Skip to content
Salons10
Insha Seth

Insha Seth

Samastipur Health/Beauty

Beautician

28/09/2026

Cherishing good times with my dear ones.

Sirf 7 din follow @niteshsoniy for more #insta #reels 26/07/2025

Sirf 7 din follow @niteshsoniy for more #insta #reels

12/06/2025

319 लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन.

08/04/2024

The merciful cry... And the taste 😥
The judgement system is very difficult God's...
Will have to deal with compound interest alone....

03/04/2024

करोड़ों में बिका टिकट ? चिराग की पार्टी में फिर मची भगदड़...सेकेंड लाइन के तमाम नेताओं ने LJP(R) सुप्रीमो पर एक साथ बोला हमला... 2020-21 वाली स्थिति में पहुंचने वाली है पार्टी

लोजपा (रामविलास) में एक बार फिर से भगदड़ मच गई है. लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से क्षुब्ध पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया. चिराग पासवान की पार्टी के सेकेंड लाइनर अधिकांश नेताओं ने चिराग पापसवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दिया. दरअसल, चिराग पासवान ने अपने बहनोई के साथ-साथ बाद तीन वैसे नेताओं को टिकट दिया, जिससे दल के अंदर भारी आक्रोश पनपा .इसके बाद पार्टी के लिए दिन-रात लगे रहने वाले नेताओं ने सुप्रीमो पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की घोषणा कर दी.

बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

लोजपा(रामविलास) के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने नेता चिराग पासवान की नीतियों पर बड़ा हमला बोला. नेताओं ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित नेताओं की जगह पैसे लेकर बाहरी को उम्मीदवार बना दिया गया. इस्तीफा देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह, पूर्व मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार,मुख्य विस्तारक अजय कुशवाहा समेत दर्जन नेता शामिल हैं. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन नेताओं ने चिराग पासवान पर करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया. नेताओं ने साफ कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में समय और मेहनत किया उनके साथ धोखा किया गया है. ईमानदारी से काम करने वालों को दरकिनार कर पैसे लेकर टिकट दिए गए हैं. प्रेस कांफ्रेंस में चिराग पासवान के विक्षुब्ध नेताओं ने सीधा आरोप लगाया कि खगड़िय़ा, समस्तीपुर और वैशाली की सीट बेची गई है. बड़ा डील हुआ है. बिना संगठन की सहमति के ही टिकट दिया गया है. हालांकि चिराग पासवान की पार्टी ने इन आरोपों को खारिज किया है. पार्टी के प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई भी निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से लिया जाता है. उम्मीदवारों का चयन पार्लियामेंट्री बोर्ड ने किया है, अंतिम निर्णय चिराग पासवान ने लिया है.

चिराग की पार्टी ने तीनों सीटें बेच दी ?

बिहार में जिस नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी होती है, भाजपा व उनके सहयोगी दल टिकट देकर उन्हें चुनावी मैदान में उतार देते हैं. विधान परिषद के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है. भाजपा भले ही भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खात्मे की बात करती हो, टैक्स चोरी करने वालों को नहीं बख्शने की बात करती हो, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. भाजपा हो या एनडीए के सहयोगी दल, जिस नेता के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियां छापेमारी करती हैं, उन्हें भाजपा या लोजपा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया जाता है. विपक्षी दल ऐसा करते हैं तो लोजपा-भाजपा-जेडीयू के नेता सवाल खड़े करते हैं. यानि सत्ताधारी गठबंधन के लिए सबकुछ जायज है. बिहार विधान परिषद चुनाव (Local Bodies) में भाजपा ने ऐसा ही किया था.बिहारवासी आज भी इस बात को भूले नहीं हैं. अब लोकसभा चुनाव में सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान ने यही काम किया है. 2022 में जिस नेता राजेश वर्मा के व्यवसायिक ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी, लोजपा(रामविलास) ने उन्हें खगड़िया से प्रत्याशी बना दिया.
चिराग के उम्मीदवार राजेश वर्मा के ठिकानों पर आईटी ने की थी छापेमारी

अगस्त 2022 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने भागलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. इस दौरान इनकम टैक्स के रडार पर भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा थे. राजेश वर्मा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की ओर से 2020 में विस प्रत्याशी रह चुके थे. तब भागलपुर जिला के जिलाध्यक्ष थे. इनकम टैक्स विभाग की टीम ने उनके आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी. न सिर्फ भागलपुर में बल्कि पूर्णिया में भी आयकर टीम ने लोजपा नेता राजेश वर्मा के रजनी चौक स्थित हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स में रेड की थी. राजेश वर्मा के झारखंड के देवघर स्थित स्वर्ण आभूषण के दुकान पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ा है. आयकर की टीम ने टैक्स चोरी करने के मामले में कार्रवाई की थी. जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि लोजपा नेता राजेश वर्मा का प्रतिष्ठान टैक्स चोरी कर रहा है. इसके बाद कई ठिकानों पर एक साथ रेड की गई थी.

चिराग की पसंद संघर्ष के साथी नहीं..बल्कि बड़े कारोबारी

बता दें, एनडीए में सीट बंटवारे में चिराग पासवान को पांच सीटें मिली हैं. इनमें हाजीपुर, जमुई और समस्तीपुर सुरक्षित सीटें हैं. वहीं वैशाली और खगड़िया की सीटें भी खाते में आई हैं. चिराग पासवान ने खगड़िया सीट से सीटिंग सांसद चौधरी महबूब अली कैसर का टिकट काट दिया. वजह था कि कैसर पाला बदलकर चाचा के खेमे में चले गए थे. चिराग ने इस सीट से भागलपुर के कारोबारी राजेश वर्मा को टिकट दे दिया है. ये वही राजेश वर्मा हैं जिनके ठिकानों पर टैक्स चौरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी. छापे के बाद चिराग पासवान ने उन्हें लोकसभा का टिकट दे दिया. वैसे खगड़िया लोकसभा सीट पर चिराग की पार्टी में कई वरिष्ठ दावेदार थे. पूर्व सांसद रेणू कुशवाहा सबसे मजबूत कैंडिडेट थी, इसके अलावे कई अन्य नेता रेस में थे. लेकिन चिराग पासवान की पसंद बने भागलपुर के कारोबारी राजेश वर्मा. राजेश वर्मा को टिकट दिए जाने के बाद न सिर्फ लोजपा(रामविलास) के कई नेता भौंचक हैं, बल्कि भाजपा के नेता भी खेल को समझ रहे हैं. हालांकि गठबंधन है, लिहाजा सामने से कुछ बोल नहीं रहे.

वैसे, 2020 में भागलपुर विस चुनाव के दौरान लोजपा प्रत्याशी रहे राजेश वर्मा का भाजपा के कद्दावर नेता व सांसद निशिकांत दूबे से विवाद हो गया था. सबलोगों ने इस विवाद को देखा-सुना था. निशिकांत दुबे का कथित आडियो खुद लाेजपा प्रत्याशी रहे राजेश वर्मा ने अपने साेशल मीडिया पर जारी किया था। वायरल ऑडियाे में सांसद निशिकांत कह रहे हैं कि राजेश वर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.साेना-चांदी बेचते-बेचते नेतागिरी करने लगा है। हमको शहनवाज हुसैन और अश्विनी चौबे नहीं समझे। ऑडियो के बाद भाजपा सांसद ने राजेश वर्मा को खूब सुनाया था. मामला काफी बढ़ा भी था.

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोजपा को छह सीटें दी थी. छह में तीन हाजीपुर, जमुई और समस्तीपुर सुरक्षित सीटें थी. तब रामविलास पासवान ने तीनो सुरक्षित सीटें अपने बेटे और दोनों भाइयों के बीच बांट दी थी. साल 2019 लोस चुनाव में हाजीपुर से पशुपति पारस, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान और जमुई से चिराग पासवान ने जीत दर्ज की थी. 2024 चुनाव में भी ये तीनों सीटें चिराग के पास हैं. इनमें हाजीपुर से स्वयं लड़ेंगे, जमुई से जीजा को लड़ा रहे हैं, समस्तीपुर से नीतीश कैबिनेट में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को उतारा है. अशोक चौधरी दलित हैं, लिहाजा इनकी बेटी को चिराग पासवान ने समस्तीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है. संघर्ष के साथियों को टिकट देने की बजाय बाहरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चिराग पासवान कटघरे में हैं. कहा जा रहा है कि लोजपा रामविलास ने संघर्ष के साथियों को टिकट नहीं दिया. न तो दल के वरिष्ठ नेता अरूण कुमार को ही टिकट दिया, न रेणू कुशवाहा को, और न ही लोजपा(रामविलास) से जुड़े किसी दलित नेता को ही चुनावी मैदान में उतारा. टिकट दिया पाला बदलने वाली वीणा सिंह को, जेडीयू कोटे के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को और अपने बहनोई को. वैसे चिराग पासवान ने इस बार मुसलमान को भी साफ कर दिया. कभी रामविलास पासवान के मुसलमान प्रेम की जिद की वजह से सरकार नहीं बन पाई थी और बिहार विधानसभा का चुनाव कराना पड़ा था. अब उनके पुत्र चिराग पासवान ने लोकसभा टिकट बंटवारे में मुसलमानों को ही साफ कर दिया.

02/04/2024

शहर की गलियों में, चलता वो अकेला,
हाथों में झाड़ू, उम्मीदों का मेला।
सफाई का जज्बा, दिल में बसाये,
कचरे के ढेर से, खुशियाँ उठाये।

ना किसी से शिकवा, ना शिकायत कोई,
बस शहर को साफ़, वो बनाना चाहे रोई।
युवक की मेहनत, दिखती है साफ़,
शहर हमारा, हो रहा खूबसूरत ताफ़।

31/03/2024

मैट्रिक रिजल्ट :-
1st Topper : शिवांकर कुमार, पूर्णिया, 489 अंक
2nd Topper : आदर्श कुमार, समस्तीपुर, 488 अंक
3rd Topper : पलक कुमारी, एकमा आदित्य कुमार, जमुई साजिया परवीन, वैशाली व समीर कुमार पूर्वे मधुबनी : 486 अंक

30/03/2024

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇🏻
*================================*

*1* नरसिम्हा राव समेत 4 शख्सियतों को भारत रत्न दिया गया, चारों को मरणोपरांत यह सम्मान मिला; लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को दिया जाएगा

*2* मोदी की सभा से पहले कल अमित शाह का सीकर में रोड शो, पीएम 2 अप्रैल को कोटपूतली आएंगे

*3* कांग्रेस बोली-BJP वॉशिंग मशीन, मोदी वॉशिंग पाउडर, कहा- विपक्षी नेताओं पर 51 केस, उनके लीडर्स पर 20 लेकिन कार्रवाई एक में भी नहीं

*4* 'पार्टी के लिए चंदा, व्यपारियों को डंडा और ED का फंदा', तीन मकसद पर काम कर रही है BJP, कांग्रेस नेता जयराम रमेश का वार

*5* आयकर विभाग के नोटिस पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, भाजपा पर लगाया कानून का उल्लंघन करने का आरोप

*6* दिल्ली जल बोर्ड केस- ED ने पहली चार्जशीट दाखिल की, 140 पन्नों की चार्जशीट में जल बोर्ड के पूर्व चीफ इंजीनियर और कॉन्ट्रेक्टर आरोपी

*7* एक और आप नेता की बढ़ी मुश्किलें: दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत को समन, पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे

*8* लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल BJP में शामिल हो गई हैं।

*9* भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है। मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है

*10* शिवराज पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शिवराज पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद भी रहे हैं। इसके साथ ही वह दसवीं लोकसभा के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री व रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं

*11* एनसीपी शरद पवार के नेता नवाब मलिक की तबियत बिगड़ी, सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती

*12* मैं केवल हारना चाहता हूं': तमिलनाडु का एक ऐसा उम्मीदवार, जो लड़ चुका है 238 बार चुनाव, फिर भी हौसले बुलंद,डॉ. पद्मराजन 'इलेक्शन किंग' के नाम से मशहूर हैं। इस बार वह निर्दलीय के तौर पर धर्मपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं

*13* अंतरिक्ष में भारत जो कर रहा वो हैरान करने वाला', यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसरो की तारीफ की

*14* भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह बढ़कर 642.631 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

*15* देवरिया में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, तीन बच्चे और मां की मौत

*16* आंधी, ओले और बारिश से थमेंगी जिंदगी की रफ्तार, यूपी, हरियाणा, एमपी समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी
*==============================*

21/03/2024

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇🏻
*=============================*

*1* चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनाव नजदीक हैं, नए कानून पर रोक लगाई तो सिस्टम बिखर जाएगा

*2* व्हाट्सएप पर ‘विकसित भारत’ संदेश को साझा करना तुरंत बंद करें', निर्वाचन आयोग का सरकार को निर्देश

*3* खाते फ्रीज करने पर सोनिया-राहुल, खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल बोले- IT का एक्शन नियमों के खिलाफ, पर चुनाव आयोग और कोर्ट ने चूं तक नहीं की

*4* आज भारत में लोकतंत्र है, यह कोरा झूठ है', राहुल गांधी बोले- हमारे बैंक खाते फ्रीज किए गए, हम प्रचार नहीं कर पा रहे

*5* अदालत, मीडिया और आयोग सब चुप, देख रहे ड्रामा, खाते फ्रीज होने पर भड़के राहुल गांधी

*6* हम रेलवे टिकट तक नहीं खरीद सकते': कांग्रेस का खाता फ्रीज होने पर सोनिया, खरगे, राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

*7* सारी समस्या राहुल के अल्पज्ञान की है, कांग्रेस सूख कर कांटा हो गई; टैक्स विवाद पर भाजपा

*8* SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी डिटेल EC को सौंपी, SC को बताया- हर बॉन्ड का सीरियल नंबर भी दिया; डेडलाइन से डेढ़ घंटे पहले जानकारी दी

*9* आनंद शर्मा ने खड़गे को लिखा-जाति जनगणना कराना सही नहीं, इससे बेरोजगारी, असमानता खत्म नहीं होगी, यह इंदिरा-राजीव के सिद्धांतों का अपमान

*10* विज्ञापन केस में पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, कहा- ऐसे ऐड नहीं दिखाएंगे; कोर्ट ने रामदेव-बालकृष्ण को 2 अप्रैल को तलब किया है

*11* लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को झटका, वसुंधरा के करीबी दिग्गज नेता गुंजल ने थामा कांग्रेस का 'हाथ

*12* जयपुर में जिंदा जले बिहार के 5 लोग, इनमें 3 बच्चे; खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी, दरवाजे पर रखा था तो निकल नहीं सके

*13* हाईकोर्ट ने ED से कहा- केजरीवाल के खिलाफ सबूत दिखाएं, जांच एजेंसी का जवाब- हमने कभी नहीं कहा- दिल्ली CM को अरेस्ट करेंगे

*14* ऋतुराज गायकवाड बने CSK के कप्तान, एमएस धोनी ने कमान छोड़ी; RCB से कल पहला मैच खेलेगी टीम

*15* सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा, इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

*16* सेंसेक्स 539 अंक की तेजी के साथ 72,641 पर बंद, निफ्टी में भी 172 अंक की बढ़त रही, NTPC टॉप गेनर रहा
*=============================*

12/12/2022

Hi, guys!

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Insha Seth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Samastipur.