Veer Bhoomi HR
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Veer Bhoomi HR, Safidon Jind, Safidon.
VEER BHOOMI HR पर आपको मिलेंगी वायरल वीडियो, ताज़ा खबरें, देसी अंदाज़, समाज से जुड़ी कहानियां और देशभक्ति से भरपूर कंटेंट।
👉
✔️ Viral Videos
✔️ Haryana Breaking News
✔️ Social Issues & Ground Reality
✔️ Desi Culture & Traditions
✔️ Motivational & Patr
मंगलनाथ मंदिर में VIP एंट्री को लेकर बवाल! परिवार और कर्मचारी में झड़प, VIDEO हुआ वायरल
देखा है कभी ऐसा जुगाड़? 😲🔥 वीडियो देखकर आप भी कहेंगे—भाई, क्या दिमाग लगाया है! 😂
#आजकाजुगाड़ #देसीजुगाड़ #वायरलवीडियो #ट्रेंडिंगवीडियो #हरियाणवी
पटना सिटी में शराब के नशे में लोहे के पुल पर चढ़ा शख्स! नीचे जुटी भीड़, प्रशासन ने किया रेस्क्यू
17/09/2026
हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खबर! 🚨
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाकर अब ₹1.80 लाख तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले पात्र परिवारों की महिलाओं को भी शामिल किया गया है। नए लाभार्थियों का पंजीकरण 17 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पात्र महिलाओं को योजना के तहत ₹2,100 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
📌 आवेदन से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
1️⃣ हरियाणा Domicile/Resident Proof
2️⃣ महिला के नाम की बैंक पासबुक
3️⃣ परिवार ID में दर्ज सदस्यों के आधार कार्ड
4️⃣ माता-पिता व सास-ससुर के आधार संबंधी विवरण/आवश्यक मृत्यु तिथि
5️⃣ घर का बिजली बिल
6️⃣ Age Proof — स्कूल प्रमाण पत्र/वोटर कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र आदि
7️⃣ परिवार ID में आय ₹1,80,000 तक होने की जानकारी/पात्रता
8️⃣ OTP वाला मोबाइल नंबर
9️⃣ आधार से लिंक मोबाइल नंबर
⚠️ जरूरी: आवेदन केवल आधिकारिक माध्यम से ही करें। हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर चल रहे फर्जी लिंक/फॉर्म से सावधान रहने की सूचना भी जारी की है।
👉 यह जानकारी उन महिलाओं तक जरूर शेयर करें जो इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं।
#लाडोलक्ष्मीयोजना #हरियाणान्यूज
17/09/2026
UPI ट्रांज़ैक्शन पर नए नियम क्या कहते हैं?
सरकार के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक,
1. एक कस्टमर के तौर पर आपके लिए क्या बदलेगा?
UPI इस्तेमाल करने के लिए आपको एक भी रुपया नहीं देना होगा, आपके ट्रांज़ैक्शन पर कोई टैक्स या ड्यूटी नहीं लगेगी।
2. दुकानदारों के लिए
₹2,000 तक के बिल या ₹1 लाख तक के मंथली कलेक्शन वाले छोटे ट्रेडर्स के लिए भी कोई चार्ज नहीं लगेगा।
फैक्ट - देश में 95% से ज़्यादा ट्रांज़ैक्शन ₹2,000 तक के इसी ट्रांज़ैक्शन कैटेगरी में आते हैं।
3. बड़े शोरूम या बड़े ट्रेडर्स के लिए
अगर कोई कस्टमर UPI के ज़रिए ₹2,000 से ज़्यादा का पेमेंट करता है, तो बैंक दुकानदार से ₹1,000 पर ₹4 (0.4%) का चार्ज काटेगा। (यह चार्ज ज़्यादा से ज़्यादा ₹300 तक भी लगाया जा सकता है)।
पेट्रोल पंप, रेलवे टिकट, इंश्योरेंस, रिचार्ज पर 2,000 रुपये से ज़्यादा के बिल पर 5 रुपये का फिक्स्ड चार्ज लगेगा। (यह आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि मालिक या सर्विस प्रोवाइडर के लिए है)
पेट्रोल पंप या रेलवे टिकट में मार्जिन (प्रॉफिट) बहुत कम (1% से 2%) होता है। अगर वहां 0.4% का परसेंटेज चार्ज लगता है, तो 5,000 रुपये के पेट्रोल पर 20 रुपये कटेंगे, जो पंप मालिक के लिए अफोर्डेबल नहीं है। इसलिए, सरकार ने परसेंटेज के बजाय फ्लैट 5 रुपये फिक्स कर दिया है।
दूसरी बात, रेलवे, इंश्योरेंस और मोबाइल रिचार्ज ऐसी सर्विस हैं जिनका इस्तेमाल हर दिन लाखों लोग करते हैं। इन सर्विस में रुकावट न आए, यह पक्का करने के लिए सरकार ने इस कैटेगरी को एक स्पेशल लिस्ट में रखा है।
आपको (एक कस्टमर के तौर पर) कोई एक्स्ट्रा रुपये नहीं देने होंगे; यह 5 रुपये का फिक्स्ड चार्ज कंपनी या पंप मालिक बैंक को देगा।
सरकार का कहना है कि 0.4% क्रेडिट या डेबिट कार्ड के 1.5% से 2% स्वाइप चार्ज से बहुत कम है, इसलिए बड़े व्यापारियों के लिए यह खर्च उनके नॉर्मल बिज़नेस खर्च का हिस्सा होगा और इसकी वजह से सामान की कीमतें बढ़ाने की कोई ज़रूरत नहीं है।
अब लोगों को चिंता है कि बड़े दुकानदार इस 0.4% खर्च को कवर करने के लिए सामान महंगा न कर दें या 'कैश देने' पर ज़ोर न दें।
इसलिए, सरकार ने इस मुद्दे पर ऑफिशियल गजट नोटिफिकेशन में एक साफ कानूनी प्रोविज़न किया है:
कोई भी बैंक या सर्विस प्रोवाइडर (दुकानदार/व्यापारी) इस पेमेंट के लिए कस्टमर से सीधे या इनडायरेक्टली कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले पाएगा।
अगर कोई बड़ा व्यापारी किसी कस्टमर से कहता है, "अगर आप UPI करते हैं, तो आपको 0.4% ज़्यादा देना होगा" या बिल में अलग से UPI चार्ज जोड़ता है, तो इसे पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट के तहत वायलेशन माना जाएगा।
#भारत #यूपीआई #ताजा_खबर
गाजियाबाद में बड़ा हादसा टला! तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिरी, CCTV में कैद
17/09/2026
🚨 पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में 1,528 चालान
पंचकूला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 1 से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और दुपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वालों पर कार्रवाई की गई।
🚔 15 दिनों में 1,528 चालान किए गए, जबकि 137 वाहनों को इंपाउंड
किया गया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर सभ्यता का परिचय दें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
⚠️ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
सड़क पर अचानक खुला सीवरेज का गड्ढा! बाइक समेत समाया युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
17/09/2026
🌍 बताइए, पृथ्वी की सबसे बाहरी परत कौन-सी है? 🤔🧠
#पृथ्वी #पृथ्वीकीपरत #सहीजवाब #कमेंटमेंबताओ #दिमागीपहेली
निफाड में आवारा कुत्तों का आतंक! नगर पंचायत दफ्तर में कुत्ते छोड़कर लोगों ने किया अनोखा विरोध
Address
Safidon Jind
Safidon
126112
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Veer Bhoomi HR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
