जगजाहिर है।
समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया जी अविवाहित रहे लेकिन अपनी प्रोफेसर गर्लफ्रैंड के साथ लिव इन में आजीवन रहे।
कांशीराम जी पर भी ये चर्चाये चलती रही है, नेताओं की लिस्ट काफ़ी लम्बी है
कहने का मतलब ये है की राजनेताओं के प्रेम प्रसंग कोई नई बात नहीं है। ये शुरू से ही रहा है। बस पहले के नेताओं को उनके कामों और व्यवहारों की वजह से जाना जाता था। उसकी ही चर्चा की जाती थी। नेताओं के व्यक्तिगत जीवन को लेकर चर्चाये नहीं होती थी।
फिर आया 2014 का समय और इसी समय उदय हुआ भाजपा IT सेल का और फिर IT सेल ने उन सभी मर्यादाओ को तोड़ना शुरू किया। जिनका पालन अभी तक के राजनेता करते आए थे। IT सेल ने हर उस विपक्षी नेता का चरित्र हनन किया जिसका किया जा सकता था। उन्होंने बदतमीजी की सारी हदे पार कर दी। नेताओं के कामों पर चर्चा न करके उनके व्यक्तिगत जीवन पर चर्चा करना शुरू कर दिया।
अभी मोदी-शाह जी के संसद भवन मे दो अघोषित फ्री हीटर ब्लेबाज है, एक अनुराग ठाकुर और दूसरे निशिकांत दुबे जी।
निशिकांत दुबे जी का यही काम है की वो नेहरू खानदान का चरित्र हनन करें। उन्होंने संसद मे बोल दिया की नेहरू जी अय्याश थे और ऐसा वो कई बार कर चुके है।
फिर क्या था?
कांग्रेसियों ने भी अब उस मर्यादा को तोड़ना शुरू कर दिया और फिर अटल जी पर चर्चाये शुरू हो गई, लोग लिखने बोलने लगे।
यहां तक की अब मोदी जी की भी चर्चाये की जा रही। मैं उसपर अभी ज्यादा नही लिखना चाहता। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि वो भारत के प्रधानमंत्री है। और प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है। उसका सम्मान सभी नागरिकों को करना चाहिए। भलें राजनेता करे या ना करे। नागरिकों को जरूर करना चाहिए।
एपस्टिन फाइल्स में अनेक नामों का जिक्र किया जा रहा है।
सबसे बड़ी बात निशिकांत दुबे जी के खुद की शादी पर सवाल उठाये जा रहे है। चर्चाओ के हिसाब से उन्होंने अपनी ममेरी बहन से शादी किया है।
खैर अगर आज अटल जी जिंदा होते तो शायद निशिकांत दुबे जी को समझाते की "राजनीति और निजी जीवन दो अलग-अलग चीज है।
वैसे सोचने वाली बात ये है की पहले ज़ब लोग अनपढ़ थे। तब व्यक्तिगत जीवन और राजनीतीक जीवन मे अंतर करना जानते थे। और ज़ब आज लोग ज्यादा पढ़े लिखें है तो ये अंतर भूलते जा रहे।

03/08/2026

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि देवघर और दुमका आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने सुरक्षित और सुगम यात्रा को लेकर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

03/08/2026

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

03/08/2026
03/08/2026

गुस्से में पवन सिंह! आखिर किस बात पर भड़के भोजपुरी स्टार? उनका वीडियो/बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

03/08/2026

डेहरी ईओ विमल कुमार हत्याकांड के बाद आक्रोश!
घटना के विरोध में 60 से अधिक नगर निकाय ईओ सड़क पर उतर आए। अधिकारियों ने शव के साथ मुख्यमंत्री आवास जाने की मांग करते हुए न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Ranchi