Skip to content
Salons10
Shruti Singh

Shruti Singh

Ward No 12 Bhalla Form Nimi Road Satna, Satna Health/Beauty

Shruti singh
Motivation
Entertainment
Funny
Reels

07/09/2024

राजेश और मीरा काफी दिनों के बाद आज एक साथ बैठकर चाय पी रहे थे क्योंकि आज उनकी शादी की 25वीं सालगिरह थी। पहले की तरह वह अब साथ में समय बिताते नहीं थे। ज्यादा साथ में एक दूसरे के पास बैठते नहीं थे। पता नहीं किन कारणों से उन दोनों के बीच की दूरी बढ़ती ही जा रही थी।

चाय पीते-पीते मीरा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा - मुझे आपसे बहुत कुछ कहना है, आपको बहुत कुछ बताना है लेकिन अब हमारे पास एक दूसरे के लिए #समय ही नहीं है। मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और मैंने इस #सिचुएशन से निपटने का एक उपाय निकाला है, अगर आप #राजी हो तो बताती हूं।

राजेश ने सिर हिलाकर #हामी भरी।

मीरा ने टेबल के ड्रॉअर से दो #डायरी निकाली और बोली मैं यह दो डायरी लेकर आई हूं, एक आपके लिए और एक मेरे लिए। आज के बाद हम दोनों को एक दूसरे से जो भी #शिकायत होगी वह हम अपनी-अपनी डायरी में लिख कर रखेंगे! 1 साल बाद जब हमारी 26वीं सालगिरह आएगी तब हम उसे खोलकर पढ़ेंगे। तब हमे एक-दूसरों की उन चीजों या आदतों के बारे में पता चलेगा जो हमे नहीं पसंद है और हम उन्हें सुधार पाएंगे या कोई उपाय कर पाएंगे।

राजेश को भी मीरा का #आईडिया पसंद आया और उसी दिन से डायरी में लिखना शुरु हो गया। देखते ही देखते 1 वर्ष बीत गया और 26वीं सालगिरह का दिन आ गया।

राजेश और मीरा दोनों ही #डाइनिंग टेबल पर बैठकर चाय पी रहे थे और पास में दोनों की अपनी-अपनी डायरी रखी हुई थी जो उन्होंने एक दूसरे के साथ बदल दी। चाय खत्म कर के पहले राजेश ने मीरा की डायरी पढ़नी शुरू कि। उस डायरी में काफी सारी शिकायतें थी... जैसे कि आज #होटल में ले जाने के लिए वादा किया था लेकिन फिर भी नहीं लेकर गए!

आज मेरे #मायके से मेहमान आए थे, उनके साथ राजेश ने अच्छे से बात नही की!

कितने महीनों बाद आज मेरे लिए #साड़ी लाई लेकिन पुराने डिजाइन की!

आज मेरे #सीरियल देखने के समय राजेश ने चैनल बदल कर #न्यूज चला दी!

आज गीला तौलिया #सोफे पर छोड़ दिया!

ऐसी कई सारी शिकायतें थी... डायरी को पढ़ते-पढ़ते राजेश की आंखों में #आंसू आ गए। राजेश को काफी #अफसोस हुआ। वो अपनी पत्नी से बोला मुझे इन गलतियों के बारे में एहसास ही नहीं था लेकिन अब मैं तुमसे वादा करता हूं कि ऐसी गलतियां मैं अब फिर से नहीं दोहराऊंगा।

अब मीरा ने राजेश की डायरी खोली। मीरा ने डायरी के कई सारे पन्ने पलटे लेकिन वह पूरी तरह से खाली थी! कहीं पर भी एक शब्द भी नहीं लिखा था! मीरा बोली: आपने तो डायरी में कुछ लिखा ही नहीं है। राजेश बोला: आखिरी पन्ना देखो मैंने उसी पर लिखा है।

उस पन्ने पर लिखा था -

तुमने मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए इतने सालों में जो #त्याग किया है और हम सब को जितना #प्यार दिया है, उसके आगे मैं तुम्हारे खिलाफ इस डायरी में कुछ भी नहीं लिख सकता! और इससे भी जरूरी, मुझे कभी तुम में कोई #कमी देखने की इच्छा हुई ही नहीं! ऐसा नहीं है कि तुम में कोई कमी नहीं है, लेकिन तुम्हारे प्यार, #समर्पण और त्याग के आगे तुम्हारी कोई भी कमी बहुत छोटी है। मेरी अनगिनत गलतियों को #नजरअंदाज करके तुमने इस कठिन जीवन में मेरा साए की तरह साथ दिया है और हमेशा मेरे साथ खड़ी रही। तुम ही बताओ, कोई भी अपने ही साए में दोष निकाले तो निकाले कैसे?

अब मीरा की आंखें #नम थी। मीरा ने राजेश के हाथ से अपनी शिकायतों की डायरी ले ली और उसे जला दिया!

पति-पत्नी का रिश्ता एक दूसरे पर #विश्वास पर टिका होता है और उसी से वह मजबूत होता है। उम्र के एक दौर में पति-पत्नी को एक बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए कि एक-दूसरे में गलतियां और कमियां निकालने के बजाय अगर यह याद रखा जाए कि उसके साथी ने उसके लिए कितना त्याग किया है, तो इससे उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

दोस्तो, छोटी सी इस कहानी को लिखने के पीछे मेरा प्रयास है कि इन दिनों पति-पत्नी में बढ़ती जा रही #दूरियां कम हो सकें और खासकर गलतफहमियों की वजह से या सिर्फ बात ना करने की वजह से बढ़ती जा रही दूरियों को आराम से, शांति से बैठकर #बात करके कम किया जा सकता है या खत्म भी किया जा सकता है।

दोस्तो कहानी पसन्द आई हो तो एक लाइक और अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलना !
रोजाना ऐसी ही कहानियो के लिए Follow 👉shruti singh

03/09/2024

दोपहर का समय था। सब काम खत्म करके मैं बिस्तर पर आराम से लेटी हुई टीवी पर "क्राइम एलर्ट" सीरियल देख रही थी। स्टोरी क्लाइमेक्स पर पहुँच ही रही थी कि अचानक डोरबेल बज उठी।
"अब इतनी देर कौन आया है?" झुंझलाते हुए जल्दबाज़ी में आदत के विपरीत बगैर देखे,बगैर जाने पूछे मैंने फटाक से दरवाज़ा खोल दिया। अचानक अपने सामने करीब साढ़े पाँच फीट से ज़्यादा ही लंबी,चौड़ी अनजान महिला को खड़ी देखकर मैं घबरा गई।
"मैम, मिस्टर राकेश शर्मा यहीं रहते हैं?" उसने पूछा तो घबराहट के मारे मेरे मुँह से आवाज़ ही नही निकली.. साथ ही क्राइम अलर्ट का दृश्य याद आ गया जिसमें अनजान आदमी ने ऐसे ही दरवाज़ा खुलवाया और पिस्तौल लगाकर सब कुछ लूट लिया था।
"मैम!! क्या सोच रही हैं?" उसने फिर से पुकारा तो जैसे मुझे होश आया। हकलाते हुए मैं बोली "हाँ,यही है, पर आप कौन?"
"मैं होशियारपुर से मनजीत कौर! राकेश जी ने आपको बताया ही होगा..आई मीन फोन किया होगा?" कहते हुए उसने अंदर की ओर देखा।
"नही,मुझे तो नही बताया और न ही कोई फोन आया" मैं दरवाज़े पर ही अड़ी खड़ी रही ताकि वह अंदर न घुस सके। उधर मेरे दिमाग की छठी इंद्रीय भी सजग हो गई "अंदर की ओर देख रही है,कहीं कुछ गड़बड़ तो नही?" मैं उससे बचने के उपाय सोचने लगी।
"तो प्लीज़ आप उन्हें फोन कर लीजिये।मेरा फोन पता नही कहाँ गया? लगता है ट्रेन में ही छूट गया, वर्ना मैं ही..." चिंतित सी वह बोली तो मुझे दया सी आ गई। सारे ऐतिहात भूलकर मैं अपना फोन लाने के लिए पलटी ही थी कि सोनी पर देखा हुआ सीरियल याद आते ही मैं फिर से वहीं ठिठक गई .."उफ्फ! ये क्या बेवकूफ़ी करने जा रही हूँ मैं? उस सीरियल में भी तो एक सेल्सगर्ल ने ऐसे ही किसी बहाने से गृहस्वामिनी को अंदर भेज दिया था और पीछे से घुसकर उसे बंधक बना लिया फिर अपने साथियों को बुलाकर सब कुछ लूट ले गई।

"माफी चाहती हूँ मुझे ध्यान नहीं था कि मेरा फोन भी खराब हैवर्ना 'तुरंत ही मैंने बहाना बनाया
"ओह्ह,," उसके चेहरे पर उलझन के भाव आ गए

अच्छा भाभी जी एक गिलास जल मिलेगा" तभी उसने जल की माँग की तो मैं फिर सोच मैं पड़ गई "हो न हो ये पक्का किसी गैंग की ही हैl
तीन दिन पहले एक सीरियल में ऐसा ही कुछ तो दिखाया थाl कि कैसे एक अनजान स्त्री के जल मागने पर घर की मालकिन अंदर चली गई और पीछे से छिपी हुई उस स्त्री के गैंग की साथी घर के अंदर घुसकर अलमारी के पीछे छिप गई

फिर सबके सो जाने के बाद आधी रात में उसने अपने साथियों के लिए दरवाजा खोल दिया और पूरे परिवार की हत्या कर जेवर नगदी लूटकर भाग गईl याद आते ही मैं सिर से लेकर पाँव तक मैं कांप उठी
दिल रेलगाड़ी की तरह धड़क धड़क कर रहा था
कैसे करूँ?सामने के फ्लैट वाली साबित भाभी भी मायके गई हुई है वरना उन्हें आवाज लगा देती!
अब क्या बहाना बनाऊँ कि ये वापिस चली जाए

अगर सच में राकेश को पता होता तो वो मुझे फोन जरूर करते क्योंकि वो मुझे जानते हैं कि अनजान लोगों के लिए मैं कभी भी दरवाजा नहीं खोलती, घर के अंदर बैठाना तो दूर की बात है
मेरे दिलोदिमाग में कशमकश जारी थाl अंततः। मैने सोच लिया कि अब चाहें भी हो देखा जाएगाl
रिस्तेदार स्वागत जाए भाड़ मेंl पता नहीं कौन है ये? कितना भी दांव पेंच कर ले, इसे अब अंदर हरगिज नहीं घुसने दूँगीl वैसे भी क्राइम सीरियल देख कर इतनी तो सीख मिलती ही है कि सबको हमेशा सजक रहना चाहिए अपनी सुरक्षा अपने ही हाथ में होती हैं ll

यहीं सोचकर मैं दरवाजा बंद करने जा ही रही थी कि अचानक मेरा बेटा अनुज आता दिखाई देता है तो मेरी जान मे जान आई कि चलो अब "एक से भले दो" ये स्त्री कुछ नहीं कर पाएगीl
पर जब तक मैं कुछ कहती सुनती कि वह धड़धड़ाते हुए अंदर चला गया और दो ही मिनट में बाहर आया तो उसके हाथ में लैपटॉप और फोन था मम्मी ऐसे ही देर हो गई थी
उपर से मैं लेपटॉप ले जाना भूल गया था और ये आपका फोन बिस्तर पर पड़ा थाl पापा की ४-५ मिस्डकॉल पड़ी है, बात कर लीजियेगा
फोन देते हुए वह तीर की तरह निकल गया ll

ये अनुज भी न, मेरा फोन क्यों उठा लाया मन ही मन में मैं खिसिया गई क्या सोच रही होगी ये, मैंने तो इसे फोन खराब होने का बहाना बताया था
खैर अब राकेश से कन्फर्म कर लूं सोचकर मैं फोन मिलाने जा रही थी कि फोन बज उठाl तुरंत ही मैंने कॉल उठाया तो राकेश झल्ला पड़े "इतनी देर से कहा थी तुम? पता है कितनी बार फोन किया मैंने, हद है"

"मैं तो,,, वो कोई,,, मैं हडबडा गई, फिर संयत होते हुए पूछा बताओ क्या बात हैं? क्यों कि उस महिला के सामने मैं सारी बातें तो नहीं बता सकती थी

"बड़े दादा का फोन आया था पर मैं मीटिंग में था तो मैं तुम्हें तुंरत नहीं बता पायाl असल में उनके मित्र की युवती आ रही है
बल्कि अब पहुच रही होगीl दादा ने विशेष रूप से आग्रह किया कि अकेली युवती है इसलिये होटल में ना रुककर हमारे यहा ही रुकेगीl और हाँ होशियारपुर की है 'नाम मनजीत कौर! सब समझ लो, याद कर लो वरना जासूसी सीरियल देख देख कर तुम इतनी शक्की हो गई हो कि तुम उसे बाहर से ही भगा दोगी राकेश जोर से हँस दिए

"ओके, वो आ गई हैं, अब फोन रखती हूँ" ज्यादा बात ना करके मैं जल्दी से फोन काट दिया और मन ही मन अपने जासूसी दिमाग पर शर्मिंदा होते हुए क्षमाप्रार्थी बोलकर, उसके स्वागत में घर का दरवाजा खोल दिया

02/09/2024

**गोपीनाथ सुनार** की असमय मृत्यु हो गई। उसकी शादी हो चुकी थी और उसे एक छोटा बेटा भी था। उसका बेटा कुछ 7-8 साल का होगा। **गोपीनाथ सुनार** के गुजर जाने के बाद उसकी #सेविंग्स के सहारे इन दोनों ने कुछ साल बिताए।

#सेवग खत्म होने पर गोपीनाथ सुनार की पत्नी ने अपने संभाल के रखे हुए #गहने की पोटली अपने बेटे को दी और उसे अपने एक #रिश्तेदार का पता बताया और कहा कि हमारे ये रिश्तेदार भी सुनार हैं, इसलिए वह हमारा भला चाहेंगे और हमें इन गहनों के बदले सही और उचित दाम देंगे। तुम उनके पास जाओ और इन्हें बेच कर आओ।

बेटा मां के समझाएं अनुसार अपने रिश्तेदार गोपीनाथ सुनार के दुकान पर पहुंच गया। #गहनों की पोटली उन्हें देते हुए सारी घटना बताई और गोपीनाथ सुनार के जवाब का इंतजार करने लगा।

गोपीनाथ सुनार ने थोड़ी देर तक गहनों का अच्छी तरह से निरीक्षण किया और उन्हें वापस पोटली में रख दिया। उन्होंने लड़के से कहा कि अभी इनका दाम अच्छा नहीं मिलेगा। एक काम करो, इन्हें तुम वापस घर पर अपनी मां को दे दो और जब इनका सही दाम होगा तब मैं इन्हें बिकवा दूंगा। रही तुम्हारे खर्चे की बात, तो तुम मेरे यहां पर मदद करने आ जाओ, तुम्हारे पढ़ाई का और घर का #खर्चा मैं संभाल लूंगा।

लड़के ने उस दिन के बाद कई सालों तक अपने #रिश्तेदार गोपीनाथ सुनार के यहां काम किया और साथ में पढ़ाई भी की। यहां पर काम करते-करते वह सारा काम भी सीख गया और #सोनेचांदी को परखना भी।

एक दिन गोपीनाथ सुनार ने लड़के से कहा अब सही दाम है, इसलिए तुम वह गहनों की पोटली लेकर आओ। लड़के ने घर जाकर अपनी मां से वह गहनों की पोटली मांगी। क्योंकि वह अब #सोनेचांदी को अच्छे से परखना जानता था, इसलिए उसने एक बार तसल्ली के लिए गहने पोटली से निकाल कर देखे। उसे बहुत आश्चर्य हुआ क्योंकि सारे के सारे गहने नकली थे!

वह निराश होकर गोपीनाथ सुनार की दुकान पर पहुंचा। उसने जाते ही गोपीनाथ सुनार से प्रश्न किया, "आपने मुझे तभी क्यों नहीं बताया कि गहने नकली हैं?" गोपीनाथ सुनार ने कहा, "अगर मैं तब तुम्हें #गहनों की सच्चाई बताता, तो शायद तुम्हें लगता कि तुम्हारे बुरे समय की वजह से मैं तुम्हारा फायदा उठाना चाहता हूं, इसलिए गहनों को नकली बताकर तुम्हारी मदद नहीं करना चाहता या उन्हें हड़प लेना चाहता हूं। इसलिए मैंने तुम्हारी मदद की और सही समय आने का इंतजार किया कि तुम्हें सारी सच्चाई बता सकूं।"

लड़के की आंखों में अपने #रिश्तेदार गोपीनाथ सुनार के लिए कृतज्ञता के आंसू थे। उसने उन्हें धन्यवाद दिया और उनके #पैर छुए।

#दोस्तों, हममें से कई लोग कहते हैं कि #रिश्तेदार मतलबी होते हैं या रिश्तेदार हमारे काम कभी नहीं आते। माना कि सभी रिश्तेदार इस गोपीनाथ सुनार की तरह नहीं होते, लेकिन सभी रिश्तेदार मतलबी भी नहीं होते। हम अपने रिश्तेदारों के लिए खुद अच्छे रिश्तेदार बनेंगे, तभी तो हमें दूसरों से भी #अच्छाई मिलेगी।

दोस्तो कहानी पसन्द आई हो तो एक लाइक और अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलना !
रोजाना ऐसी ही कहानियो के लिए Follow 👉shruti singh

01/09/2024

गरीब #किसान के खेत में बिना बोये #लौकी की बेल उग आई। बेल बड़ी होने पर उसमें तीन लौकियाँ लगीं। उसने सोचा, उन्हें #बाजार में बेचकर घर के लिए कुछ सामान ले आएगा। अतः वह तीन लौकियाँ लेकर गाँव के #बाजार में गया और बेचने के यत्न से एक किनारे बैठ गया।

गांव के #प्रधान आए, पूछा, "लौकी कितने की है?"

"मालिक, दस रुपये की।" उसने दीनता से कहा। लौकी बड़ी थी। प्रधान ने एक लौकी उठा ली और यह कहकर चलता बना, "बाद में ले लेना।"

इसी प्रकार #थाने का #मुंशी आया और दूसरी लौकी लेकर चलता बना। किसान बेचारा पछता कर रह गया। अब एक लौकी बची थी। भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि यह तो बिक जाए, ताकि कुछ और नहीं तो बच्चों के लिए #पतासे और #लइया ही लेता जाए।

तभी उधर से #दरोगा साहब गुज़रे। नज़र इकलौती लौकी पर पड़ी देखकर कड़ककर पूछा, "कितने की दी?"

किसान डर गया। अब यह लौकी भी गई। सहमकर बोला, "मालिक, दो तो चली गईं, इसे आप ले जाओ।"

"क्या मतलब?" दरोगा ने पूछा, "साफ-साफ बताओ?"

किसान पहले घबराया, फिर डरते-डरते सारा वाकया बयान कर दिया। दरोगा जी हँसे। वह किसान को लेकर प्रधान के घर पहुंचे। प्रधान जी मूछों पर ताव देते हुए बैठे थे और पास में उनकी पत्नी बैठी लौकी छील रही थी। दरोगा ने पूछा, "लौकी कहाँ से लाए?"

प्रधान जी चारपाई से उठकर खड़े हो गए, "बाजार से खरीदकर लाया हूँ।"

"कितने की?"

प्रधान चुप। नज़र किसान की तरफ उठ गई। दरोगा जी समझ गए। आदेश दिया, "चुपचाप किसान को 100 रुपये दो नहीं तो चोरी के इल्जाम में बंद कर दूंगा।" काफी हील-हुज्जत हुई पर दरोगा जी अपनी बात पर अड़े रहे और किसान को सौ रुपये दिलाकर ही माने।

फिर किसान को लेकर थाने पहुंचे। सभी #सिपाही और #हवलदारों को किसान के सामने खड़ा कर दिया। पूछा, "इनमें से कौन है?" किसान ने मुंशी की तरफ डरते-डरते उंगली उठा दी। दरोगा गरजा, "शर्म नहीं आती? वर्दी की इज़्जत नीलाम करते हो। सरकार तुम्हें तनख्वाह देती है, बेचारा किसान कहाँ से लाएगा। चलो, चुपचाप किसान को सौ रुपये निकालकर दो।" मुंशी को भी जेब ढीली करनी पड़ी।

अब तक किसान बहुत डर गया था। सोच रहा था, दरोगा जी अब सारे पैसे उससे छीन लेंगे। वह जाने के लिए खड़ा हुआ। तभी दरोगा ने हुड़का, "जाता कहाँ है? अभी तीसरी लौकी की कीमत कहाँ मिली?" उन्होंने जेब से पर्स निकाला और सौ रुपये उसमें से पकड़ाते हुए बोले, "अब जा, और आईंदा से तेरे साथ कोई नाइंसाफी करे तो मेरे पास चले आना।"

किसान दरोगा को लाख दुआएं देता हुआ घर लौट आया, लेकिन सोचता रहा, यह किस ज़माने का दरोगा है।

दोस्तो कहानी पसन्द आई हो तो एक लाइक और अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलना !
रोजाना ऐसी ही कहानियो के लिए Follow 👉 Shruti Singh

01/09/2024

की की नई-नई #शादी हो गई और वह अपने नए परिवार के साथ रहने चली गई, जिसमें उसके #पति के माता-पिता भी शामिल थे। लेकिन जैसे ही वह अपने नए घर पहुंची, उसे कुछ अच्छा #महसूस नहीं हुआ। कारण यह था कि उसकी सास हमेशा उसे #टोकती और उसके बारे में #घटिया बातें कहती थी, इसलिए वह अपने #मायके के बारे में सोचने लगी।

हर पिता की तरह उसके #पिता भी उससे बहुत #प्यार करते थे। जब वह छोटी थी, तब से लेकर उसके थोड़ा बड़ा होने तक, पिता ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी बेटी के पास वह सब कुछ हो, जिसकी उसे ज़रूरत थी, और बहुत प्यार से उसकी देखभाल की।

नई दुल्हन अपने #पति की माँ से नाराज़ थी क्योंकि वह #दुष्ट थी, इसलिए वह उस पर बहुत चिल्लाती थी। कभी-कभी वह भी अपनी सास को पलट कर #खरी-खोटी सुना देती। इन वजहों से घर में इतना हंगामा मच गया कि लड़की अपने पिता के घर वापस चली गई और उनसे #रोते हुए बोली, "पिताजी, मैं अभी उस घर में जाना ही नहीं चाहती। मैं यहीं आपके साथ रहूंगी। यदि आप मुझे अनुमति नहीं देंगे, तो मैं खुद को #चोट पहुंचा लूंगी।"

पिताजी ने एक #समझदारी भरा निर्णय लिया। कुछ दिनों बाद पिता ने अपनी बेटी से कहा कि अगर वह उससे कुछ करने के लिए कहता है, तो क्या वह करेगी? बेटी ने अपने पिता से कहा, "बोलें, लेकिन याद रखें, यह आखिरी बार होगा जब मैं उस घर में जाऊंगी।"

पिताजी ने कहा, "जब तुम सास से मिलने जाओ, अगर वह तुम्हें #गंदी बातें कहने लगे, तो बस एक घूंट #पानी पी लो और वापस कुछ मत कहो, और तब तक पानी को मुँह में रखो जब तक वो बोलना न बंद कर दे। फिर वह उस पानी को #सिंक में फेंक दो।"

बेटी को कुछ भी समझ में नहीं आया, फिर भी बिना कुछ कहे बेटी तैयार हो गई। उसने ससुराल जाकर वैसा ही किया। जब भी सास बात करना शुरू करतीं, बहु झट से मुँह में पानी भर लेती और थोड़ी देर के लिए वहीं रख देती। जैसे-जैसे समय बीतता गया, कुछ ही दिनों में सासु माँ का #व्यवहार बहु के साथ अच्छा होने लगा। वह सोचने लगी कि बहू उसके साथ कितना अच्छा व्यवहार करती है। वह बहस नहीं करती या #क्रोधित नहीं होती। अब वह अपनी बेटी को फोन करती है और उसके बारे में #अच्छी बातें कहती। सास अब बहु को भी बेटी मानने लगी। कुछ दिनों के बाद बहू भी अपनी सास से माँ की तरह प्यार करने लगी, क्योंकि उसने देखा कि वह कितनी #दयालु और #प्यार करने वाली है। वे एक साथ समय बिताने लगे, खूब बातें करने लगे, साथ-साथ घूमने, बाज़ार और खरीदारी करने जाने लगे।

कुछ दिनों बाद लड़की के पिता उससे मिलने आये। घर में सभी लोग बहुत खुश हुए और उसके आगमन का #जश्न मनाया। पिता ने अपनी बेटी से कहा कि अगर वह उसके साथ जाना चाहती है, तो अपना सामान तैयार करे। हम वहीं वापस जाएंगे, जहां हम रहते थे। लेकिन फिर बेटी ने कहा, "नहीं, अब यही मेरा घर है। मैं अपनी सास से बहुत प्यार करती हूं! और मैं उन्हें किसी भी हालत में अकेला नहीं छोड़ सकती। ये मेरी माँ है।"

जब पिताजी ने बेटी को ये शब्द कहते हुए सुना तो वे वास्तव में खुश हुए और देखा कि सास और बहू एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। पिताजी ने उन्हें ढेर सारी #शुभकामनाएं दीं और #खुश होकर घर चले गए।

यह #कहानी हमें सिखाती है कि रिश्तों में #प्यार बहुत जरूरी है। किसी रिश्ते को शुरू करना आसान है, लेकिन उसे जारी रखना कठिन हो सकता है। केवल वही लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, जो रिश्ते को #मजबूत बनाए रखना जानते हैं। इस कहानी से आपने क्या सीखा?

दोस्तो कहानी पसन्द आई हो तो एक लाइक और अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलना !
रोजाना ऐसी ही कहानियो के लिए Follow 👉 Shruti Singh

31/08/2024

बैंक से पैसा निकालने वाली कतार में कई लोग खड़े थे। अब एक बुजुर्ग महिला **पूनम देवी** का नंबर आया। पूनम देवी ने अपनी पासबुक और कार्ड बैंक के अधिकारी को दिया और कहा की बेटा मुझे #2000 रुपए निकालने है।

अधिकारी ने बिना उनकी पासबुक को हाथ लगाए उन्हें कहा #10000 से कम की राशि निकालने के लिए एटीएम मशीन का उपयोग करें। पूनम देवी ने पूछा .. ऐसा क्यों? अधिकारी ने चिढ़ते हुए कहा.. यही बैंक का #नियम है। अब हटिए यहां से लाइन में और भी लोग खड़े है।

पूनम देवी कुछ क्षण की #शांति के बाद बोली.. ठीक है ये लो मेरी पासबुक और मुझे मेरे #अकाउंट के सारे #पैसे निकालकर दे दो! अधिकारी ने पूनम देवी की तरफ गुस्सेभरी नजर से देखकर पासबुक ली लेकिन अगले ही पल उसके चेहरे का #गुस्सा #ग्लानि में तब्दील हो गया।

कारण पूनम देवी का #बैलेंस 9 करोड़ रुपए था। #शर्मिंदा अधिकारी अपनी जगह से खड़ा हो गया और हाथ जोड़ते हुए बोला की मैडम इस वक्त बैंक में इतने ज्यादा रुपए तो है नहीं, आप कृपया कल आ सकती है ताकि हमें पैसे अरेंज करने के लिए समय मिले।

पूनम देवी ने अधिकारी से पूछा अभी आप कितना दे सकते है? ज्यादा से ज्यादा #5 लाख रुपए ..अधिकारी ने कहा। ठीक है उतना ही दे दो। पूनम देवी ने कहा।

अधिकारी ने पूनम देवी के खाते से #5 लाख रुपए निकालकर उन्हें दिए। पूनम देवी ने उस रुपयों में से #2000 रुपए निकाले और अधिकारी से कहा की अब इन्हें वापिस जमा कर दो!

दोस्तों, याद रखना बुजुर्ग लोगों का हमेशा #सम्मान करे, उन्होंने आपसे ज्यादा #जिंदगी जी है, समझी है। जिन #स्किल्स को आप सीखने की कोशिश करते हैं, वो उन्हें आपसे बेहतर जानते हैं।

दोस्तो कहानी पसन्द आई हो तो एक लाइक और अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलना !
रोजाना ऐसी ही कहानियो के लिए Follow 👉 Shruti Singh

30/08/2024

एक बहुत ही बड़ा फिलॉस्फर (दार्शनिक) ज्ञान की तलाश में एक सफर पर निकला था। अपने सफ़र में वह एक गांव पहुंचा जहां के लोगों से उसे पता चला कि उस गांव में बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान एक लड़का रहता है।

फिलोसोफर अक्सर ऐसे लोगों से मिलता था जिनसे उसे लगता था कि कुछ सीखा जा सकता है।

कुछ नया सीखने की लालसा में फिलॉसफर उस लड़के से मिलने गया। अपना परिचय देने के बाद फीलोसोफर ने लड़के से कहा, “कितना अच्छा होगा अगर दुनिया की सारी #असमानता और भी अनियमितता खत्म हो जाए!”

फिलोसोफर की बात सुनते ही लड़के ने पूछा... क्यों खत्म हो जाए? लड़का आगे बोला, “अगर ऐसा होगा तो #पहाड़ों के समतल होने पर पक्षियों को छाया नहीं मिल पाएगी। खाइयों, नदी समुंदरों के भर (मिट्टी पत्थर से) जाने पर उनमें मछलियां या कोई अन्य जीव नहीं जिंदा रह पाएगा।”

“अगर गांव में ग्राम सेवक और एक अल्प बुद्धि वाला आदमी समान हो जाए तो किसी को पता ही नहीं चलेगा कि क्या करना है और कब करना है!”

“जीवन एक समान होने से किसी को भी #सुख-दुख, शांति या संतोष जैसी अनुभूतियां होगी ही नहीं।”

“कोई भी व्यक्ति किसी के लिए काम नहीं करेगा क्योंकि सभी समान होंगे, सबके पास एक समान #धन-दौलत होगी और दुनिया रुक सी जाएगी।”

भगवान ने #विश्व को इस तरह बनाया है जो हर तरह की असमानताएं अपने अंदर समाए बड़ी अच्छे से चल सकता है, इसलिए असमानताएं भी जरूरी हैं। हर तरह के असमानता को स्वीकार करो और जीवन में आगे बढ़ो।

फिलोसोफर लड़के **मनोज** की बात सुनकर बहुत खुश हुआ और उसके जवाब से संतुष्ट भी। उसने आज जीवन में ऐसा सीखा था जो वह हमेशा से सीखना चाहता था। इस सीख ने उसका नजरिया हमेशा के लिए बदल कर रख दिया।

दोस्तों, हम भी दुनिया की #असमानताओं से कितने परेशान होते हैं ना? गरीब, अमीर, सुंदर, बदसूरत, ताकतवर, कमजोर... हमें अक्सर यह ख्याल आते हैं कि भगवान ने ऐसा क्यों किया है, सबको एक समान क्यों नहीं बनाया?

शायद यह कहानी हमें उस प्रश्न का उत्तर दे गई। सोचिए, अगर सभी अमीर होते तो क्या कोई मेहनत करता? सोचिए, अगर सभी ताकतवर होते तो कोई एक दूसरे की मदद करता? सभी शारीरिक रूप से सुंदर होते तो कोई अंदरूनी सुंदरता को महत्व देता?

हम उसे महान रचयिता की रचनाओं को कभी समझ नहीं सकते लेकिन उन्हें स्वीकार करके अपने जीवन को आसान जरूर बना सकते हैं !

दोस्तो कहानी पसन्द आई हो तो एक लाइक और अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलना !
रोजाना ऐसी ही कहानियो के लिए Follow 👉
Shruti Singh

29/08/2024

अक्सर मैं नीरा जी से पूछती थी, "आपका तलाक क्यों हुआ?" लेकिन हर बार वह मुस्कान के साथ बात को टाल जातीं। मुझे हमेशा लगता था कि शायद उनके पति किसी बुरी आदत का शिकार रहे होंगे, या फिर बेरोजगार रहे होंगे। पर ऐसा कुछ भी नहीं था। नीरा जी का विवाह एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, और उनके पति सरकारी नौकरी में थे। एक दिन, जब मैंने फिर से पूछने की हिम्मत की, तो उन्होंने गहरी सांस लेते हुए कहा, "ज़रूरी नहीं कि सरकारी नौकरी और अच्छे परिवार का होने से इंसान के संस्कार भी अच्छे हों।"

नीरा जी ने धीरे-धीरे अपनी कहानी सुनाई। उनकी शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर उनके पति का गुस्सा बढ़ने लगा। अक्सर कहासुनी होती और उनके पति हर बार यह कहते, "मेरी सरकारी नौकरी है, तुम्हारी जैसी दस मिल जाएंगी।" इस तरह के तानों ने नीरा जी के दिल पर गहरी चोट की थी। हर बार ये शब्द उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते थे, लेकिन वे चुप रहतीं।

फिर एक दिन ऐसा आया जब उनका धैर्य जवाब दे गया। वह अपने पति और ससुराल वालों को छोड़कर मायके लौट आईं। उन्होंने पति से कहा, "अब तुम मेरी जैसी दस लोगों के साथ ही रहो।" इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को समाप्त करने का फैसला किया, लेकिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की बजाय चुपचाप अपने जीवन को नए सिरे से शुरू किया। उन्होंने कभी तलाक के लिए कोई कदम नहीं उठाया। "कौन कोर्ट के चक्कर काटे?" उन्होंने कहा, और बेटे की परवरिश के लिए भी कभी अपने पति से आर्थिक सहायता नहीं मांगी।

पच्चीस साल यूँ ही बीत गए। उनके पति ने कभी उन्हें लौटने के लिए नहीं कहा, और न ही उन्होंने खुद कभी वापसी की बात की। उनका बेटा अब बड़ा हो चुका था, उसकी शादी भी हो गई थी। बेटे ने कभी अपने पिता के बारे में कोई सवाल नहीं किया, न ही उनसे मिलने की इच्छा जताई। नीरा जी ने मायके लौटने के बाद बी.एड. की पढ़ाई की और एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में नौकरी हासिल की। अपने दम पर बेटे को पाल-पोसकर अच्छा इंसान बनाया।

उनके पति ने भी कभी दूसरा विवाह नहीं किया, और नीरा जी ने भी। फिर एक दिन, उनके पति ने अचानक रिटायरमेंट के बाद उनसे संपर्क किया। उन्होंने नीरा जी से उनके पुराने दिनों की तस्वीरें और कुछ यादें मांगीं, लेकिन नीरा जी ने सब कुछ ठुकरा दिया। उनके लिए वह रिश्ता अब सिर्फ एक बीती हुई याद बनकर रह गया था।

नीरा जी की कहानी ने मुझे सिखाया कि कभी-कभी कुछ बातें किसी के दिल को इतनी गहरी चोट पहुंचा देती हैं कि उसके सामने पैसा या रिश्ता कोई मायने नहीं रखते। शब्दों की शक्ति बहुत बड़ी होती है। जो बातें एक बार कह दी जाती हैं, वे दिल में बस जाती हैं और उस रिश्ते को कभी पहले जैसा नहीं रहने देतीं। इसलिए, किसी के साथ कुछ भी बोलने से पहले यह सोचना ज़रूरी है कि उसकी सहनशक्ति कितनी है, क्योंकि हर कोई हर बात को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

(यह कहानी एक पक्ष की सुनवाई पर आधारित है, और इसकी सत्यता का मैं दावा नहीं करती।)

28/08/2024

पिछले साल की बात है, जब सूरज अपने परिवार को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया। उसकी पत्नी, राधिका, और दोनों बच्चे 15 दिन के लिए मायके जा रहे थे। स्टेशन पर राधिका ने सख्त हिदायत दी, "माँ-पापा का ध्यान रखना, समय-समय पर उन्हें दवाई और खाना खाने को कहिएगा।"
सूरज ने बड़े ही आत्मविश्वास से कहा, "हाँ-हाँ, तुम चिंता मत करो। जाओ, आराम से रहो। 15 दिन क्या, एक महीने भी लगाओ, माँ-पापा और मैं मज़े से रहेंगे। आखिर मैं भी उनका बेटा हूँ!"
राधिका मुस्कुराते हुए ट्रेन में बैठ गई, और ट्रेन धीरे-धीरे चल पड़ी। सूरज ने सोचा कि कुछ तला-भुना लेकर माँ-पापा के लिए नाश्ता ले जाऊं, जिससे माँ को खाना बनाने की ज़रूरत न पड़े। सुबह के 8:10 बज रहे थे, जब वह घर पहुंचा।
माँ ने नाश्ते में कचोरी-समोसा देखकर कहा, "तुझे नहीं पता क्या...? हमने तला-भुना खाना पिछले आठ महीनों से बंद कर दिया है।"
सूरज के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आई, लेकिन माँ की बात ने उसे सोच में डाल दिया। उसने मन में सोचा, "तुम्हें कैसे पता चलेगा सूरज? तुम घर में होते ही कितने हो।"
आखिरकार दोनों ने दूध-ब्रेड का नाश्ता किया। नाश्ते के बाद सूरज ने दवाइयों का डिब्बा माँ के सामने रखा और दवाई लेने को कहा। माँ ने जवाब दिया, "हमें क्या पता कौन सी दवा लेनी है, रोज़ तो राधिका ही निकालकर देती है।"
सूरज ने राधिका को फोन लगाया और दवाइयों के बारे में पूछा। उसने दवाइयाँ निकालकर माँ-पापा को दीं, लेकिन यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। राधिका के जाने के बाद सूरज को अनगिनत बार फोन लगाना पड़ा—कौन सी चीज़ कहाँ रखी है, माँ-पापा को क्या पसंद है, और कौन सी दवा कब देनी है।
माँ-पापा का चेहरा मुरझाया हुआ लग रहा था, जैसे उनके बुढ़ापे की लाठी कहीं खो गई हो। उनका झुंझलाना और चिढ़ना बढ़ता जा रहा था। सूरज को उनके अकेलेपन का अहसास होने लगा, और उसने खुद को बेबस महसूस किया।
सूरज ने आखिरकार अपनी सारी अकड़ और "मैं भी उनका बेटा हूँ" वाली सोच को छोड़कर एक सप्ताह बाद ही राधिका को फोन करके वापस बुला लिया।
जब राधिका और बच्चे घर लौटे, तो माँ-पापा के चेहरे पर जो मुस्कान और खुशी आई, वह देखने लायक थी। जैसे पतझड़ के बाद सूख चुके पेड़ की शाखाओं पर हरी पत्तियाँ खिल आई हों।
और क्यों न हो, उनके परिवार की देखभाल करने वाली राधिका जो वापस आ गई थी।
सूरज को भी इन दिनों में एक बात अच्छी तरह समझ आ गई थी कि बुढ़ापे में माँ-पापा के लिए असली सहारा एक समझदार और प्यार करने वाली बहू ही होती है, ना कि केवल बेटा।

28/08/2024

इंसान की नियति को दर्शाती भावात्मक कहानी🍀

गाँव के किनारे एक छोटा सा परिवार बसा था, जिसमें पार्वती नाम की महिला रहती थी।

उसका जीवन बेहद सरल था। उसके पति, रमेश, एक #मजदूर थे, और दोनों अपनी छोटी-सी झोपड़ी में अपने #सुख-दुख साझा करते थे। गरीबी उनके जीवन का हिस्सा थी, लेकिन पार्वती की हिम्मत कभी नहीं टूटी। वह हर दिन चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना बनाती थी और अक्सर जंगल से लकड़ियाँ जुटाने जाती थी।

एक दिन, पार्वती ने सोचा कि बरसात के मौसम में लकड़ी इकट्ठा करना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए उसने ज्यादा लकड़ी इकट्ठा करने का निर्णय लिया।

वह अपनी कुल्हाड़ी लेकर जंगल चली गई। वहाँ पहुँचकर उसने एक हरे पेड़ की मजबूत डाल पर नजर डाली और उसे काटने लगी। तभी अचानक वन अधिकारी, सुरेश, वहाँ आ पहुँचा। उसका काम जंगल की सुरक्षा करना था, लेकिन उसकी नीयत कुछ और ही थी।

सुरेश ने पार्वती को डांटते हुए कहा, तुम्हें पता है कि हरा पेड़ काटना अपराध है? मैं तुम्हारे खिलाफ शिकायत दर्ज करूँगा, और तुम्हें सजा होगी।"

पार्वती ने विनम्रता से कहा, साहब, गुस्सा मत होइए। डाल अब तक आधी कट चुकी है, बस गिरने ही वाली है। आप मुझे नीचे उतरने दीजिए, फिर जो करना है कर लीजिए।

सुरेश ने उसकी बात मान ली और डाल को गिरा दिया। पार्वती नीचे उतर आई और बोली, साहब, पहली बार है, गलती माफ कर दीजिए। मैंने सिर्फ डाल ही काटी है, पेड़ नहीं।

लेकिन सुरेश की नजरें पार्वती के मेहनती बदन पर टिक गईं। उसने पार्वती से कहा, अगर तुम थोड़ी देर मेरे साथ बिताओ और मुझे खुश कर दो, तो मैं कोई शिकायत नहीं करूंगा। तुम जितनी लकड़ी चाहो काट सकती हो, मैं तुम्हें नहीं रोकूंगा।

पार्वती ने सख्त निगाहों से सुरेश की ओर देखा और कहा, साहब, आप मुझे गलत समझ रहे हैं। मैं ऐसी औरत नहीं हूँ। मेरे पास दो बच्चे हैं, और मैं अपने पति को धोखा नहीं दे सकती।

सुरेश हंसते हुए बोला, आजकल बहुत सी औरतें बाहर ही आनंद लेती हैं। मैं तुम्हें पैसे भी दूँगा, इससे तुम्हारी गरीबी दूर हो जाएगी।"

पार्वती ने तीखे स्वर में जवाब दिया, #साहब, हम गरीब हैं, लेकिन हमारी इज्जत हमारी सबसे बड़ी दौलत है। हम लालच में नहीं पड़ते। जो लालची होते हैं, वही ऐसे काम करते हैं, चाहे वे #गरीब हों या #अमीर। मेरे पास जो है, वही मेरे लिए काफी है।

सुरेश की नीयत साफ थी। उसने धमकाते हुए कहा, "इसका मतलब तुम मेरी बात नहीं मानोगी? अब मुझे कुछ करना ही होगा।

पार्वती ने साहसिकता से जवाब दिया, आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जब मेरे हाथ इतनी भारी लकड़ियाँ काट सकते हैं, तो मैं अपनी सुरक्षा भी कर सकती हूँ। और रही बात कार्यवाही की, तो याद रखिए कि आप खुद इसमें शामिल हैं। मैंने डाल काटी, लेकिन उसे गिराने वाले आप हैं।🌺

सुरेश पार्वती की दृढ़ता और आत्मसम्मान के आगे हार मान गया। उसने पार्वती को छोड़ दिया और वहाँ से चला गया। लेकिन पार्वती का आत्मविश्वास और उसकी सच्चाई का प्रकाश जंगल में फैल गया। इस घटना ने साबित कर दिया कि सच्चाई और आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता।

पार्वती का यह साहसिक कदम उसके गाँव में एक मिसाल बन गया, और उसकी कहानी दूर-दूर तक गूंजने लगी। 🌼🍀🌺

आपको कहानी कैसी लगी ? अपने अनमोल विचार कमेंट्स में जरूर दीजियेगा।

ऐसी ही और दिलचस्प, मार्मिक,प्रेरणादायक कहानियों के लिए फॉलो जरूर कीजियेगा 🙏
#दोस्ती #गाँव #भगवान #शेयर #जिंदगी #सरकारको

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shruti Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Satna.